KVS Admission 2022: केंद्रीय विद्यालय में लेना चाहते हैं प्रवेश तो तुरंत देखें

KVS Admission 2022 : 2022 के लिए केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कक्षा पहली से ऑनलाइन प्रवेश का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है और कक्षा पहली के विद्यार्थियों लिए प्रतिशत और चयनित विद्यार्थियों की पहली लिस्ट 29 अप्रैल को जारी हो चुकी है। केवीएस एडमिशन में सुधार की तारीख भी केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी कर दी गई है।

KVS Admission 2022

केवीएस ऐडमिशन नोटिफिकेशन 25 फरवरी 2022 को जारी किया गया था| जिसे कक्षा पहली के लिए केंद्रीय विद्यालय 2022 के एडमिशन फॉर्म को केवी की ऑफिशियल वेबसाइट KVS online admission.kvs.gov.in पर जारी किया गया था।

Join

यदि केवीएस ऐडमिशन 2022 का फॉर्म भरना है तो इसके लिए आवश्यक दस्तावेज केवल ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा ही जमा किए जाते हैं। जिसमें हम आपको बताना चाहते हैं कि शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा पहली में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी 2022 को सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गये थे| वही अंतिम तिथि की बात करें तो केंद्रीय विद्यालय द्वारा एडमिशन भरने की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था जहां पहले तिथि 11 अप्रैल थी उसे बढ़ाकर 13 अप्रैल तक कर दिया गया था 13 अप्रैल 2022 को शाम 7:00 बजे तक आप एडमिशन फॉर्म भर सकते थे।

KVS Admission 2022 – Overview

एडमिशन सत्र2022-23
पहली मेरिट सूची की घोषणा तिथि29 अप्रैल 2022
दूसरी मेरिट सूची की घोषणा06 मई 2022
तीसरी मेरिट सूची की घोषणा10 मई 2022
Official website http://kvsangathan.nic.in/

KVS Admission 2022

 

KVS Admission 2022
KVS Admission 2022

KVS Admission Full Details

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्राथमिकता और लॉटरी प्रणाली के आधार पर दिया जाता है और केंद्रीय विद्यालय में कक्षा पहली के लिए एडमिशन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा| वही कक्षा दूसरी के बाद के एडमिशन की प्रक्रिया सिर्फ खाली सीटों के लिए स्कूलों के माध्यम से ऑफलाइन प्रक्रिया के द्वारा संचालित की जाएंगी। साथ ही केंद्रीय विद्यालय 2022 के एडमिशन की मेरिट सूची ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों में प्रदर्शित की जाएगी| केंद्रीय विद्यालय के ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के लिए कोई भी किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है साथ ही केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की पूर्ण प्रक्रिया के भी पंजीकरण फॉर्म 2022 में दी गई है।

केंद्रीय विद्यालय के प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज (KVS Admission 2022 Important Documents)

कक्षा पहली के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र

अन्य कक्षाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आयु प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास का प्रमाण पत्र
  • जो विद्यार्थी विकलांग या दिव्यांग श्रेणी के है उनके लिए विकलांगता का सर्टिफिकेट किसी सर्जन द्वारा प्रमाणित हो।
  • सैनिक से जुड़े परिवारों के लिए रिटायरमेंट के सर्टिफिकेट
  • SST/ST तथा गरीब श्रेणी के नीचे के छात्र छात्राओं के लिए संबंधित सर्टिफिकेट
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन के कर्मचारियों के पद कर्मचारियों के लिए कर्मचारी से संबंध होने का प्रमाण होना आवश्यक है।

केंद्रीय विद्यालय 2022 के प्रवेश के लिए पात्रता मानक (KVS Admission 2022 Eligibility criteria)

केंद्रीय विद्यालय ने कुछ पात्रताओं को निर्धारित किया है केंद्रीय विद्यालय 2022 का पात्र बने रहने के लिए सभी विद्यार्थियों को इन पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है|

राष्ट्रीयता :

भारतीय नागरिकों के बच्चे केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वे लोग जो किन्ही कारणों से भारत में स्थित है लेकिन वह विदेशी है अर्थात विदेशी नागरिकों के बच्चे जो किन्ही कारणों से भारत में निवास कर रहे है वह भी केवीएस 2022 में प्रवेश के लिए पात्र है।

उम्र सीमा (Age Eligibility)

विद्यार्थी की आयु न्यूनतम आयु से कम और अधिकतम आयु सीमा से अधिक होनी चाहिए। तथा जो बच्चे दिव्यांग या विकलांग हैं उन बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अधिकतम 2 वर्ष की छूट प्रदान की जा सकती है ( 1 अप्रैल को जन्म लेने वाले बच्चों पर भी विचार किया जाएगा)

नोट: कक्षा 11वीं और 12वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है लेकिन विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं और 11वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के वर्ष में केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश 2022 के लिए आवेदन की मांग करनी होगी| साथ ही साथ पिछली परीक्षा उत्तीर्ण करने और प्रवेश लेने के वर्ष के बीच कोई अंतर नही होना चाहिए।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया  (KVS Admission 2022 Application process )

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया यहां दी गई है जिन्हें आप एक एक स्टेप फॉलो करके जान सकते हैं|

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा
  2. इसके बाद आवेदन कर्ता को नए पंजीकरण पर क्लिक करना होता है
  3. इसके बाद आपको दिशा-निर्देशों से संबंधित पेज खुल कर सामने आ जाएगा यहां पर निर्देश पृष्ठ पर वापस जाएं पर क्लिक करें।
  4. जब निर्देश सामने आ जाएं तो इन सभी निर्देशों को बिल्कुल सावधानी और ध्यानपूर्वक पढ़ें|
  5. दिशानिर्देशों को पढ़ने के बाद दिए गए डिक्लेरेशन बॉक्स पर क्लिक करना होगा| 
  6. अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा इसके बाद इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सही भरे और रजिस्टर पर क्लिक करें|
  7. अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट कर दें रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर उस पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दर्ज करने के बाद वेरीफाई पर क्लिक करें|
  8. इन सब प्रक्रियाओं के बाद अब आप का रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूर्ण हो चुका है इसके बाद इस फोन को प्रिंट कर लें जिससे कि इसमें दी गई जानकारी लॉगइन कोड आदि आपके पास हो|
  9. अब आवेदन करने के लिए लॉगिन करें|
  10. लॉग इन करने के पश्चात आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें कुल 5 चरण दिए गए हैं सभी चरणों को क्रमानुसार सही-सही भरते जाएं और आगे बढ़े|
  11. इसके बाद पांचों चरणों को पूरा करने के बाद अंतिम चरण में सबमिट एप्लीकेशन पर क्लिक करें|
  12. अब आपको आवेदन सबमिट करने के लिए एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे दर्ज करने के बाद वेरीफाई पर क्लिक करना होगा|
  13. ओटीपी वेरीफाई होने के बाद इस फॉर्म को भविष्य के लिए प्रिंट कर लें|

FAQs related KVS Admission 2022

Q1. केंद्रीय विद्यालय में कक्षा पहली के लिए न्यूनतम और अधिकतम उम्र क्या होती है?

Ans – केंद्रीय विद्यालय 2022 में कक्षा पहली के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष और अधिकतम आयु 8 वर्ष तक होती है|

Q2. आवेदन कर्ता आवेदन करने के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही कर सकता है या ऑफलाइन भी कर सकता है?

Ans – आवेदन कर्ता चाहे अनुसार आवेदन कर सकता है वह चाहे तो ऑनलाइन भी कर सकता है और चाहे तो ऑफलाइन भी कर सकता है।

APS Home PageClick Here
About Atul 1527 Articles
Atul was born in Ahmedabad. He began writing in 2021, and has contributed to the educational and finance content. He lives in Ahmedabad.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*