विषय : नवीन व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत संचालित विद्यालयों में से चयनित 161 शास.उ.मा. विद्यालयों को स्किल हब बनाए जाने के सम्बंध में
सन्दर्भ : प्रधान मंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत स्किल हब प्रशिक्षण कार्यक्रम के स्कूल शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश तथा संबंधित PPT (संलग्न)
नवीन व्यावसायिक योजना में प्रदेश के चयनित 1213 विद्यालयों में 12 ट्रेड वीटीपीएस के माध्यम से नियुक्त किये गये व्यावसायिक प्रशिक्षकों द्वारा संचालित है। उक्त समस्त विद्यालयों में ट्रेड से सम्बंधित लैब स्थापित किए जा चुके हैं। इन लैब का उपयोग 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यालय में अध्ययनरत व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों द्वारा किया जाता है। भारत सरकार द्वारा इन लैब का उपयोग विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अतिरिक्त स्कूल न जाने वाले बाहरी बच्चों के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र के रूप् में उपयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
161 शास.उ.मा. विद्यालयों को स्किल हब बनाए जाने के सम्बंध में
NEP 2020 में कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने हेतु प्रदेश के चयनित 161 व्यावसायिक शिक्षा के शास. उ.मा. विद्यालयों में पायलेट प्रोजेक्ट तहत स्किल हब के रूप् में विकसित किया जा रहा है। स्किल हब प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का ही भाग होगा। यह प्रशिक्षण विद्यालयीन समय के पश्चात विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अतिरिक्त स्कूल न जाने वाले बाहरी बच्चों के लिए किया जाएगा। योजना का उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं को साझा करना तथा 15 से 29 आयु वर्ग के स्कूल छोड़नेवाले बच्चे/युवाओं के कौशल प्रतिशक्षण आवश्यकताओं को पूरा करना और कुशल जनशक्ति तैयार करना है। ‘‘स्किल हब राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेम वर्क’’ के तहत नौकरी की आवश्यकताओं के आधार पर व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना है।

चिन्हित 161 विद्यालयों मे स्किल हब प्रतिशक्षण 1 से 31 जनवरी 2022 तक चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जाना है। उपरोक्त कार्यक्रम हेतु आपके द्वारा पहले चरण के विद्यार्थियों का चयन दिनांक 24 दिसंबर 2021 तक किया जाना है। अतः निम्नानुसार आधार पर विद्यार्थियों का चयन करें।
- योजना का प्रारंभ 1 जनवरी 2021 से चरणवार किया जाएगा –
भारत सरकार के निर्देश के क्रम में दिनांक 1 जनवरी 2022 से संलग्न विद्यार्थियों की सूची (प्रपत्र-1) अनुसार चरण वार कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें।
- जिला कौशल समिति का निर्माण निम्नानुसार किया जाए जिसमें निम्नानुसार सदस्य होंगे –

- जिला कौशल समिति (DSC) की भूमिका एवं कार्य –

- हितग्राही चयन

- मार्कशीट में करेक्शन कैसे करें, क्लिक करें
- कक्षा 12 सभी विषयों के नोट्स पीडीएफ़ डाउनलोड, क्लिक करें
- MP Board Blueprint 2022 PDF Download
- प्रचार – प्रसार
प्रशिक्षण का सही ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाए जिससे अधिक से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को इस प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त हो सके। इस हेतु काउंसलिंग, पंपलेट, फ्लेक्स, समाचार पत्र आदि अन्य उचित माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें।
- स्किल इंडिया पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन –
समस्त चयनित 161 कौशल हब विद्यार्थियों को स्किल इंडिया पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा। इस हेतु पृथक से निर्देश जारी किये जाएंगे।
- VTP एवं VT के कार्य –

उक्त प्रशिक्षण के संचालन हेतु समस्त सम्बंधितों के दक्षता निर्माण कार्यक्रम की जानकारी पृथक से दी जाएगी।
एमपी बोर्ड की सभी खबरों के लिए आप हमारी वेबसाईट physicshindi.com पर रेगुलर विज़िट करते रहिए तथा इस पोस्ट को शेयर करना न भूलें अपने दोस्तों के साथ।