Sahara India Update: सहारा इंडिया कंपनी (Sahara India Update) के बारे में आज देश का हर व्यक्ति जानता है यह देश की कुछ बड़ी कंपनियों में से एक है। सहारा इंडिया एक ऐसी कंपनी है जो सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन बीमा जैसे क्षेत्रों में अपने ग्राहकों का पैसा इन्वेस्ट करती है। सहारा ग्रुप देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है सहारा ग्रुप आज कई सारे क्षेत्रों में काम कर रहा है सहारा इंडिया बैंक से लेकर नमक तक का व्यापार कर रही है। सहारा इंडिया देश की एक जानी-मानी कंपनी है जिसमें निवेश करने पर निवेशकों को काफी फायदा भी हुआ है। लेकिन पिछले कुछ समय से सहारा इंडिया के ओनर सुब्रत राय सहारा विवादों में घिरे हुए हैं जिसके कारण कंपनी को भी काफी घाटा पहुंच रहा है।
Sahara India Update
सहारा ग्रुप (Sahara India Update) का नाम फर्जीवाड़े की वजह से दोबारा चर्चा में आया है ऐसा माना जाता है कि लाखों लोगों का पैसा सहारा कंपनी में फंसा हुआ है। कई लोगों ने सहारा कंपनी में अपनी एफडी कराई थी। एफडी का मैच्योरिटी टाइम पूरा होने के बाद भी लोगों को अब तक उनका पैसा नहीं मिला है। जिस बात से सभी लोग चिंतित हैं कि उनका लगाया हुआ पैसा उन्हें वापस मिलेगा या नहीं सहारा ग्रुप कब लोगों का पैसा वापस करेगा और लोगों को कैसे उनका पैसा वापस मिलेगा। इसकी पूरी खबर आप Sahara India Update में पढ़ सकते हैं।
Sahara India Refund Apply Online
Sahara India refund status check
Sahara India Update Overview
Topic | Details |
Article | Sahara India Update |
Category | Sahara India pariwar news |
Place | India |
Year | 2023 |
Sahara India pariwar News
सहारा इंडिया कंपनी के बारे में हम आपको कुछ बता दें कि इस कंपनी के ओनर का नाम सुब्रतो रॉय सहारा है। सुब्रतो रॉय सहारा का जन्म 1948 में हुआ था और सुब्रतो रॉय ने मात्र ₹2000 लगाकर 1978 में सहारा कंपनी की स्थापना की थी। उस समय यह कंपनी छोटे-मोटे व्यापार करती थी लेकिन धीरे-धीरे सुब्रतो रॉय ने इसे एक फाइनेंस कंपनी बनाया। सहारा ग्रुप में कई सारी कंपनियां शामिल हैं जो कि अलग-अलग क्षेत्रों में काम करती है समय के साथ सुब्रतो रॉय सहारा इंडिया बैंक की स्थापना की जिसमें लाखों लोगों ने अपनी एफडी कराई लेकिन मेच्योरिटी टाइम पूरा होने के बाद भी उन्हें उनकी एफडी की रकम वापस नहीं की गई।

Sahara India Scam
हाल ही में पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया के कस्टमर ने याचिका लगाई की सहारा इंडिया द्वारा एफडी की मैच्योरिटी पूरे होने पर भी उन्हें पैसे वापस नहीं किए जा रहे। जिसके उपरांत जांच करने पर यह पता चला कि लगभग 25000 करोड रुपए सहारा कंपनी के पास जमा है जो कि कस्टमर ने एफडी के लिए जमा किए थे। जिसके बाद पटना हाई कोर्ट दिल्ली ने सहारा ग्रुप को सभी कस्टमर्स का पैसा वापस देने का आदेश दिया है।
पटना हाईकोर्ट के अलावा दिल्ली हाईकोर्ट में भी इस मुकदमे पर पैसे लौटाने के आदेश सहारा कंपनी को दिए गए हैं। अगर आपने भी सहारा इंडिया कंपनी में एफडी कराई है और आपका भी पैसा फंसा हुआ है तो आपको आसानी से आपका पैसा मिल सकता है। अगर आपके पास सहारा इंडिया में की गई एफडी से जुड़े सारे दस्तावेज उपलब्ध है तो आप आसानी से आपका पैसा प्राप्त कर सकते हैं अगर आपके पास एफडी से जुड़े कोई भी दस्तावेज नहीं है तो आप पैसा प्राप्त नहीं कर पाएंगे आपको बड़ा घाटा हो सकता है।
Sahara India Update 2022
दिल्ली हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वह सहारा इंडिया की सारी जांच पड़ताल करें और सहारा इंडिया सेबी को सभी निवेशकों की जानकारी प्रदान करें जिससे सभी निवेशकों को उनकी रकम वापस की जाए। पहले तो सहारा इंडिया के ओनर सुब्रतो रॉय ने सेबी के सामने निवेशकों की जानकारी प्रस्तुत करने से इंकार कर दिया लेकिन लगातार सेवी के जवाब देने पर निवेशकों की जानकारी दे दी गई। जांच के बाद यह पता चला कि सहारा ग्रुप में सभी को और सुप्रीम कोर्ट को निवेशकों की अधूरी जानकारी दी है।
इतने मिले आवेदन – सेबी ने वार्षिक रिपोर्ट में यह बताया है कि 31 मार्च 2022 तक मेच्योरिटी रिफंड के लिए 19656 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें निवेशकों को कुल 82.31 करोड रुपए रिफंड किए जाना है। अब तक इन सभी आवेदनों में से 17576 निवेशकों को 68 करोड़ रुपए ब्याज सहित 138 करोड़ों रुपए वापस किए हैं। सुप्रीम कोर्ट में दी गई रिपोर्ट के अनुसार से भी नहीं है बताया है कि अब तक उसने 31 मार्च 2021 तक 129 करोड रुपए का रिफंड निवेशकों को दिया है।
Sahara India News 2023
सेबी का यह मानना है कि सहारा इंडिया के मालिक सुब्रतो रॉय सहारा ने 24000 करोड रुपए का घोटाला किया है। देशभर में घोटाले की सूचना मिलने के बाद सेबी द्वारा की गई जांच में है पता चला है कि उन्होंने यह सारा पैसा अपने निजी व्यापार में इस्तेमाल किया है इसके अलावा उन्होंने कई सारी विदेशी कंपनियों में भी अपना पैसा निवेश किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार सेबी सहारा इंडिया में निवेश करने वाले सभी लोगों को उनका पैसा रिफंड करवाएगी अगर रिफंड करने में किसी तरह की कोई समस्या आती है तो सहारा इंडिया के मालिक सुब्रतो राय सहारा की प्रॉपर्टी बेचकर भी सभी निवेशकों को उनका पैसा वापस किया जाएगा। सेबी के पास अभी कई सारे निवेशकों की जानकारी नहीं है जिन लोगों की जानकारी सेबी के पास नहीं है वे लोग अपनी एफडी से जुड़े दस्तावेज सेबी में जमा कर अपना पैसा प्राप्त कर सकते हैं।
FAQs related to Sahara India Update
सहारा इंडिया का पैसा कब मिलेगा?
सहारा इंडिया में पैसा फंसाने वाले निवेशकों का पैसा निकालने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
क्या सहारा इंडिया का पैसा वापस मिलेगा?
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सहारा में पैसा लगाने वाले लोगों को उनका पैसा वापस दिए जाने का आश्वासन दिया है।
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |