भोपाल : एमपी माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष को बदल दिया गया है तथा अब श्रीमती रश्मि अरूण शमी की जगह पर अब श्रीमती वीरा राणा को एमपी माध्यमिक शिक्षा मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसका आदेश इकवाल सिंह बैस मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन भोपाल के द्वारा 20 दिसंबर 2021 को जारी किया गया है। अब मध्य प्रदेश के सभी छात्रों के नए अध्यक्ष श्रीमती वीरा राणा जी होंगी।
आदेश में दिया गया विवरण कुछ इसप्रकार से है-
1/ श्रीमती वीरा राणा, भाप्रसे (1988). वि.क.अ.-सह-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं पदेन अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न रूप से अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल के पद पर पदस्थ किया जाता है।
- MP BOARD BLUEPRINT 2022 PDF
- MP BOARD REDUCED SYLLABUS 2022 PDF
- BOARD EXAM 2022 TIME TABLE
- MP BOARD MODEL PAPER 2022 PDF
- MP BOARD PRASHN BANK 2022 PDF
2 / उपरोक्तानुसार श्रीमती वीरा राणा द्वारा अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती रश्मि अरूण शमी, भाप्रसे (1994). प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल ( अतिरिक्त प्रभार) केवल अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
3/ श्री शैलेन्द्र सिंह, भाप्रसे (1988), कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्यप्रदेश भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।
आदेश की कॉपी आप नीचे देख सकते हो-

एमपी बोर्ड की सभी खबरों के लिए गूगल पर सर्च करें physicshindi.com तथा अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।