Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 : दोस्तों राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा 12वीं कक्षा पास किए विद्यार्थी को मुख्य मंत्री मेद्यावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत कई लाभ दिए जाते हैं। बहुत से विद्यार्थियों को Mukhmantri medhavi chhatr yojana 2022 के बारे में कुछ पता नहीं होता, जबकि वह इस योजना के पात्र होते हैं, जानकारी सही समय पर न मिलने के कारण वह इस योजना का लाभ नहीं ले पाते हैं। लेकिन दोस्तों आज की पोस्ट में हम आप लोगों को Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 की पूरी जानकारी देने वाले हैं जैसे कि इस योजना का लाभ किन किन छात्रों को मिलता है, कौन कौन से छात्र इस योजना के पात्र होते हैं, इस योजना के लिए Registration कहां से करना होगा। इस योजना हेतु समस्त जानकारी आपको हमारी इसी पोस्ट Mukhmantri medhavi chhatr yojana 2022 में दी जाएगी तो आप लोग आखिर तक पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।
Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022
दोस्तों Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 सरकार द्वारा मेद्यावी विद्यार्थी के हित में घोषित की गई योजना है। इस योजना के तहत 12वीं कक्षा पास किए छात्र – छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। सरकार उन्हें इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता पहुंचाती है ताकि वह उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित हों और अपने भविष्य को उज्जवल बनाए। दोस्तों लेकिन इस योजना का लाभ हर मेद्यावी छात्र – छात्राओं को नहीं मिलता है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को दिया जाता हैं जो Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 के पात्र है। नीचे हमने बताया है कि इस योजना की पात्रता क्या है।
- Class 12 All Subject Notes Pdf Download
- “बोर्ड परीक्षा के लिए TIPS & TRICKS”
- UP Board Exam Time Table
- CBSE Term 2 Board Exam Scheme 2022
- Ayushman card details and benefits
Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana purpose
दोस्तों इस योजना को जारी करने का उद्देश्य यह है कि मध्य प्रदेश के हर विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाए, अगर उन्हें आगे की शिक्षा के लिए कोई परेशानी आ रही हो, चाहे वह आर्थिक हो या सामाजिक, तो उसकी आर्थिक रूप से मदद की जाए। Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 के अंतर्गत योग्य छात्रों को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है और इससे छात्रों को सम्बंधित यूनिवर्सिटी अथवा काॅलेज में कोई शुल्क नहीं देना पड़ता, छात्र Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 के तहत फ्री में पढ़ाई करता है।
Mukhmantri medhavi vidyarthi yojana 2022 overview
Scheme | Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 |
Organization | Madhya Pradesh Chief Minister |
Academic year | 2022-23 |
beneficiary | meritorious students |
Eligibility | 12th pass with some conditions mentioned below article |
Apply process | Online Apply |
Official website | scholarshipportal.mp.nic.in/MedhaviChhatra/Medhavi_New/Default.aspx |
Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 eligibility
दोस्तों जैसा कि आप समझ गए होंगे कि सरकार ने किन विद्यार्थियों के लिए यह योजना बनाई है। दोस्तों इस योजना की पात्रता नीचे बताई गई है अगर आप भी कक्षा 12वीं निम्नानुसार पास किए हैं तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। दोस्तों इस योजना की खास बात यह है कि Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही उठा सकते हैं।
मुख्यमंत्री मेद्यावी विद्यार्थी योजना की पात्रता
- विद्यार्थी अगर एमपी बोर्ड परीक्षा दिया है तो उसका 12वीं कक्षा में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक हो।
- विद्यार्थी मध्य प्रदेश का मूल निवासी है और CBSE Board परीक्षा का छात्र है तो इस दशा में CBSE Board परीक्षा के तहत कक्षा 12वीं में छात्र ने न्यूनतम 85 प्रतिशत अंका हासिल किया हो।
- विद्यार्थी मध्य प्रदेश का मूल निवासी है तथा ICSE द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को विद्यार्थी ने न्यूनतम 85 प्रतिशत अंको से पास किया हो।
- कक्षा 12वीं के बाद उसने किसी महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय मं प्रवेश लिया हो और वहां अध्ययनरत हो।
तो दोस्तों ऊपर आपने देख लिया है कि Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 का लाभ पाने के लिए पात्रता क्या है और कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है।

Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana benefits
दोस्तों वैसे तो आप समझ ही गए होंगे कि इस योजना से योग्य विद्यार्थी किस तरह फायदा उठा रहे हैं लेकिन अभी भी कुछ ऐसे विद्यार्थी हैं जो सोचते हैं कि उनके पास आगे की पढ़ाई के लिए सरकार से कोई मदद नहीं मिलती या वह सोचते हैं कि वह इस लायक नहीं हैं कि वह Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 के लिए आवेदन करें तो नीचे हमने इस योजना के लाभ बताएं हैं जिससे छात्रों को पता चल सके कि यदि छात्र मेहनत से कक्षा 12वीं में अच्छे अंक ले आए तो सरकार से किस तरह उसे आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- दोस्तों इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के सभी एलिजिबल विद्याथिर्याें को दिया जाएगा
- विद्यार्थी अच्छे अंकों से पास होता है तो आगे की पढ़ाई चाहे इंजीनियरिंग हो या एमबीबीएस, पूरा खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड वाले विद्यार्थी भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
- विद्यार्थियों को आगे की बेहतर पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से कई छात्र अपने सपनों को साकार कर पा रहे हैं और करेंगे आगे भी।
Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 required documents
दोस्तों यदि आपने कक्षा 12वीं पास कर ली है और ऊपर बताई गई शर्ताें के अनुसार इस योजना के पात्र हैं तो आप Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने से पहले आपको निम्नलिखित दस्तावेजों को तैयार रखना है। ताकि आवेदन करते समय कोई दिक्कत न हो।
- आधार कार्ड, पहचान पत्र अथवा पेन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची प्रमाण पत्र
- काॅलेज अथवा यूनिवर्सिटी से प्राप्त एडमिशन स्लिप या प्रवेश प्रमाण पत्र
- विद्यार्थी का स्वंय का सक्रिय खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana registration
दोस्तों यदि आप इस योजना के पात्र हैं और मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं तो और आगे की पढ़ाई के लिए किसी यूनिवर्सिटी अथवा काॅलेज में प्रवेश पा चुके हैं तो अब आप Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे हमने पूरी प्रक्रिया बताई हुई है। जिसे फाॅलो करके आप आसानी से Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको MP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
- उसके बाद होम पेज पर आपको Register on Portal का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- अब जो फाॅर्म खुलेगा उसमें अपनी सारी जानकारी कक्षा 10वीं की अंकसूची के अनुसार भर दीजिए।
- अब आपको Check form verification बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको ध्यान से एक बार भरी गई जानकारी को पढ़ लेना है।
- उसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
अब आपने सफलतापूर्वक Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 के लिए आवेदन कर दिया है।
आशा करते हैं कि आपको Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी, अभी भी इस योजना को लेकर कोई समस्या या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछिए। और इसी तरह की योजनाओं की अपडेट पाने के लिए हमारी वेबसाइट physicshindi.com पर विजिट करते रहिए। धन्यवाद
FAQs about Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022
#1 क्या इस योजना में अन्य राज्य के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
जी नहीं। यह योजना विशेष तौर पर मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए है।
#2 Mukhyamantri medhavi vidyarthi yojana 2022 में आवेदन की कोई आयु सीमा है?
जी नहीं।
#3 क्या इस योजना का लाभ 10वीं कक्षा के विद्यार्थी पा सकते हैं?
जी नहीं। दोस्तों इस योजना का लाभ केवल वहीं विद्यार्थी उठा सकता है जिसने कक्षा 12वीं पास करने के बाद सम्बंधित काॅलेज अथवा यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले लिया हो।
Official website | CLICK HERE |
MP Board Latest Update | CLICK HERE |
MP Job Update | CLICK HERE |