MPTET Exam Negative Marking Rule: मध्यप्रदेश के शिक्षक भर्ती के लिए MPTET Exam Negative Marking Rule को खत्म करने की बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति हेतु आयोजित की जाने वाली उच्च माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षकों की पात्रता परीक्षा में MPTET Exam Negative Marking Rule नहीं रखा जाएगा।
खबरों के मुताबिक इन दोनों ही परीक्षाओं 5 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा भर्ती के लिए करीब चार लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे जिस की परीक्षा 25 अप्रैल 2023 से शुरू होने जा रही है। वहीं उच्च माध्यमिक शिक्षक परीक्षा के लिए 100000 से भी अधिक अभ्यार्थी ने पंजीकरण किया है, जिसकी परिक्षाएं 1 मार्च 2023 से अयोजित की जाएंगी।
MPTET Exam Negative Marking Rule
Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test के लिए माध्यमिक शिक्षकों और उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए MPTET Exam Negative Marking Rule का प्रावधान हटा दिया गया है। उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी जिसके लिए करीब एक लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन दिया है। बता दें की माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु अंतिम तिथि 13 फरवरी 2023 रखी गई थी। लेकिन सर्वर डाउन होने के चलते कई उम्मीदवार आवेदन फॉर्म नहीं भर सके थे जिसके लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया। बता दें की लोक शिक्षण संचालनालय ने उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए MPTET Exam Negative Marking Rule को हटा दिया है।
MPTET Exam Negative Marking Rule overview
Topic | Details |
Article | MPTET Exam Negative Marking Rule |
Category | Employee Selection Exam 2023 |
Department | MP Employee Selection Commission |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Year | 2023 |
Website | peb.mp.gov.in |
MP Teacher Eligibility Test 2023
लोक शिक्षण संचालनालय ने MP Teacher Eligibility Test 2023 में नेगेटिव मार्किंग नहीं किए जाने की आदेश जारी किए हैं। इसके संबंध में कर्मचारी चयन मंडल की संचालक षणमुख प्रिया मिश्रा ने बताया कि MP Teacher Eligibility Test 2023 में नेगेटिव मार्किंग को खत्म करने के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। अब आदिवासी विभाग के पत्र का इंतजार है कोई भी नोटिफिकेशन जारी करने से पहले दोनों विभागों की सहमति होना जरूरी है। शासन में मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता के लिए नेगेटिव मार्किंग को खत्म करने के रूल बुक में बदलाव किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। खबरों के अनुसार उच्च माध्यमिक माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक की भर्ती के तीनों प्रारूपों में बदलाव किया जाएगा।

No Negative Marking Rules for MP TET 2023
मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता भर्ती के लिए उम्मीदवार काफी लंबे समय से नेगेटिव मार्किंग के प्रावधान को खत्म करने की मांग कर रहे थे जिस के संबंध में फैसला लेते हुए लोक शिक्षण संचनालय ने आदेश जारी कर दिया है शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई बुक में अब तक दो ही बदलाव किए गए हैं। जिसमें पहला बदलाव है की शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थी को एक और परीक्षा देनी होगी, एवं उसके बाद ही शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार पात्र होंगे। इसके अलावा दूसरा बदलाव है की नेगेटिव मार्किंग में जो चार जवाब गलत होंगे उस पर एक नंबर काट लिए जाते थे यानी कि हर एक सवाल गलत होने पर 0.25 नंबर काटे जाते थे लेकिन बदलाव के बाद नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
MPTET Exam Conducted on 1 March 2023
Higher Secondary Teacher Eligibility Test फॉर्म 12 जनवरी 2023 से ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा भरे जाने थे। शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2023 है। जिससे पहले इच्छुक आवेदक पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि को 12 जनवरी 2023 से लेकर 1 फरवरी 2023 तक किया जा सकेगा। ये परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से दो शिफ्ट में आयोजित करवाई जाएंगी। इस परीक्षा को देने वाले उम्मीदवार के पास अजीवन इस परीक्षा की वैधता रहेगी। बता दें की 2018 और उसके बाद से शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिर से शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं देनी होंगी। विभाग द्वारा शिक्षा के खाली पदों पर नियुक्ति हेतु चयन परीक्षा अयोजित करवाई जाएंगी जिसमें क्वालिफाई उम्मीदवार को सम्मिलित होना होगा।
MPTET Exam paper pattern
एमपीटीईटी परीक्षा का पेपर 150 अंकों का होगा। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय रहेगा। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न का एक नंबर दिया जाएगा। बता दे कि पेपर के दो भाग होंगे भाग्य A सब के लिए अनिवार्य होगा जबकि भाग B में सम्मिलित विषयों में से एक किसी विषय को चुनना होगा। भाग A और भाग B 120 नंबर का होगा। इस ग्रुप में 16 विषय रहेंगे जिसमें से परीक्षार्थी अपने पीजी विषय संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, होम साइंस, कॉमर्स, जियोग्राफी, हिस्ट्री, एग्रीकल्चर, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस शामिल हैं।
FAQs related to MPTET Exam Negative Marking Rule
मध्यप्रदेश Higher Secondary Teacher Eligibility Test कब से होंगे?
मध्यप्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 मार्च 2023 से होंगी।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा कब होंगी?
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 25 अप्रैल 2023 से होंगी।
MPTET की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
MPTET की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in है।
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | Click Here |