MPBSE Paper Leak 2023: पेपर लीक मामले में समिति गठित, दर्ज हो चुकी है FIR

MPBSE Paper Leak
MPBSE Paper Leak

MPBSE Paper Leak 2023: माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर लगातार पेपर लीक (MPBSE Paper Leak 2023) होने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के साथ मंडल परीक्षाओं के कथित प्रश्नपत्र टेलीग्राम ग्रुप पर भी लीक होने का मामला सामने आया है जिसके बाद मामले में जांच के लिए मंडल द्वारा परीक्षा नियंत्रक की अध्यक्षता में 8 सदस्य समिति गठित की गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कहा कि जांच के बाद समिति की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि असामाजिक तत्वों द्वारा अथवा सोशल मीडिया ऐप के जरिए लीक होने वाले प्रश्न पत्र (MPBSE Paper Leak 2023)संबंधी भ्रामक जानकारियों से दूर रहकर परीक्षाओं की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करें।

MP Board Exam Paper Leak Case

MP Board 9th 11th Time Table Changed

MP Board 5th 8th Exam News

MP Board 5th 8th Center List News

MP Board 10th 12th Nakal Latest News

MP Board Exam Imp Notice

Table of Contents

Join

MPBSE Paper Leak 2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कथित पेपर लीक (MPBSE Paper Leak 2023) के विरोध में बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और कार्यवाही की मांग करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। भोपाल महानगर मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि अगर (MPBSE Paper Leak 2023) विषय की गंभीरता से जांच एवं दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही नहीं की गई.

तो विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में प्रत्येक जिले में इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। बता कि मंडल ने पूर्व में टेलीग्राम चैनल के माध्यम से तैयार की गई लिंक को बंद करने तथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध भोपाल मध्य प्रदेश को शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज की गई है।

MPBSE Paper Leak 2023 Overview 

 

TopicDetails
ArticleMPBSE Paper Leak 2023
CategoryMP Board Exam 2023
PlaceIndia
State Madhya Pradesh
Class10th 12th
Year2023
Websitempbse.nic.in

 

MP Board 10th 12th Exam 2023 

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली MP Board 10th 12th Exam 2023 के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा स्थित परीक्षा केंद्र प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों मण्डल द्वारा यथारूप मान्य किया गया है। मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में जिलों द्वारा उक्त परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। मंडल परीक्षाएं दिनांक 1 मार्च 2023 से प्रारंभ हो चुकी है.

तथा परीक्षा संचालन हेतु नियुक्त ग्वालियर के प्राचार्य हुकुमचंद राजोरिया व विवेक कुमार लिट्टोरिया, बड़वानी के बल सिंह चौहान व दिलीप सिंह आवास्या, रायसेन के रमाशंकर अहिरवार व निर्भय सिंह मावेदी, राजगढ़ में रेखा बैरागी, धनराज पाटीदार व रामसागर शर्मा आदि केंद्र अध्यक्ष को एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष के द्वारा परीक्षा के विश्वसनीयता को बनाए रखने में घोर लापरवाही की जाना प्रकट होती है। 

 

MPBSE Paper Leak
MPBSE Paper Leak

 

MP Board Copy Checking Rule

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार बोर्ड पेपर के प्रश्न पत्र की जांच दो चरणों में की जाएगी। जिसमें 15 मार्च तक हो चुकी कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पेपरों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 19 मार्च से की जाएगी।

जबकि 15 मार्च के बाद से होने वाले पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 5 अप्रैल से शुरू की जाएंगी। पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला स्तर पर किया जाएगा। इसके साथ ही अच्छे एवं कमजोर विद्यार्थियों का मूल्यांकन करते समय विशेष ध्यान दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जिन्हें एक भी अंक नहीं मिल रहे हो या वह विद्यार्थी जिनके अंक 90% से अधिक हो उनके उत्तर पुस्तिकाओं की जांच दोबारा से की जाएगी। इसके साथ ही एक या दो नंबर से किसी विषय में विशेष योग्यता है प्रथम श्रेणी के पात्रता से वंचित होने वाले विद्यार्थियों के मूल्यांकन पर भी ध्यान दिया जाएगा।

MP Board Exam Paper Leak Case 2023 

गुरुवार में राज्य विधानसभा में शून्य काल के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तरुण भनोट ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मामला सामने रखा। उन्होंने बताया कि कैसे माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे और मुसीबत उठा रहे हैं।

आज शिक्षा कितनी महंगी है यह सभी जानते हैं इसके लिए माता-पिता अपना पेट काटकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जबकि दूसरी और कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड पेपर लीक हो रहे हैं, इस पर तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए। हाल ही में एमपी बोर्ड पेपर लीक (MP Board 10th 12th Exam Paper Leak) मामले में 9 केंद्र अध्यक्ष व सहायक केंद्र अध्यक्ष पर कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

FAQs related to MPBSE Paper Leak 2023

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं कब तक चलेगी?

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेगी 

माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

माध्यमिक शिक्षा मंडल के आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।

Official Websitempbse.nic.in
Join Whatsapp GroupClick Here
PH Home Pagewww.physicshindi.com

About Touseef 3649 Articles
Tauseef was born in Deharadoon, Uttarakhand. He began writing in 2021, and has contributed to the educational and finance content. He lives in Nainitaal.