MP Yuva Niti 2023: जानिए क्या है मध्य प्रदेश युवा नीति, सभी युवाओं को मिलेगा ₹8000 

MP Yuva Niti
MP Yuva Niti

जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आते जा रहा है, सभी राज्यों की सरकार अपने राज्यों की समस्याओं को हल करने में जुट गई है। उसी तरह मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपने राज्य के युवाओं की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 23 मार्च 2023 को भोपाल में यूथ महापंचायत का आयोजन किया था।

इस यूथ महापंचायत में शिवराज सिंह चौहान ने अपने राज्य के युवाओं के लिए कई सारी योजनाएं (MP Yuva Niti 2023) जारी की इसके अलावा ऐसे कई सारे फैसले सुनाए, जो कि युवाओं के हित में काफी अच्छे साबित हो सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की गई इस महापंचायत में हजारों छात्र छात्राएं उपस्थित हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों बेरोजगारी से छुटकारा दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसलिए ही मध्य प्रदेश (MP Yuva Niti 2023) में इस नीति को लागू किया गया है।

MP Yuva Niti Launch

MP DEGS Recruitment

MP Parivar Kalyan Vibhag Recruitment

Supervisor Recruitment

Anganwadi Asha Workers Vacancy

MP Nagar Nigam Vacancy

Table of Contents

Join

MP Yuva Niti 2023

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को हर तरह से विकसित करने के लिए कई तरह की नीतियां बनाई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 23 मार्च 2023 को युवा महापंचायत आयोजित की गई थी। इस युवा महापंचायत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश युवा नीति 2023 (MP Yuva Niti 2023) को प्रारंभ करने की घोषणा की है।

शिवराज सरकार ने राज्य के युवाओं को बेहतर भविष्य देने के लिए और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई सारे कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। युवा नीति 2023 (MP Yuva Niti 2023) के अंतर्गत अब हर साल राज्य में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा जिससे कि छात्र खेल के प्रति जागरूक हो पाएंगे और जो छात्र कुशल खिलाड़ी हैं वह खेल में अपना अच्छा भविष्य बना पाएंगे। इसके अलावा राज्य के सभी छात्र छात्राओं को अपना कौशल बढ़ाने के लिए भी मौका दिया जाएगा।

MP Yuva Niti 2023 Overview

 

Topic Details
ArticleMP Yuva Niti 2023
Category MP Government Scheme
Year2023
WebsiteClick Here

 

MP Youth Yojana 2023

युवाओं के हित में काम करने के लिए हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर युवा महापंचायत की बैठक हुई थी। इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान जी ने लोगों से सुझाव मांगे थे कि वह किस प्रकार युवाओं की समस्याओं को हल कर सकते हैं। इस बैठक के दौरान लगभग 10,000 से अधिक सुझाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रस्तुत किए गए।

जिनमें से सभी लोगों ने एकमत होकर मध्य प्रदेश युवा नीति के बारे में विचार विमर्श किया और मध्य प्रदेश युवा नीति (MP Yuva Niti 2023) को मंजूरी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर हुई बैठक में मुख्यमंत्री जी को सुझाव देने वाले व्यक्ति मुख्य रूप से किसान वकील शिक्षक सीए इंजीनियर थे जो कि मध्य प्रदेश में युवा नीति को लागू करने के लिए उचित व्यवस्था की मांग कर रहे थे। इन सभी के प्रस्ताव के बाद ही इस नीति को लागू किया जा रहा है।

MP Yuva Niti 2023 Important Points

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवा नीति की घोषणा की है इस युवा नीति के अंतर्गत उन्होंने युवाओं के हित में कई सारे फैसले लिए हैं।

  • युवा नीति के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने मेधावी योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों की वार्षिक आय की सीमा को बढ़ा दी है। अब परिवार की वार्षिक आय की सीमा ₹800000 तक है।
  • मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूल और कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ा अच्छा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री जी ने युवा नीति के अंतर्गत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में और सरकारी स्कूलों में छात्रों को 5% तक आरक्षण प्रदान किया है। अब हर साल नीट परीक्षा की दो मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें दूसरी मेरिट लिस्ट केवल सरकारी स्कूल के छात्र छात्राओं की होगी।
  • युवा नीति के अंतर्गत राज्य के 1019 जनजाति युवा कलाकारों को सरकार द्वारा 3 महीने तक ₹10000 की फेलोशिप प्रदान की जाएगी।
  • मध्य प्रदेश युवा नीति के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य में छात्रों के लिए इनोवेशन फंड 100 करोड़ की लागत से निर्मित किया जाएगा।
  • मध्यप्रदेश राज्य में दोबारा आगामी 5 अप्रैल 2023 को युवा आयोग का गठन किया जाएगा। जिसके माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए हितकारी योजनाओं का संचालन किया जाएगा।
  • राज्य के खिलाड़ियों के कौशल को बढ़ावा देने के लिए हर साल राज्य में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश के युवाओं को कौशल को बढ़ाने के लिए और बेरोजगारी को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश युवा नीति के माध्यम से मुख्यमंत्री जी ने युवा कौशल कमाई योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत युवाओं को अपने संबंधित क्षेत्र में ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी और ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को प्रतिमाह ₹8000 प्रदान किए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 जून से प्रारंभ होने की उम्मीद है।

FAQs related to MP Youth Yojana 2023

मध्य प्रदेश युवा नीति 2023 के अंतर्गत क्या क्या योजना लागू की गई है?

मध्य प्रदेश युवा नीति 2023 के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना शुरू की गई है। इसके अलावा राज्य में सरकारी स्कूलों के छात्रों को 5% आरक्षण दिया जाएगा। मेधावी विद्यार्थी योजना में परिवार की वार्षिक आय बढ़ा दी गई है, और राज्य में जगह-जगह ग्लोबल स्किल पार्क बनाए जाएंगे जिसका उद्देश्य राज्य के छात्र छात्राओं के कौशल को बढ़ाना होगा।

मध्य प्रदेश युवा नीति 2023 की घोषणा कब की गई?

मध्य प्रदेश युवा नीति 2023 का शुभारंभ 23 मार्च 2023 को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कर दिया गया है।

Join Whatsapp GroupClick Here
PH Home Pagewww.physicshindi.com

 

About Touseef 3649 Articles
Tauseef was born in Deharadoon, Uttarakhand. He began writing in 2021, and has contributed to the educational and finance content. He lives in Nainitaal.