MP Yuva Niti Launch 2023: मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के युवाओं के लिए एक नई सौगात पेश करते हुए का युवा नीति का आरंभ (MP Yuva Niti Launch 2023) किया है। जिसके तहत राज्य के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को सरकार निजी उद्योग और बड़े संस्थानों में काम सीखने के लिए 1 साल की ट्रेनिंग के साथ ₹8000 महीने का स्टाइपेंड भी प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते गुरुवार को MP Yuva Niti Launch 2023 किया।
सीएम ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में यूथ पंचायत में यूथ पॉलिसी और यूथ पोर्टल को लॉन्च करने के साथ ही सीएम युवा कौशल कमाई योजना की भी घोषणा की। अगर आप भी मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं और युवा नीति का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज के इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए। जिसमें युवाओं को ट्रेनिंग के साथ साथ स्टाइपेंड की भी सुविधा दी जा रह है।
MP Parivar Kalyan Vibhag Recruitment
MP Yuva Niti Launch 2023
मध्यप्रदेश राज्य में योजनाओं की झड़ियां सी लग गई है। एमपी सरकार एक के बाद एक नई और लाभकारी योजनाओं की शुरुआत का रही है। हाल में मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई Ladli Behna Yojana के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने कल एक नई योजना MP Yuva Niti Launch 2023 कर दी है। जिसका लाभ राज्य के युवा वर्ग उठा पाएंगे।
इसके लिए आपको MP Yuva Niti Launch 2023 से संबंधित जानकारी के बारे में पता होना चाहिए जो आपको आज के इस आर्टिकल में मिलेगी। MP Yuva Niti 2023 से जुड़ी अब तक की अपडेट हम इस आर्टिकल में लेकर आए हैं, जिसमें योजना के का लाभ उठाने के लिए सभी आवश्यक जानकारी और आवेदन की तिथि के बारे में बताया गया है।
MP Yuva Niti Launch 2023 Overview
Topic | Details |
Article | MP Yuva Niti Launch 2023 |
Category | MP New Scheme 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Year | 2023 |
MP Youth Policy 2023 Pay one Time for Government Exam
एमपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषित युद्ध पॉलिसी के तहत बताया गया कि युवा 1 साल में चाहे जितने भी नौकरियों के लिए फॉर्म भरें फीस का भुगतान केवल एक ही बार करना होगा। इसके साथ ही युवा कौशल कमाई योजना लागू करने का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा की कौशल प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को प्रतिमाह आठ हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह एलान भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित यूथ महापंचायत के मंच से किया है।
उन्होंने बताया की ऐसे युवा जिन्हें बारहवीं या स्नातक के बाद जॉब नहीं मिल रही है। उन्हें अलग अलग फील्ड में ट्रेनिंग कराई जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान 8 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। 1 जून से यूथ पोर्टल पर युवा नीति के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों को 1 जुलाई से पैसे मिलना शुरू हो जाएंगे।

MP Medhavi Yojana Fees Update
सीएम द्वारा मुख्यमंत्री मेधावी योजना की फीस की सीमा बढ़ाकर ₹800000 कर दी है पहले यह सीमा 6 लाख थी। जिसे अब बढ़ाकर 8 लाख कर दिया गया है मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में सुधार के लिए और भी प्रयास किए जाएंगे। सीएम ने बताया कि खेलकूद के लिए इस वर्ष 750 करोड रुपए का बजट खेल विभाग का है अब हर साल खेलो यूथ गेम्स होंगे। स्कूलों में खेल का पीरियड अनिवार्य होगा योग शिक्षा के साथ हर गांव में खेल का मैदान बनेगा।
सीएम ने यह भी कहा है की जनजातीय लोक कला को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 1 हजार कलाकारों को 3 हजार रुपए महीना फैलोशिप दी जायेगी। इंटरव्यू के लिए मध्यप्रदेश के बच्चों को दिल्ली जाना पड़ा तो मध्यप्रदेश भवन में रहने के लिए निशुल्क व्यवस्था भी की जाएगी। मां तुझे प्रणाम योजना की तर्ज पर प्रदेश और संस्कृति को जानने के लिए योगा अनुभव यात्रा कराई जाएगी।
MP Yuva Niti Launch 2023 Highlights
- अब एक बार रजिस्ट्रेशन और फीस देकर साल भर में सरकारी नौकरियों की सभी परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
- सीएम मेधावी योजना में फीस भरने परिवार की आय सीमा 8 लाख की।
- मेडिकल कॉलेजों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब 5% आरक्षण मिलेगा।
- 5 अप्रैल तक राज्य युवा आयोग पुनर्गठित होगा 2024 में अलग से युवा बजट रखा जाएगा।
- राज्य में खेलों के विकास के लिए 750 करोड रुपए होंगे खर्च।
- हर गांव में खेल का मैदान स्कूलों में खेल का पीरियड अनिवार्य होगा।
- ग्वालियर सागर जबलपुर और रीवा में भी ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण किया जाएगा।
- 100 करोड़ का स्टूडेंट इन्नोवेशन फंड बनेगा। स्टार्टअप के लिए स्टूडेंट को मदद दी जाएगी।
FAQs related to MP Yuva Niti Launch 2023
MP Yuva Niti Online Registration कब से शुरू होंगे?
MP Yuva Niti Online Registration 1 जून से शुरू होंगे।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना फीस बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना फीस बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दी गई है।
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |