सेंट्रल स्कूलों की तरह प्रदेश के स्कूलों में भी प्रवेश के लिए आयु सीमा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब प्रदेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए छह साल की उम्र जरूरी की जा रही है। यानी अब प्रदेश में सातवें वर्ष में स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। गौरतलब है कि सेंट्रल स्कूलों में प्रवेश के लिए इस बार आयु सीमा बढ़ाई गई है। अब इन स्कूलों में प्रवेश के लिए छह साल की उम्र जरूरी कर दी गई है। इन स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा इसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। सेंट्रल स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जोकि 28 फरवरी से शुरू होंगे। इसके लिए 21 मार्चलास्ट डेट घोषित की गई है।सेंट्रल स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए इस सत्र से बच्चों की उम्र को बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा पहली में पंजीयन के लिए सत्र 2022-23 से बच्चे की उम्र 6 साल कर दी गई है। पिछले साल तक प्रवेश के लिए यह आयु सीमा पांच साल थी।
नियम अनुसार एक मार्च 2022 तक उम्र छहसाल पूरी होनी चाहिए। नामांकन फार्म ऑनलाइन ही स्वीकार:- राजधानी भोपाल में पांच केंद्रीय विद्यालय स्थित हैं। इनमें मैदा मिल स्थित केवी-1, शिवाजी नगर में केवी – 2, केवी -3 होशंगाबाद रोड और केवी-4 बंगरसिया और केवी-5 बैरागढ़ में स्थित है। बताया जा रहा है कि इन सभी स्कूलों में 650 सीटें उपलब्ध है। देशभर के 1200 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों में पहली से नौवीं कक्षा तक में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहली कक्षा के लिए आनलाइन पंजीकरण 28 फरवरी सुबह 10 बजे से से 21 मार्च शाम 7 बजे तक किया जा सकेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पहली कक्षा में प्रवेश के लिए इस सत्र में बच्चों की उम्र को बढ़ा दिया है। सत्र 2022-23 से कक्षा पहली में पंजीयन के लिए अब बच्चे की उम्र एक मार्च 2022 तक छह साल पूरी होनी चाहिए। हालांकि पहले यह उम्र पांच साल थी। नामांकन फार्म आनलाइन भराए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन(केवीएस) ऐसे में जो भी अभिभावक अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वे इस दौरान केवीएस की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
Table of Contents
कक्षा एक की पहली। लिस्ट 25 मार्च को:-
कक्षा 2 की लिस्ट 1 अप्रैल को और कक्षा 3 की लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी- सेंट्रल स्कूलों में ऑनलाइन। एप्लीकेशन की सुविधा केवीएस की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा एक की पहली लिस्ट 25 मार्च को जारी की जाएगी। कक्षा 2 की लिस्ट 1 अप्रैल को और कक्षा 3 की लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी। इसके अलावा सेंट्रल स्कूलों में दूसरी कक्षा एवं इसके pऊपर के कक्षाओं में नामांकन की सूची 21 अप्रैल को सीटें खाली रहने पर जारी की जाएंगी। केवीएस पहली कक्षा में दाखिले के लिए पहली सूची 25 मार्च को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी और तीसरी सूची एक अप्रैल और आठ अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके अलावा कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय के प्रवेश दिशा-निर्देश के अनुसार किया जाएगा। इसके अलावा दूसरी कक्षा एवं इसके उऊपर के कक्षाओं में नामांकन की सूची 21 अप्रैल को सीटें खाली रहने पर जारी की जाएगी।
- CLASS 12 PHYSICS IMP QUESTION 2022
- CLASS 12 CHEMISTRY IMP QUESTION 2022
- CLASS 12 BIOLOGY IMP QUESTION 2022
- CLASS 12 ENGLISH IMP QUESTION 2022

आरटीई परीक्षा संबंधित ताज़ा खबर:-
मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने आरटीई के लिए आवेदन करने के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा एक ऐलान किया गया है कि इस बार पिछले सेशन के बच्चों को दाखिला लेने के लिए इस सेशन की कक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कॉविड बाल कल्याण योजना के अंतर्गत आने वाले बच्चों को विशेष प्राथमिकता देने का फैसला किया है। आपको बात दें कि प्रवेश प्रक्रिया 2 बार आयोजित होंगी, और यह पोर्टल के माध्यम से होंगी। पिछले साल कोरोना महामारी के चलते दाखिला नहीं हो पाए थे। इस वजह से राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत पहली प्रवेश प्रक्रिया सितंबर में होगी। आरटीई कानून की मदद से गरीब बच्चों को भी अच्छे स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलता है और इस कानून की मदद से हर साल कई गरीब परिवार के बच्चे मुफ्त में शिक्षा हासिल कर पाते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारियाँ —
“बोर्ड परीक्षा के लिए TIPS & TRICKS के लिए यहाँ पर क्लिक करें। ”
JOIN WHATSAPP GROUP | CLICK HERE |
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
PHYSICSHINDI HOME | CLICK HERE |