MP Teacher Tablet Yojana 2023: सरकार देगी टेबलेट के लिए 10 हजार रुपए की राशि

MP Teacher Tablet Yojana
MP Teacher Tablet Yojana

MP Teacher Tablet Yojana 2023: मध्यप्रदेश में MP Teacher Tablet Yojana 2023 शुरू की जा रही है। जिसमें राज्य सरकार मध्यप्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों को टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनाने के लिए टेबलेट वितरीत करेगी। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से टेबलेट के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी। जिसके जरिए शिक्षक अपने छात्र छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए टेबलेट खरीद सकेंगे। बता दें कि टेबलेट खरीदने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ₹10000 की धनराशि वितरित की जाएगी। MP Teacher Tablet Yojana 2023 के चलते सरकार लगभग 173 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करेगी।

MP Teacher Tablet Yojana 2023

मध्यप्रदेश राज्य की ओर से शासकीय स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को बढ़ाने एवं डिजिटल शिक्षा प्रदान करने हेतु MP Teacher Tablet Yojana 2023 की शुरुआत की जा रही है। इसके चलते प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को टेबलेट खरीदने हेतु धनराशि वितरित की जाएगी। आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की संख्या करीब एक लाख 72956 है। जिसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र 163 करोड़ों रुपए की राशि से टेबलेट खरीदेगा। शिक्षकों के टेबलेट इनफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट से 4 साल तक कनेक्ट रहेंगे। इन टेबलेट का उपयोग पढ़ाई के साथ-साथ महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाने और स्कूल से संबंधित कार्यक्रमों को पहुंचाने के लिए किया जाएगा। इन टेबलेट से ऑनलाइन टीचिंग में ग्रामीण इलाकों में फायदा मिलेगा। 

Join

MP Teacher Tablet Yojana 2023 overview

TopicDetails
ArticleMP Teacher Tablet Yojana 2023
CategoryMP Government Scheme 2023
PlaceIndia 
StateMadhya Pradesh
Year 2023
Website mpbse.mponline.gov.in

 

MP Teacher Tablet Yojana 2023 News

मध्यप्रदेश में चल कहीं MP Tablet Yojana 2023 News के चलते बताया जा रहा है कि शिक्षकों को टेबलेट देने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान सत्र में ही टेबलेट की राशि शिक्षकों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी इसमें शिक्षकों को अपनी तरफ से राशि मिलाकर और महंगा या अपने अनुसार टेबलेट लेने की छूट होगी। भारत सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत 2022-23 के लिए कार्य योजना तैयार की है। टीचर थ्री सोर्स पैकेज के तहत पूरे देश में प्राइमरी शिक्षकों को ऑनलाइन टीचिंग प्रशिक्षण के लिए ₹10000 प्रति शिक्षक के हिसाब से बजट का प्रावधान रखा गया है। टेबलेट के लिए राशि शिक्षकों के खाते में जारी की जाएगी। जिसके 4 साल बाद शिक्षकों को टेबलेट की राशि स्कूल शिक्षा विभाग में जमा करानी होगी।

MP Teacher Tablet Yojana
MP Teacher Tablet Yojana

 

MP Teacher Tablet Yojana 2023 Update

प्रदेश में शासकीय स्कूलों के सभी शिक्षकों को अब टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने टेबलेट योजना की शुरुआत की है इसमें कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के शिक्षक शिक्षिकाओं को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से टेबलेट लेने के लिए राशि जारी की जाएगी। जिसमें शिक्षक अगर चाहे तो स्वयं की धनराशि को मिलाकर अपने अनुसार महंगा टेबलेट भी ले सकते हैं जिसकी छूट विभाग द्वारा प्रदान की गई है। टेबलेट के जरिए शिक्षक ऑनलाइन छात्र-छात्राओं से जो पाएंगे और उन्हें ऑनलाइन नई चीजों को सीखा पाएंगे। इसके लिए बताया जा रहा है कि स्कूल शिक्षा विभाग 10-10 हजार रूपए की राशि जारी करेगा। इस पूरी योजना के लिए सरकार 163 करोड़ की धनराशि खर्च करेगी।

MP Tablet Yojana 2023 Apply Process 

भारत सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत 2022-23 के तहत कार्य योजना तैयार की है। जिसमें टीचर्स रिसोर्स पैकेज के अनुसार पूरे राज्य में प्राथमिक शिक्षकों को ऑनलाइन टीचिंग प्रशिक्षण के लिए ₹10000 प्रति शिक्षक के अनुसार बजट का प्रावधान रखा जाएगा। टेबलेट खरीदने हेतु ₹10000 की राशि शिक्षक के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। बता दें कि इस टैबलेट की राशि को 4 सालों के समय उपरांत शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग में जमा कराना होगा। अगर किसी स्थिति में शिक्षकों द्वारा टेबलेट घूम जाता है या खराब हो जाता है तो भी इसकी राशि शिक्षकों को विभाग में जमा करानी होगी। शिक्षक 3 साल में ही रिटायर हो जाते हैं तो उन्हें ढाई हजार रुपे देने होंगे वहीं अगर 2 साल रुपए में रिटायर होते हैं तो उन्हें ₹5000 विभाग को देने होंगे।

MP Students Tablet Yojana 2023

मध्यप्रदेश में शिक्षकों को टेबलेट उपलब्ध करवाने के साथ स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि टेबलेट के माध्यम से ग्रामीण इलाकों की स्कूल हाईटेक होंगे। जिससे छात्रों को ऑनलाइन लर्निंग का फायदा मिल सकेगा और विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से कई नई चीजों को सीख सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षकों के साथ अब छात्र-छात्राओं को भी टेबलेट वितरित करने को लेकर योजनाएं तैयार की जा रही है जिससे छात्र-छात्राएं निजी स्तर पर भी ऑनलाइन लर्निंग के जरिए नई चीजों को सीख सकेंगे।

FAQs related to MP Teacher Tablet Yojana 2023

MP Teacher Tablet Yojana 2023 क्या है?

MP Teacher Tablet Yojana 2023 के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सभी शिक्षकों के लिए टेबलेट खरीदने हेतु धनराशि वितरित की जाएगी।

मध्यप्रदेश टीचर टेबलेट योजना 2023 के पात्र कौन रहेंगे?

मध्य प्रदेश टेबलेट योजना के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं पात्र रहेंगे।

Join Whatsapp GroupClick Here
PH Home PageClick Here

About Touseef 3657 Articles
Tauseef was born in Deharadoon, Uttarakhand. He began writing in 2021, and has contributed to the educational and finance content. He lives in Nainitaal.