मध्य प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की सभी सरकारी नौकरियों में स्पोर्ट्स कोटा तय किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद अब मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियों में स्पोर्ट्स कोटा निर्धारण किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को आसानी से मिल सकेगी नौकरी।
मध्य प्रदेश में हॉकी के प्रोत्साहन के लिए अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 11 हॉकी टर्फ स्टेडियम बनाने करने की योजना है। वही जोबट में खेल परिसर और तीरंदाजी सेंटर, गैरतगंज में स्टेडियम, चितरंगी में मिनी स्टेडियम, गोटेगाँव में पेवेलियन और कटनी में खेल परिसर बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने के आदेश
सीएम की समीक्षा बैठक में भोपाल के नाथू बरखेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाने का निर्णय लिया गया है। इसका निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। इसी तरह भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स सांइस सेंटर की स्थापना भी की जाने की योजना है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

हर गांव में खेल मैदान तथा प्रतियोगिता कराने के आदेश
प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने हर गांव में बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाने की योजना पर काम करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर खेल मैदान विकसित करने की योजना बनाई जाएगी। प्रदेश में ग्राणीण स्तर पर मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक के नाम पर खेल टूनार्मेट कराये जायेंगे। सीएम ने कहा कि सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। सालभर खेल की अलग-अलग गतिविधियां चलती रहनी चाहिए।
- 12 वीं पास छात्रों के लिए निकली भर्ती
- Bank of india bharti 2022 – apply now
- SBI CBO VACANCY – APPLY NOW
- MP Police Admit Card 2022 – Download Now
- POST OFFICE BHARTI 2022 – LAST DATE
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सराहनीय कदम–
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस आदेसश के बाद प्रदेश के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है तथा प्रदेश के सभी युवा उत्साहित है अब सभी युवा इस आदेश के बाद खेलकूद पर भी ध्यान लगा सकेंगे, क्यूकी सरकारी नौकरी हर कोई पाना चाहता है, हर किसी का सपना होता है कि वह सरकारी नौकरी पाए तथा अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा उठाए हुए इस कदम की चारों तरफ तारीफें हो रही है। अब प्रदेश का प्रत्येक युवा खेल के प्रति जागरूक होगा। तथा प्रत्येक गांव में खेल के प्रति प्रतियोगिताएं आयोजित होने से युवाओं के अंदर खेल के प्रति बहुत ज्यादा जागरूकता बढ़ जाएगी। जिससे मध्य प्रदेश से विभिन्न खेलों में नए-नए खिलाड़ी निकल कर सामने आने की भी आशंका है। इससे प्रदेश का तो नाम होगा ही होगा साथ ही देश के लिए ऐसे युवा गौरव का काम कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण जानकारियाँ —
“बोर्ड परीक्षा के लिए TIPS & TRICKS के लिए यहाँ पर क्लिक करें। ”
JOIN WHATSAPP GROUP | CLICK HERE |
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
PHYSICSHINDI HOME | CLICK HERE |