MP Pre-Board Paper Solution 2023: आज से होंगे शुरू एमपी प्री बोर्ड के पेपर

MP Pre Board Paper Solution 2023: पूरे मध्यप्रदेश में मार्च और फरवरी माह मे हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित होनी है। प्रदेश के सभी छात्र जोर शोर से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को पढ़ने के लिए पूरा समय दिया जा रहा है इसके साथ विद्यालयों में परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। जिससे छात्रों का मुख्य बोर्ड परीक्षा के लिए अच्छा अभ्यास हो सके।

छात्रों के बेहतर अभ्यास के लिए मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय नए मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों को 10वीं और 12वीं के छात्रों की MP Pre-Board Paper Solution 2023 (पूर्व अभ्यास) एग्जाम देने का आदेश दिया है। वर्ष 2022–23 में जो छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं। उन्हें बोर्ड परीक्षा के स्तर से परिचय कराने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी स्कूलों के संस्थापकों को छात्रों की मुख्य बोर्ड परीक्षा से पहले MP Pre-Board Paper Solution 2023 लेने के लिए सूचना जाहिर की है।

mp school open 2022 news

MP Board Cycle Vitaran Yojana

MP Board Exam Pattern 2022-2023 Change

Dummy Admit Card 2023 Print Date

MP Board 10th 12th Result Pattern Change

MP Board Paper Pattern Change

MP Board 8th 5th Board Exam High Court News

MP Pre-Board Paper Solution 2023

लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश अनुसार सभी विद्यालय संस्थापकों को 30/01/2023 से लेकर 11/02/2023 तक सभी 10वीं और 12वीं के छात्रों की MP Pre-Board Paper Solution 2023 के तहत MP Pre-Board परीक्षा लेनी होगी। MP Pre-Board परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी एवं प्रश्न पत्रों और MP Pre-Board Paper Solution 2023 की जानकारी स्कूल संस्थापकों को राज्य स्तर विमर्श पोर्टल पर प्राप्त होगी। प्री बोर्ड एग्जाम के प्रश्न पत्र सभी विद्यालय संस्थापकों को राज्य स्तर विमर्श पोर्टल पर प्रचार लॉगइन करने पर उपलब्ध किए जाएंगे। सभी स्कूल प्रचार 27 जनवरी 2023 के दिन लॉग-इन कर प्रश्न पत्रों को डाउनलोड कर सकेंगे।

MP Pre-Board Paper Solution 2023 overview

Topic Details
Article MP Pre-Board Paper Solution 2023
Category MP Board Exams 2023
Place India 
State  Madhya Pradesh 
Class 10th & 12th 
Year 2023
Website  mpbse.nic.in

 

MP Pre-Board Question Paper 2023

वर्ष 2022–23 में आयोजित होने वाली MP Pre-Board एग्जाम के नियम कुछ इस प्रकार हैं। 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के 4–4 विभिन्न प्रकार के अभ्यास पेपर होंगे जो कि छात्रों को A B C D सेट रूप में दिए जाएंगे। प्रश्न पत्रों के साथ छात्रों को उत्तर पुस्तिका भी प्रदान की जाएगी जिसे देने का दायित्व विद्यालय संस्थापक का होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी किए गए परीक्षा के ब्लूप्रिंट के अनुसार विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे। छात्रों की संख्या अधिक होने पर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए ब्लूप्रिंट के अनुसार सभी विषयों के और अधिक सेट तैयार कराए जा सकते हैं।

MP Pre-Board Paper Solution
MP Pre-Board Paper Solution

 

Join

MPBSE Pre-Board Question Blue Print 

माध्यमिक शिक्षा मंडल सूचना के अनुसार जिन विषयों के प्रश्न पत्र संचालनालय स्तर पर उपलब्ध नहीं होंगे। उन विषयों के पेपर ब्लूप्रिंट के हिसाब से स्कूल संस्थापक स्वयं प्रश्न पत्र बना कर छात्रों को वितरण करेंगे। 30 जनवरी 2023 से लेकर 11 फरवरी 2023 तक प्रतिदिन टाइम टेबल के अनुसार छात्रों को दसवीं और बारहवीं के प्रश्न पत्र हल करने के लिए दिए जाएं। प्रश्न पत्र हल करने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाए और विद्यार्थी कक्षा में बैठकर प्रश्न पत्रों को हल कर सकता है अगर समय पर प्रश्न पत्र हल ना हो तो विद्यार्थी उसे हल करने के लिए घर भी ले जा सकता है। 

MP Pre Board Paper Solution 2023

प्रश्न पत्रों के साथ अभ्यास के लिए छात्रों को उत्तर पुस्तिका भी प्रदान की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेश अनुसार 31 जनवरी 2023 को होने वाले सभी विषयों को दो काल खंडों में किया जाना चाहिए। जिसे प्रश्न पत्र हल होने के बाद छात्र आपस एक दूसरे की उत्तर पुस्तिका चेक कर विषयों का सही आकलन कर सके और जिन कठिन प्रश्नों में उन्हें समस्या हो अपने शिक्षक से परामर्श कर सकें। पहले दिन दिए गए प्रश्न पत्र की उत्तर पुस्तिका को अगले दिन चेक किया जाए। उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन छात्रों द्वारा किया जाए सभी छात्र आपस में एक दूसरे की उत्तर पुस्तिका  को मॉडल उत्तर पेपर के सहारे चेक कर सकते हैं। ऐसा करने से राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उल्लेखित पियर लर्निंग की भावना छात्रों में और मजबूत होगी।

MP Pre-Board Paper Answer Sheet 2023

मंडल द्वारा जारी किए गए प्रश्नपत्रों को हल करने के बाद विद्यार्थी एक दूसरे की उत्तर पुस्तिका चेक करने करने से छात्र बेहतर तरीके से विषय वस्तु के संबंध में जान पाएंगे। इसी के साथ विषय के आधार पर दी गई आदर्श पुस्तिका पर सभी शंकाओं का समाधान शिक्षकों द्वारा उसी दिन किया जाए। उत्तर पुस्तिका चेक करने के बाद 13 फरवरी तक प्रतिदिन शिक्षकों को छात्रों के कमजोर कमजोर विषयों पर ध्यान देना होगा। 13 फरवरी तक चलने वाली सभी कक्षाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार चलेगी और शिक्षकों द्वारा विशेष रूप से छात्रों को उनके कमजोर विषयों पर प्रतिदिन अभ्यास कराया जाएगा। सभी विषय के शिक्षक अपने विषयों की उत्तर पुस्तिका स्वयं चेक करेंगे तथा 10% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रेंडम स्पेलिंग चेक के आधार पर किया जाएगा।

MP Pre Board Paper Solution 2023

मुख्य बोर्ड परीक्षा से पहले यह अभ्यास परीक्षा लगातार 13 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान विद्यालय की अन्य गतिविधियां अपने सामान्य रूप पर चलेगी। सभी विद्यालय संस्थापकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके विद्यालय में प्रे बोर्ड की परीक्षा हुई है इसके साथ सभी विषयों का सही मूल्यांकन भी हुआ है। विद्यालय संस्थापक द्वारा कमजोर छात्र जो सी,डी,ई ग्रेड मै आए हैं सभी का रिकॉर्ड संस्थापक के पास होना चाहिए। मुख्य बोर्ड परीक्षा आरंभ होने से पहले सभी संस्थापक यह सुनिश्चित करने की विद्यालय के सभी छात्र प्री-बोर्ड एग्जाम में सम्मिलित हुए हैं। राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन 10 विद्यालयों का निरीक्षण कर सकते हैं और पूर्व अभ्यास परीक्षा हुई है कि नहीं यह सुनिश्चित कर mpsacteam@gmail.com पर अपडेट कर सकते है।

FAQs related to MP Pre-Board Paper Solution 2023

एमपी बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षा कब से शुरू होंगी?

एमपी बोर्ड की सैद्धांतिक परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी।

Mpbse की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Mpbse की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।

Join Whatsapp Group Click Here
PH Home Page Click Here