MP Laptop Yojana 2022 – मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में मेगा-शो करेगी सरकार, दो साल नहीं हुआ आयोजन, हायर सेकंडरी के टापर्स को लैपटॉप देने मंडल ने कलेक्टरों से जिलावार सूची मांगी
MP Laptop Yojana 2022
कोरोना त्रासदी के कारण पिछले दो साल से बंद पड़े मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह अब राज्य सरकार पूरी ताकत से शुरू करेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। रिजल्ट घोषित करने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अब इस पर काम शुरू कर दिया है। लैपटॉप वितरण के लिए निर्धारित अंक लाने वाले हायर सेकंडरी के टॉपरों की बोर्ड ने कलेक्टरों से जिलावार सूची मांगी है। वर्ष 2019-20 तक यह परंपरा रही है कि जितने विद्यार्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में आता थे, उनमें 10 टॉपर रिजल्ट घोषणा के समय भोपाल आया करते थे। इन्हें बाकायदा सीएम हाउस ले जाकर मुख्यमंत्री से भी मिलवाया जाता था। कोरोना के कारण दो साल से यह प्रक्रिया ठप पड़ी थी।
MP Laptop Yojana 2022 News
इस बार उम्मीद थी कि मेधावी भोपाल आएंगे, लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 टॉपर को भोपाल नहीं बुलाया गया। अब विभाग का कहना है कि दो साल से बंद पड़े मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह की शुरुआत भव्यता के साथ होगी। मेधावी विद्यार्थियों पर फूलों की बारिश कर राज्य सरकार राजधानी में उन्हें सम्मान स्वरूप लैपटॉप का वितरण करेगी।
MP Laptop Yojana 2022 – Overview
Board | MP Board |
Yojana | MP Laptop Yojana |
Class | 10th & 12th |
Distribution Date | Coming Soon |
Percentage | 75% & 80% |
Cast | SC, ST, OBC, Gen |
Session | 2021-2022 |
Medium | Hindi & English |
Category | Yojana |
Official Website | mpbse.nic.in |

MP Laptop Yojana 2022 kab se shuru hogi
मुख्यमंत्री चौहान का स्कूली बच्चों के प्रति अटूट प्यार पूरे हिंदुस्तान की चर्चाओं में रहा है – कलेक्टरों से मांगा पात्रता का आंकड़ा
रिजल्ट घोषणा के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल यह गणित जुटाने में लगा हुआ है कि 12वीं में अनुसूचित जाति जनजाति सामान्य और पिछड़ा वर्ग के कितने अच्छे विद्यार्थी हैं, जो निर्धारित अंक लेकर लैपटॉप पाने की पात्रता रखते हैं। प्रदेश में कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों से इसका रिकॉर्ड मांगने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार को पूरा आंकड़ा सौंपा जाएगा। इसके बाद यह तिथि तय होगी कि आखिर कब मेधावियों को लैपटॉप का वितरण किया जाना है।
3 लाख से अधिक विद्यार्थी हुए प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण
इस बार 12वीं की परीक्षा में नियमित रूप से 629308 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से इनमें से तीन 325572 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए हैं। शासन के नियम अनुसार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए 75 और सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी अगर 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लाते हैं, तो उन्हें Laptop प्रदान किया जाएगा। अब इन छात्र-छात्राओं में यह आंकड़ा खंगाला जा रहा है कि कितने विद्यार्थियों ने 75 और 80 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किए हैं। अधिकारी परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद अब इसी कार्य में जुट गए हैं।
बताना होगा कि शिवराज सिंह चौहान के तीसरे कार्यकाल तक विद्यार्थियों को यथावत लैपटॉप वितरित होते रहे हैं। वर्ष 2018 में पहले कांग्रेस सत्ता में आई, उसके बाद कमलनाथ सरकार का तख्तापलट होने के बाद फिर शिवराज सिंह चौहान सीएम बने थे। इसी बीच कोरोना की पहली लहर आई तो तभी से यह योजना बंद पड़ी रही। अधिकारियों के अनुसार यह योजना सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए है।
सत्र के पूर्व मुख्यमंत्री बुला सकते मेधावियों को भोपाल
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्कूली बच्चों के प्रति अटूट प्रेम राज्य ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में चर्चाओं का विषय रहता है। मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए ही मुख्यमंत्री ने लैपटॉप वितरण योजना प्रारंभ की थी । शिक्षा विभाग में अफसरों के मुताबिक कोरोना के कारण दो साल से बंद पड़े इस समारोह को अब राज्य सरकार प्रभावी तरीके से शुरू करेगी। इसके लिए राजधानी में भव्य मेगा शो होगा। जिसमें प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अपने भांजे एवं भांजियों का फूलों से सत्कार कर लैपटॉप वितरण करेंगे। अधिकारियों के अनुसार नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के पूर्व मुख्यमंत्री अपने आवास या फिर राजधानी में किसी अन्य जगह पर आयोजन कर विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर सम्मानित कर सकते हैं।
इनका कहना है…
परंपरा रही, पर इस बार रिजल्ट घोषणा के समय मैरिट के टॉपर्स को भोपाल नहीं बुलाया गया। इसके लिए अलग से सरकार सम्मान समारोह आयोजित करेगी। जल्द ही यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। दो साल से बंद लैपटॉप वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। – इंदर सिंह परमार, मंत्री, स्कूल शिक्षा, मप्र शासन
एमपी बोर्ड लैपटॉप योजना को लेकर अभी तक सिर्फ यही खबर बोर्ड की तरफ से आई है, जैसे ही आगे कोई ओर जानकारी MP Laptop Yojana 2022 को लेकर आएगी तो हम सबसे पहले आपको बताने की कोशिश करेंगे तथा अगर आपको ओर कुछ पुछना हो MP Laptop Yojana 2022 के बारे में तो आप हमको कमेन्ट करके पुछ सकते हो।
APS Home Page | Click Here |