MP Board Results 2022 – पूर्व से चले आ रहे तय समय के पूर्व रिजल्ट दे आ रहे माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार व्यवस्था में बदलाव किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्रीकांत बनौठ कहते हैं कि अभी तक विद्यार्थियों की ओएमआर सीट मैन्युअल भरी जाती थी। इस बार इसे ऑनलाइन किया गया है। सभी कापियों को स्कैन कर सीट को भरा जाएगा। इससे जहां समय की बचत हो रही है वहीं दूसरी ओर इस कार्य में आ रही त्रुटियों से भी बचाव होगा। श्री बनौठ के अनुसार कोशिश यहीं है कि अप्रैल में दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित हो जाए।
MP Board Results 2022
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा कक्षा 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को संपादित करवा लिया गया है अब उच्च स्तर पर 5 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने फैसला किया है – कक्षा 10वीं तथा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अप्रैल के महीने में ही घोषित कर दिया जाए। हर साल MP Board Result मई के महीने में घोषित किया जाता था, लेकिन इस साल परीक्षाएं 20 दिन पहले खत्म करा ली गई है, जिसको देखते हुए मंडल ने अप्रैल के महीने में MP Board Result 2022 देने का लक्ष्य तैयार किया है।
इसके लिए दिन प्रतिदिन मूल्यांकन कार्य की समीक्षा लगातार हो रही है, तथा बोर्ड का कहना है कि उन केंद्रों पर सबसे ज्यादा नजर बनाए हुए हैं, जहां प्रत्येक साल परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य तय समय अवधि के बजाय देर में होता रहा है यानी कि ऐसे केंद्रों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि कॉपियों का मूल्यांकन निर्धारित समय में किया जाए, जिससे रिजल्ट जारी करने में बिल्कुल भी देरी न हो।
- MP Board Passing Marks 2022
- MP Board 12th Result 2022
- एमपी बोर्ड 12th – जानें किस विषय में मिलेंगे बोनस अंक
- MP Board practical exam 2022
- board of secondary education related news
- 12th Pass latest jobs
- JEE Main Exam 2022 details
MP Board Result 2022 News
अभी तक कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा हर साल मई के महीने में घोषित किया जाता रहा है, लेकिन इस साल 1 महीने पहले ही रिजल्ट देने की तैयारी बोर्ड के द्वारा की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल का कहना है कि अप्रैल के महीने में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास यही है कि 15 अप्रैल तक कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो जाए। जो कि सभी छात्रों के लिए राहत भरी खबर है, इसके बाद जितने भी विद्यार्थी पूरक की पात्रता रखते हैं, ऐसे छात्र जुलाई के पहले उनकी भी परीक्षा ले ली जाए।
बोर्ड का कहना है – अभी तक पूरक परीक्षाएं जुलाई में, जब नियमित सत्र चलता था – तभी पढ़ाई के बीच में संपादित हुआ करती थी। जिससे वह विद्यार्थी सबसे अधिक चिंतित रहते थे, जो पूरक की परीक्षा दे रहे हैं। तथा अगस्त तक पूरक परीक्षा का रिजल्ट आता रहा है। इस कारण ऐसे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती रही है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। अप्रैल में रिजल्ट घोषित होते ही 1 महीने के अंदर पूरक परीक्षा संपन्न कराई जाएंगी। जिससे छात्रों को इस प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय बोर्ड का पूरा ध्यान कॉपियों के मूल्यांकन पर है तथा रिजल्ट अप्रैल के महीने में घोषित होने की पूरी पूरी संभावना है।
MP Board Result 2022 Overview
Board | MP Board |
Type | MP Board Result 2022 |
Class | 10th & 12th |
Result Date Tentative | 15 April 2022 |
Exam Finished Date | 12 March 2022 |
Copy Checking | In Progress |
Subjects | All Subjects |
Result Mode | Online |
Marksheet Released Date | July 2022 |
Official Website | mpresults.nic.in |

MP Board Result Kaise Dekhe 2022
बहुत सारे छात्रों को ऐसी परेशानी आती है, कि वह एमपी बोर्ड ट्वेल्थ क्लास रिजल्ट 2022 कैसे देखें, क्योंकि अक्सर छात्रों को पता नहीं रहता है कि रिजल्ट कौन सी वेबसाइट पर जारी किया जाता है, तथा एमपी बोर्ड टेंथ ट्वेल्थ रिजल्ट देखने का क्या तरीका है, तो यहां पर हम आपको नीचे रिजल्ट देखने के सभी तरीके बताने जा रहे हैं
- सबसे पहले आपको MP Board Result 2022 की अफिशल वेबसाईट पर जाना पड़ेगा ( https://mpresults.nic.in/ )
- इसके बाद आपको mp board 10th result 2022 & mp board 12th result 2022 की लिंक सबसे ऊपर दिखाई दे जाएगी
- अब अगर आप कक्षा 10 वीं के छात्र है तो आप कक्षा 10 वीं लिंक पर क्लिक कर देना
- तथा अगर आप कक्षा 12 वीं के छात्र है तो आप कक्षा 12वीं की लिंक पर क्लिक कर देना
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको roll no ओर application no डालना पड़ेगा
- उसके बाद आपको submit बटन पर क्लिक कर देना है
- अब आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा
- अब आप mp board 10th result 2022 & mp board 12th result 2022 की फोटोकापी अपने पास रख सकते हो।
10th Result Link |
12th Result Link |
Check MP Board Result 2022 by SMS
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, ओर आप गाँव में रहते हो, तो भी आप अपना रिजल्ट घर बैठे बैठे चेक कर सकते हो। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा – जिसकी मदद से आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर पाओगे।
- सबसे पहले अपना मोबाईल हाथ में लीजिए
- अब आपको send message वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- आपको मैसेज में MPBSE10 (space) ROLL NUMBER तथा MPBSE12 (space) ROLL NUMBER टाइप करना है
- अब आपको यह मैसेज 56263 पर सेंड कर देना है।
- अब आपको 5 मिनट इंतजार करना है
- आपका रिजल्ट आपको मैसेज बॉक्स में मिल जाएगा।
आशा करते है आपको MP Board Results 2022 से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी मिल चुकी होगी, लेकिन अगर अभी भी आपको कोई शंका है तो आप हमको कमेन्ट करके आसानी से पूछ सकते हो, हम आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करेंगे।
Official Website | Click Here |
PH Homepage | Click Here |