MP Board Paper 2022: बोर्ड परीक्षा को लेकर सतर्क हुआ शिक्षा मण्डल – जारी कीये आदेश
परीक्षा संबंधीयों की समीक्षा, कलेक्टरों से भी विमर्श, परिस्थतियों को देखते हुए शासन जो निर्णय देगा, उसी के अनुसार होंगी परीक्षाएं
तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल फरवरी में होने वाली परीक्षाओं को लेकर सतर्क हो गया है। परीक्षाओं की तैयारियां जहां एक तरफ युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं दूसरी ओर हर व्यवस्था और मैदानी हकीकत की जानकारी शासन की संज्ञान में लाई जा रही है। जिस तीसरी लहर की आशंका को लेकर मंडल ने समय से पहले परीक्षाओं का प्लान तैयार किया था। फिर वही समस्या बनती दिख रही है। कारण है कि पिछले दो सत्रों की परीक्षाएं कोरोनावायरस की भेंट चढ़ी हुई हैं।
अब तीसरी लहर को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तय समय के अलग हटकर फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही परीक्षाएं करवाने का निर्णय लिया है। इसका बाकायदा टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। हाल ही में ओमीक्रोन वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की चिंताएं बढ़ी हैं। जितने भी काम हैं, उन्हें कराने के लिए अब फूंक-फूंक कर कदम रखा जा रहा है। मंडल में अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो रहा है। उसमें नकल रोकने के साथ साथ बीमारी से बचाव के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस कारण हर केंद्र पर जगह का दायरा देखा जा रहा है। कारण है कि अगर फरवरी के पहले ही ओमीक्रोन के मरीज बढ़े तो फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी यह भी है कि अगर मरीजों की बढ़ती तादाद को लेकर फिर से टोटल लॉकडाउन होगा तो परीक्षाओं को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। हालांकि मंडल में अधिकारियों का कहना है कि हमारी तैयारियां जारी हैं। आगे शासन जो आदेश देगा उसी के अनुसार काम किया जाएगा।
20 लाख परीक्षार्थी इस साल देंगे बोर्ड परीक्षा 2022
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 20 लाख विद्यार्थी सम्मिलित होने जा रहे हैं। करीब 4 हजार परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। मंडल का कहना है कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण पूरी निगरानी के साथ किया जा रहा है। कलेक्टरों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं कि अगर तीसरी लहर की संभावना बनती है या फिर इस दौरान लॉकडाउन लगता है तो क्या किया जाना चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी सुझाव भी शासन के समक्ष रखे जा रहे हैं।

- “बोर्ड परीक्षा के लिए TIPS & TRICKS के लिए यहाँ पर क्लिक करें। ”
- MP Board Blueprint 2022 PDF Download Click Here
- MP BOARD MODEL PAPER 2022 PDF DOWNLOAD
इनका कहना: उमेश कुमार सिंह, सेक्रेटरी, माध्यमिक शिक्षा मंडल
परीक्षाओं को लेकर हमारी युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा तैयारियों का लगातार जायजा लिया जा रहा है। परीक्षा कैलेण्डर जारी हो गया है। अब परिस्थतियों को देखकर शासन जो निर्णय देगा, उसी के अनुसार परीक्षाएं संपादित करवाई जाएंगी।
तीन घंटे चली परीक्षा को लेकर बैठक
एक ओर तीसरी लहर की आशंकाएं हैं तो दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा तैयारियों को लेकर हर बिंदु को परख रहा है। गुरुवार को मंडल में तीन घंटा अधिकारियों की बैठक चली। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में परीक्षा सामग्री का प्रकाशन करने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन के संबंध में भी मंथन किया गया। परीक्षा केन्द्रों के संबंध में भी बात हुई।
एमपी बोर्ड की सभी खबरों के लिए आप हमारी वेबसाईट physicshindi.com पर रेगुलर विज़िट करते रहिए तथा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।