MP Board Paper 2022 को लेकर छात्र बहुत चिंतित हो रहे हैं, और इसी बीच ओमीक्रोन वायरस की वजह से बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं कि 17 फरवरी तथा 18 फरवरी से मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं लिखित प्रारूप में ली जाएंगी। लेकिन कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए यह फैसला बदला भी जा सकता है। अब छात्रों के मन में सवाल है- एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 का पेपर कैसा आएगा तो आज के इस आर्टिकल में हम एमपी बोर्ड पेपर 2022 के बारे में Discuss करेंगे तो आप से निवेदन है कि इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े-
MP Board Paper 2022 पैटर्न-
माध्यमिक लोक शिक्षण संचालनालय ने मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है जिसके तहत कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक सभी कक्षाओं में सिलेबस को कम कर दिया गया है अर्थात 30% सिलेबस की कटौती की गई है ऐसा फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कोरना की वजह से स्कूलों में रेगुलर कक्षाएँ नहीं लग पाई है तथा छात्रों को ऑनलाइन क्लास का सहारा लेना पड़ रहा है। जिसके आधार पर मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के लिए 30% सिलेबस की कटौती की है। अब छात्र 70% सिलेबस को पढ़कर बोर्ड परीक्षा देने जाएंगे।
तथा साथ ही साथ माध्यमिक लोक शिक्षण संचालनालय ने एक फैसला और लिया है जिसके तहत अब सभी पेपरों में 40% वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे तथा 60% विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या ज्यादा होने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि छात्रों को पेपर हल करने में ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े तथा इसका एक और फायदा एमपी बोर्ड को होगा – वह है – एमपी बोर्ड का रिजल्ट खराब नहीं होगा।
- 30% सिलेबस की कटौती
- 70% सिलेबस के साथ पेपर होंगे
- 40% वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में
- 60% विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे
- नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी
- पेपर को आसान बनाने के लिए लिया फैसला
- 55 नंबर के प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे
- समय 3 घंटे का मिलेगा
MP Board Paper 2022 कैसे सॉल्व करें –
MP Board Paper 2022 में प्रत्येक स्टूडेंट का एक सपना है कि वह अच्छे से अच्छे नंबर लेकर के आए, चाहे वह स्टूडेंट कक्षा दसवीं का हो या फिर कक्षा बारहवीं का हो। अपने स्कूल में, अपने जिले में टॉप करना – हर एक छात्र का सपना होता है। इसके लिए प्रत्येक छात्र कठिन परिश्रम भी करता है तथा दिन रात एक कर देता है। लेकिन छात्र कुछ गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से वह अच्छे नंबर नहीं ला पाते हैं। तो यहां पर आपको कॉपी लिखते समय क्या गलतियां नहीं करनी है – उनके बारे में हम विस्तार से चर्चा करेंगे :
- MP BOARD MODEL PAPER 2022 PDF
- MP BOARD TIME TABLE 2022
- MP BOARD BLUEPRINT 2022
- MP BOARD REDUCED SYLLABUS 2022
- MP BOARD QUESTION BANK 2022
- Class 12 All Subject Notes Pdf Download
- कॉपी लिखते समय लाल पेन का उपयोग बिल्कुल ना करें
- कॉपी लिखते समय पेज के दोनों तरफ लिखें
- सिर्फ काले और नीले पेन का उपयोग करें
- कॉपी में ज्यादा काट पीट ना करें
- स्वच्छ लिखने की कोशिश करें
- प्रश्न जितने नंबर का पूछा गया है उत्तर उसी के अनुसार उतने ही शब्दों में देने की कोशिश करें
- अपनी कॉपी पर रोल नंबर जरूर लिखें
- उत्तर पुस्तिका की जांच करने के उस पर प्रधानाचार्य की मुहर तथा साइन है हथवा नहीं अगर नहीं है तो तुरंत अध्यापक को इन्फॉर्म करें
- उत्तर पुस्तिका में पैसे रखने की बिल्कुल भी कोशिश ना करें
- उत्तर पुस्तिका में गाने कसम गालियां इतिहास बिल्कुल ना लिखें
MP Board Paper 2022 का स्वरूप –
एमपी बोर्ड पेपर 2022 को लेकर छात्रों के मन में बहुत सारी गलतफहमियां है, जिसको आज हम दूर करेंगे – बहुत सारे छात्र सोचते हैं कि एमपी बोर्ड पेपर 2022 में 40 नंबर के बहुविकल्पी प्रश्न आएंगे, जो कि बिल्कुल गलत है, जी हां प्यारे छात्रों 40 नंबर के नहीं बल्कि सिर्फ 40 फ़ीसदी ही बहुविकल्पी प्रश्न आएंगे। जिसका मतलब यह है अगर आप का पेपर 70 नंबर का होगा तो 70 नंबर का 40 फ़ीसदी 28 प्रश्न होंगे अर्थात 28 नंबर के प्रश्न बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे। लेकिन अगर आपका पेपर 80 नंबर का होगा तो 80 नंबर का 40 फ़ीसदी 32 नंबर होते हैं अर्थात 32 नंबर के आपके पेपर में बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे। बाकी बचे हुए प्रश्न विश्लेषणात्मक होंगे। उम्मीद करता हूं छात्रों के मन में आने वाला यह सवाल का सोल्युशंस मिल गया होगा तथा आपको अच्छी तरीके से समझ में आ गया होगा कि MP Board Paper 2022 कैसा आने वाला है।
महत्वपूर्ण जानकारियाँ —
“बोर्ड परीक्षा के लिए TIPS & TRICKS के लिए यहाँ पर क्लिक करें। ”
JOIN WHATSAPP GROUP | CLICK HERE |
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
PHYSICSHINDI HOME | CLICK HERE |