MP Board Nakal Case News: एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए मंडल ने MP Board Nakal Case News करते हुए परीक्षा के दौरान नकल करने वालों के लिए आदेश जारी करते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए मंडल ने केंद्र अध्यक्षों को परीक्षा केंद्र की पूरी जिम्मेदारी सौंपते हुए नकल प्रकरण या हंगामा होने पर एफ आई आर कराने का अधिकार दिया है।
बता दें कि अब तक या अधिकार सिर्फ जिला शिक्षा अधिकारी को दिया जाता था लेकिन अब से यह अधिकार केंद्र अध्यक्षों को भी दे दिया गया है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र और गोपनीय सामग्री का वितरण पुलिस बल की सुरक्षा में राजधानी के 103 परीक्षा केंद्रों पर समन्वयक केंद्र से किया जाएगा। इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बारे में आप आज के आर्टिकल में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MP Board internal Assessment Update
MP Board 9th 11th Time Download
MP Board 10th 12th Centre Update
MP Board Nakal Case News
एमपी बोर्ड पेपर को लेकर MP Board Nakal Case News में बताया गया की बोर्ड परिक्षा के केंद्र अध्यक्षों को केंद्र पर होने वाली अन्वांचित गतिविधि या नकल प्रकरण को रोकने के लिए एफआईआर करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिकार अब तक जिला शिक्षा अधिकारी को दिया जाता था, लेकिन अब ये यह केन्द्र अध्यक्ष के अधिकार में भी होगा।
इसके अलावा भूत परीक्षाओं के दौरान अगर कोई परीक्षार्थी अन्य परीक्षार्थी को धमकाने जैसी, शिक्षा केंद्र में हथियार लाने एवं परीक्षा के दौरान नकल करने करवाने या अन्य व्यक्ति से नकल करने जैसी गतिविधि में सम्मिलित पाया जाता है तो उसे 3 साल तक की जेल और पांच हजार रुपए जुर्माना भरना पड़ सकता है इसके साथ ही ऐसे परीक्षार्थियों व्यक्ति से भविष्य में सरकारी सेवा भी नहीं ली जाएगी। MP Board Exam Center के 100 मीटर के दायरे तक धारा 144 लागू रहेगी जिसका उल्लंघन करने पर पुलिस बल की सहायता ली जा सकती है।
MP Board Nakal Case News Overview
Topic | Details |
Article | MP Board Nakal Case News |
Category | MP Board Exams 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Class | 10th & 12th |
Year | 2023 |
Website | mpbse.nic.in |
‘Baate Kaam Ki’ MP Board
MP Board Final Exams 2023 के लिए मंडल द्वारा इस बार कई विशेष प्रयोजन किए गए हैं। जिसके अन्तर्गत मंडल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर ‘Baate Kaam Ki’ श्रंखला के कई वीडियो अपलोड किए हैं। इन वीडियो का लाभ न केवल विद्यार्थी उठा पाएंगे बल्कि उनके अभिभावक, शिक्षकों, सभी आयु वर्ग के लोग और यहां तक व्यवसाय करने वाले लोग भी इन वीडियो का लाभ उठा सकते हैं। इन्हें बनाए जाने का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों का संवर्धन करना, उनके अनुशासन एवं मनोबल को बढ़ाना है। इन वीडियो को तैयार करने के लिए माध्यामिक शिक्षा मंडल की अतिरिक्त सचिव एस दाहिमा ने मुख्य भूमिका निभाई है। मंडल द्वारा इन सब प्रयोजनों को करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन से परीक्षा का भय और तनाव दूर कर उन्हें बेहतर तैयारी करने और परिणाम प्राप्त करने के लिए तैयार करना है।
Online Inspection For MP Board Exam 2023
एमपी बोर्ड की मूल परीक्षाओं के लिए संभागीय मुख्यालय सतर्क हो चुके हैं। इसके पीछे का कारण है की डिविजन कार्यालय से ऑनलाइन निरीक्षण शुरू कर दिए गए हैं। ऐसे में हर दिन लक्ष्य के तहत प्रत्येक स्कूलों के प्राचार्यों से पढ़ाई के बारे में खास बात चित की जाती है। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों से भी ऑनलाइन संवाद के जरिए उनसे पूछा जा रहा है कि उन्हें अध्ययन को लेकर कहां किस प्रकार की दिक्कतें आ रही है। जिसमें बच्चों की समस्या सुनकर उनका समाधान की प्रदान करने की पूर्ण कोशिश की जा रही है। मंडल ने सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षकों के सभी अवकाश रद्द किए जाएं केवल किसी शिक्षक के गंभीर रूप से बीमार या घायल होने पर मेडिकल प्रमाण के आधार पर यह काश के लिए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वही महिला शिक्षिकाओं को भी विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश के लिए स्वीकृति प्रदान की जा सकेगी।
MP Board Exams Pattern Update
मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी दसवीं के विद्यार्थियों को यह सूचित किया जाता है कि इस वर्ष से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए मंडल ने पेपर पेटर्न को चेंज कर दिया है। हालांकि चेंज किए गए पेपर पैटर्न के अनुसार बच्चों का परीक्षा में पास होना और भी आसान हो जाएगा। बता दें कि पिछले कई वर्षों से पेपर 80 अंक का होता था जिसके कारण आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक निर्धारित किए जाते थे। लेकिन इस वर्ष से सिद्धांत पेपर 75 अंकों का होगा जबकि आंतरिक मूल्यांकन के 25 अंक निर्धारित किए जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन और सैद्धांतिक परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करके बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान केवल नियमित विद्यार्थियों के लिए है जबकि स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान नहीं रखा गया है।
FAQs related to MP Board Nakal Case News
MP Board Exams 2023 में नकल करने वालों के लिए क्या सजा तय की गई है?
MP Board Exams 2023 में नकल करने वालों के लिए तीन साल तक की केस और 5 हजार रुपए तक का जुर्माना भरने की सजा तय की गई है।
एमपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं कब खत्म होंगी?
एमपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 26 फरवरी 2023 खत्म होंगी।
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |
Tauseef was born in Deharadoon, Uttarakhand. He began writing in 2021, and has contributed to the educational and finance content. He lives in Nainitaal.