
MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी किए गए निर्देश अनुसार कक्षा 9वी से लेकर 12वीं तक की MP Board Quarterly Exam 2023 शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के माध्यम से पहले ही विद्यार्थियों को त्रैमासिक परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया गया था। 12 सितंबर से मध्य प्रदेश बोर्ड की त्रैमासिक परीक्षाएं आयोजित होना है।
इस परीक्षा से पहले 10वी कक्षा के सभी विद्यार्थी MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023 की तलाश कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देश अनुसार ही इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड की त्रैमासिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। जो बच्चे पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा से पहले MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023 के पैटर्न और कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चन को देखना चाहते हैं। तो आज इस आर्टिकल मे हम विद्यार्थियों को एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए ब्लूप्रिंट के साथ अनुमानित MP Board 10th Hindi Question Paper 2023 और महत्वपूर्ण क्वेश्चन के बारे में बताएंगे।
MP Board 11th Physics Trimasik Question Paper
MP Board Trimasik 12th Physics Question Paper
MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023
मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए निर्देश अनुसार प्रदेश में कक्षा 9वी ए 12वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी pdf के रूप में अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके अलावा शिक्षा मंडल द्वारा अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर कक्षा 9वी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विषयों के ब्लूप्रिंट को भी जारी कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में कक्षा 10वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू होने ही वाली है ,लेकिन उससे पहले विद्यार्थी हिंदी विषय के क्वेश्चन पेपर के पैटर्न को देखना चाहते हैं। इसीलिए विद्यार्थी लगातार MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023 की तलाश कर रहे हैं,ताकि वे पेपर के पैटर्न और महत्वपूर्ण क्वेश्चन को देखकर परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सके। तो चलिए आगे हम आपको बताते हैं, कि इस वर्ष आयोजित होने वाली त्रैमासिक बोर्ड परीक्षाओं में MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023 का पैटर्न किस प्रकार होगा।
MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023 Overview
Article | MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023 |
Category | MP Board Exam Paper Details |
Class | 10th |
Paper | Hindi |
Board | Madhya Pradesh Secondary Education board |
State | Madhya Pradesh |
Exam date | 12 September to 21 September |
Hindi Paper date | 13 September |
Session | 2023–24 |
MP Board 10th Trimasik Exam Date
मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए निर्देश अनुसार इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड की त्रैमासिक परीक्षाओं का आयोजन 12 सितंबर 2023 से किया जाएगा। जारी किए गए निर्देश अनुसार प्रदेश में 12 सितंबर 2023 से 21 सितंबर 2023 तक 9वी से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार 12 सितंबर 2023 को कक्षा 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी का तय किया गया है। 13 सितंबर 2023 को कक्षा 10वीं का दूसरा पेपर हिंदी का तय किया गया है। हिंदी विषय के पेपर की परीक्षा होने में मात्र कुछ ही दिनों का समय बचा है। जो विद्यार्थी पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा से पूर्व MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023 के पैटर्न और महत्वपूर्ण क्वेश्चन जानना चाहते हैं।

MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023
त्रैमासिक परीक्षा 2023 -24
कक्षा -10वीं
विषय – हिंदी
कुल प्रश्नों की संख्या: 23 कुल मुद्रित पृष्ठों
की संख्या:08 समय :03 घण्टे
(पूर्णांक:75)
निर्देश –
(1) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
(2) प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है ,जिनके लिए 1X30=30 अंक निर्धारित है।
(3) प्रश्न क्र. 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है,शब्द सीमा 30 शब्द है ।
(4) प्रश्न क्र. 18 – 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
(5) प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्ये प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्र. 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए – (1×6=6)
(i) आलम्बन और उद्दीपन का संबंध है ?
(अ) स्थायी भाव से
(ब) संचारी भाव से
(स) विभाव से
(द) अनुभाव से
(ii) हिन्दी के पद्य साहित्य का दूसरा काल है?
(अ)भक्तिकाल
(ब) रीतिकाल
(स) आदिकाल
(द) आधुनिककाल
(iii) सूरदास के गुरु थे?
(अ) विट्ठलनाथ
(ब) नरहरिदास
(स) वल्लभाचार्य
(द) हरिदास
(iv) ‘नेताजी का चश्मा पाठ की विधा है?
(अ) कहानी
(ब) निबन्ध
(स) व्यंग्य
(द) एकांकी
(v) माँ ने भोलानाथ के घाव पर लगाया
(अ) दवाई
(ब) मरहम
(स) पिसी हुई हल्दी
(द) तुलसी का रस
(vi) दो शब्दों का अपने विभक्ति चिन्हों को छोड़कर आपस में मिलाना कहलाता है?
(अ) समास
(ब) संधि
(स) वाक्य रूपातंरण
(द) इनमें से कोई नहीं
प्र.2 रिक्त स्थान में सही विकल्प चुनकर लिखिए(1×8=8)
(i) अभिनय तत्व की प्रधानता……. काव्य में होती है।( दृश्य काव्य / श्रव्य काव्य / चम्पू काव्य )
(ii) रघुकुल में देवता ब्राह्मण ईश्वर भक्त और…… का वध नहीं किया जाता था। (गाय/ पक्षियों / पशुओं)
(iii) चौराहा में…….. समास है।(द्वंद्व / द्विगु तत्पुरुष)
(iv) बालगोबिन की मौत उन्हीं के….. हुई। (अनुरूप / विपरीत)
(v)प्रेमचन्द……… है।(कवि / कथाकार / संगीतकार)
(vi) गंतोक से…… किलोमीटर की दूरी पर यूमथांग था। (139/149/159)
प्र. 3 सही जोडियाँ बनाकर लिखिए (1X6-6)
(अ) (ब)
(i) अलंकार- (घ) अंधे की लाठी
(ii) तीन वर्णों का मेल- (ख) जयशंकर प्रसाद
(iii) एकमात्र सहारा के लिए मुहावरा है।- (ग) यात्रा वृत्तांत
(iv) आत्मकथ्य- (क) प्रतिमा पर चश्मा
(v) कैप्टन चश्मे वाला- (ङ) आभूषण
(vi) साना-साना हाथ जोड़ी- (च) गण
प्र.4एक वाक्य/शब्द में उत्तर लिखिए।(1X6=6)
(i) बरखा के बंद होते ही बाग में क्या-क्या नजर आए ?
(ii) भोलानाथ अपने पिताजी को क्या कहकर बुलाते थे?
(iii) ‘दिल्ली चलो’ नारा किसने दिया था?
(iv) शब्द की प्रथम शक्ति को क्या कहा जाता है?
(v) किस काव्य में पूर्वापर संबंध नहीं होता है?
(vi) क्षितिज भाग 2 में संग्रहित सूर के 4 पद कहाँ से लिए गए हैं?
प्र.5।सत्य अथवा असत्य लिखिए।(1×6=8)
(i) यदि गद्य कवियों की कसौटी है, तो निबंध गद्य की कसौटी है।
(ii) रस के सात अंग हैं।
(iii) रामचरित मानस महाकाव्य है।
(iv) परशुराम के फरसे को देखकर लक्ष्मण भयभीत हो गए।
(v) गंगटोक मेहनतकश बादशाहों का शहर है?
(vi) क्रिया के वर्तमानकाल में काम होने का पता चलता है।
प्र.6) छायावाद की दो विशेषताएँ लिखिए?(2)
अथवा
पद्य साहित्य से आप क्या समझते हैं? लिखिए।
प्र. 7 महाकवि सूरदास का साहित्य में स्थान लिखिए
(2)
अथवा
जयशंकर प्रसाद की 2 काव्यगत विशेषताएँ लिखिए
प्र.8 कवि जयशंकर प्रसाद आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहते थे?(2)
अथवा
गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए?
प्र.9 लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या क्या विशेषताएँ बताई? (2)
अथवा
अवधी भाषा आज किन-किन क्षेत्रों में बोली जाती है?
प्र.10 विभाव किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं? (2)
अथवा
काव्य की परिभाषा लिखिए ?
प्र.11’चौपाई छन्द का उदाहरण लिखिए। (2)
अथवा
अलंकार किसे कहते हैं?
प्र.12 नाटक और एकांकी में दो अंतर लिखिए (2)
अथवा
गद्य किसे कहते हैं?
प्र. 13 रामवृक्ष बेनीपुरी की दो रचनाओं के नाम लिखिए।(2)
अथवा
स्वयंप्रकाश की भाषा शैली लिखिए।
प्र. 14 मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है?(2)
अथवा
पानवाले का एक रेखाचित्र प्रस्तुत कीजिए।
प्र. 15 भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेला क्यों नहीं छोडना चाहती थी?
अथवा
बालगोबिन भगत के व्यक्तित्व और उनकी वेशभूषा का अपने शब्दों में चित्र प्रस्तुत कीजिए ।
प्र. 16 संधि की परिभाषा व संधि के भेद लिखिए। (2)
अथवा
शब्द शक्ति किसे कहते हैं?
प्र.17 कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का लगाना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है? (2)
अथवा
भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है?
प्र. 18 निम्नलिखित पद्यांशों का सन्दर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए -(3)
मधुप गुन-गुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी
मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी । यह लो, करते ही रहते हैं, अपना व्यंग्य-मलिन उपहास ।
इस गंभीर अनंत- नीलिमा में असंख्य जीवन इतिहास,
अथवा
अपरस रहत सनेह तगा तैं नाहिन मन अनुरागी । पुरइनि पात रहत जल भीतर ता रस देह न दागी।
ऊधौ, तुम हो अति बड़भागी। ज्यौं जल माहँ तेल की गागरि बूँद न ताक लागी। प्रीति नदी मैं पाँऊ न बोरयौ, दृष्टि न रूप परागी । सूरदास अबला हम भोरी, गुर चोंटी ज्यों पागी।
19 निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए –
बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी-जवानी-जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है, और अपने लिए बिकने के मौके ढूँढती है। दुःखी हो गए।(6)
अथवा
भादों की वह अंधेरी अधरतिया। अभी थोड़ी ही देर पहले मूसलाधार वर्षा खत्म हुई है। बादलों की गरज, बिजली की तडप में आपने कुछ नहीं सुना हो, किन्तु अब झिल्ली की झंकार या दादुरों की टर्र-टर्र बालगोबिन भगत के संगीत को अपने कोलाहल में डुबो नहीं सकती।
प्र.20 अपने किसी पसंदीदा विषय पर विज्ञापन बनाइए।
अथवा
दो मित्रों के बीच परीक्षा की तैयारी पर संवाद लिखिए।(3)
प्र21 निम्नलिखित गद्यांश या काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।।(4)
मानव का अकारण ही मानव के प्रति अनुदार हो उठना न केवल मानवता के लिए लज्जाजनक है, वरन अनुचित भी हैं। वस्तुतः यथार्थ मनुष्य वही है जो मानवता का आदर करना जानता है, कर सकता है। केवल इसलिए कि कोई मनुष्य बुद्धिहीन है। अथवा दरिद्र वह घृणा का तो दूर रहा. उपेक्षा का भी पात्र नहीं होना चाहिए। मानव तो इसलिए सम्मान के योग्य है कि वह मानव है, भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना है।
प्रश्न-
(i) उपर्युक्त गंधाश का शीर्षक लिखिए।
(i) यथार्थ मनुष्य किसे कहते हैं?
(ii) उपर्युक्त गंद्याश का सारांश लिखिए ।
अथवा
गगन-गगन तेरा यश फहरा
पवन पवन तेरा बल गहरा,
क्षिति-जल-नभ पर डाल हिंडोले,
चरण चरण संचरण सुनहरा
ओ ऋषियों के वेश
प्यारे भारत देश।
प्रश्न –
(i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए ।
(ii) आप अपने देश को प्यार क्यों करते हैं?
(iii) उक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए
प्र. 22 मासिक परीक्षा की तैयारी की जानकारी देते हुए अपनी माताजी को एक पत्र लिखिए।
अथवा
आपको पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई है, इस बात की जानकारी देने हेतु अपने प्राचार्य को एक आवेदन पत्र लिखिए।(4)
प्र. 23 निम्नलिखित में से किन्हीं एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए-(4)
(i) स्वच्छ भारत अभियान
(ii)।प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम
(iii) मेरे बचपन के दिन
(iv) शिक्षा के क्षेत्र में इन्टरनेट की उपयोगिता
(v) विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्त्व
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |
MP Board 10th Hindi Trimasik Question Paper 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।
MP Board Quarterly Exams 2023 कब से शुरू हो रही है?
MP Board Quarterly Exams 12 सितम्बर से शुरू हो रही है।