माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के पहले एवं परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव को दूर करने के लिए 1 जनवरी से टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा शुरू की है, जो 31 दिसंबर 2022 तक चलेगी। यह हेल्पलाइन सालभर छुट्टियों के दिनों में भी संचालित की जाएगी। विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 18002330175 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आने वाली अकादमिक समस्याओं का निदान और अकादमिक पैनल द्वारा मार्गदर्शन प्रदान कर किया जा रहा है।
कितने बजे तक आप हेल्प ले सकते हो-
यह हेल्पलाइन सेवा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित की जा रही है। यह हेल्पलाइन सेवा अवकाश के दिनों में भी संचालित रहेगी। हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से प्रदेश के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी जानकारियां प्रदान की जाएगी। इस हेल्पलाइन के जरिए बोर्ड परीक्षाओं एवं माशिमं से संबंधित सभी प्रकार के प्रश्न किए जा सकते हैं। माशिमं की दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होंगी।
- CLASS 12 PHYSICS IMP QUESTION 2022
- CLASS 12 CHEMISTRY IMP QUESTION 2022
- CLASS 12 BIOLOGY IMP QUESTION 2022
- CLASS 12 ENGLISH IMP QUESTION 2022
- CLASS 12 HINDI IMP QUESTION 2022
- CLASS 12 MATH IMP QUESTION 2022
कब कितने फोन आए हेल्पलाइन पर
यहां पर यह बता दें कि वर्ष 2021 में इस हेल्पलाइन पर एक लाख 40 हजार कॉल आए। वहीं 2020 में सबसे ज्यादा करीब ढाई लाख लोगों ने इस हेल्पलाइन सेवा के जरिए अपनी परीक्षा संबंधी शंकाओं का निदान और समस्याओं का समाधान पाया।

मनोवैज्ञानिक देंगे आपके सवालों के जवाव-
माशिमं ने तीन शिफ्ट में छह-छह काउंसलर को रखा है। काउंसलिंग के लिए 18 काउंसलर व मनोविज्ञानी होंगे। । साथ ही 120 से अधिक विषय विशेषज्ञों की सूची तैयार की गई है। विद्यार्थी इस पर विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछ सकते हैं। विद्यार्थियों की शैक्षिणक समस्या, मानसिक तनाव से संबंधित किसी भी तरह के प्रश्न हेल्पलाइन नंबर पर पूछे जा सकते हैं।
10th 12th Pass Latest Jobs – Apply Now
| एमपी राज्य वन सेवा भर्ती – अंतिम तिथि, अप्लाइ
| For Vaccination Certificate – How to get Vaccination Certificate
| स्कूल कॉलेज बंद – आदेश , ओमीक्रॉन का खतरा
फरवरी माह में होंगी बोर्ड की परीक्षाएं
पहली बार फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। 10वीं के 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेंगे। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने संबद्ध स्कूलों से शैक्षणिक सत्र 2022-22 के लिए अध्ययनरत कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों की तिमाही, छमाही, प्री-बोर्ड एवं मुख्य परीक्षा के अंकों की आनलाइन प्रविष्टि 15 जनवरी तक करने को कहा है। इस संबंध में माशिमं ने आदेश जारी कर दिए हैं।
महत्वपूर्ण जानकारियाँ —
“बोर्ड परीक्षा के लिए TIPS & TRICKS के लिए यहाँ पर क्लिक करें। ”
JOIN WHATSAPP GROUP | CLICK HERE |
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
PHYSICSHINDI HOME | CLICK HERE |