माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षाओं मे सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के पूर्व एवं परीक्षा के दौरान तथा परीक्षा परिणामों के पूर्व एवं परीक्षा परिणामों के पश्चात होने वाले मानसिक तनाव को दूर करने हेतु मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं के माध्यम से परामर्श प्रदान किया जा रहा है। विद्याथियों को आने वाली अकादमिक समस्याओं का निदान अकादमिक पेनल के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान कर किया जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हेल्पलाइन सेवा दिनांक 01 जनवरी 2022 से प्रारम्भ होकर 31 दिसम्बर 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 08.00 से रात्रि 08.00 तक समस्त अवकाश दिवसों में भी संचालित रहेगी।
उप सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल ने क्या कहा-
हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से प्रदेश के हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों, पालक एवं शिक्षकों को टोल फ्री दूरभाष क्रमांक – 18002330175 पर परीक्षा एवं मण्डल से संबंधित अन्य जानकारियां भी प्रदान की जा रही है।
- MP BOARD MODEL PAPER 2022 PDF
- MP BOARD TIME TABLE 2022
- MP BOARD BLUEPRINT 2022
- MP BOARD REDUCED SYLLABUS 2022
- MP BOARD QUESTION BANK 2022
Board | MP Board |
Toll Free No. | 18002330175 |
Class | 9th – 12th |
Time | 08:00AM – 08:00PM |
Days | All Days |
Website | physicshindi.com |
टोलफ्री नंबर से संबंधित बोर्ड के द्वारा जारी लेटर आप नीचे देख सकते हो –

इससे छात्रों को होगा फायदा-
माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिस पर सभी स्टूडेंट सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 8:00 बजे के बीच में कभी भी कॉल कर सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर से छात्रों को बहुत फायदा होने वाला है, अगर आपको कहीं पर भी किसी भी प्रकार की समस्या आती है, पढ़ाई से संबंधित या फिर आपके टाइम टेबल से संबंधित या फिर ब्लूप्रिंट और Reduced सिलेबस के संबंधित तो आप सीधे ऊपर दिए हुए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी परेशानी का समाधान कर सकते हो। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा यह सुविधा सभी छात्रों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
| NMMS Scholarship 2021-22 Full Details
| एमपी राज्य वन सेवा भर्ती – अंतिम तिथि, अप्लाइ
| For Vaccination Certificate – How to get Vaccination Certificate
| स्कूल कॉलेज बंद – आदेश , ओमीक्रॉन का खतरा

फेक तथा वायरल खबरों से मिलेगा छुटकारा–
इस हेल्पलाइन की मदद से छात्रों को एक और बहुत बड़ा फायदा होने वाला है। जितनी भी फेक खबरें या फिर वायरल खबरें आती है जिन पर छात्र अगर भरोसा कर लेते हैं जिससे उनको नुकसान हो सकता है तो ऐसी सभी प्रकार की समस्याओं का भी समाधान आप इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से कर सकते हो। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा से संबंधित आप किसी भी प्रकार का कोई भी प्रश्न इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से पूछ सकते हो। यहां पर आपकी हर एक समस्या का समाधान किया जाएगा। बोर्ड के द्वारा एक्सपर्ट यहां पर बिठाए गए हैं। जो कि छात्रों को मानसिक स्थिति को अच्छी तरीके से समझ सकते हैं तथा उनकी समस्या का निराकरण कर सकते हैं।
JOIN WHATSAPP GROUP | CLICK HERE |
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
PHYSICSHINDI HOME | CLICK HERE |