MP Board Form Correction 2023: MP Board की होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी किए जाते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हर वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जाते हैं। नवी कक्षा एवं 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के 10वीं और 12वीं के आवेदन फॉर्म उनके 9वी कक्षा के बायोडाटा पर एवं 12वीं कक्षा के छात्रों के आवेदन फॉर्म उनकी 11वीं कक्षा के बायोडाटा के अनुसार भरे जाते हैं।
लेकिन हाल ही में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने यह MP Board Form Correction 2023 की सूचना जाहिर की है कि जिन बच्चों के 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं, उनके नामांकन डेटा में गलतियां मिल रही हैं। आवेदन करने वाले छात्रों के आवेदन पत्र में पिता के नाम में मिस्टेक जन्मतिथि में मिस्टेक या फिर किसी अन्य प्रकार की मिस्टेक पाई जा रही है, जिसके कारण बच्चों को अन्य कक्षा में प्रवेश लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
MP Board Form Correction 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी विद्यालयों के संस्थापकों को 15 फरवरी 2023 तक सारी गलतियां सुधारने का समय दिया है। जिन छात्रों के आवेदन पत्रों में गलतियां पाई गई हैं उनसे यह निवेदन किया गया है कि 15 फरवरी 2023 तक वह अपने विद्यालय में संपर्क करके सारी गलतियां ठीक करवा ले। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विद्यालय संस्थापकों को यह की जिम्मेदारी सौंपी है.
कि वह नवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र जिनके माता-पिता के नामों में कोई मिस्टेक हो या छात्र अपनी जन्मतिथि एवं फोटो में बदलाव करना चाहते हैं वह 15 फरवरी से पहले सारी कार्यवाही पूरी कर ले। इसके साथ-साथ 11वीं में पढ़ रहे छात्र जिनके नाम विद्यालय के डाटा में उपलब्ध नहीं है तथा दसवीं के बाद उनके द्वारा चुने गए विषय का डाटा भी विद्यालय के पास उपलब्ध नहीं है वह विद्यालय संस्थापक से संपर्क कर जल्द से जल्द अपने विषयों का संशोधन कर सकते हैं।
MP Board Form Correction 2023 overview
Topic | Details |
Article | MP Board Form Correction 2023 |
Department | Lok shikshan sanchalanalaya |
Category | MP Board Exams 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Year | 2023 |
Website | mpbse.nic.in |
MP Board Form Correction 2023 Notification
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर और आधिकारिक नोटिस में आदेश देते हुए लिखा गया की “मंडल द्वारा संचालित परीक्षा आवेदन पत्र गत वर्ष कक्षा 9वी के नामांकन डाटा पर आधारित होते है। मंडल को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी प्राप्त हो रही है, कि कक्षा नवमीं के नामांकन डाटा में स्पेलिंग संबंधी त्रुटियों का सुधार एवं कक्षा 11वी में प्रवेश सूची में छात्रों के नाम छुट गए हैं।
अतः निम्नानुसार वर्ष 2023 में प्रवेशित नियमित छात्रों हेतु संशोधन एवं प्रवेश सूची में नाम जोड़ने का अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है।
- कक्षा 9वी एवम 11वी में छात्र, पिता एवं माता के नाम में स्पेलिंग त्रुटियां में सुधार।
- कक्षा 9वी में जन्म तिथि एवं फोटो में संशोधन/
- कक्षा 9वी एवम 11वी में जिनका नियमित प्रवेश निर्धारती तिथि हुआ है,उनका नाम प्रवेश सूची में जोड़ने का अंतिम अवसर।
- विषयों में संशोधन।

MP Board Form Correction 2023 Update
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने यह सूचना सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को दी है, कि वे बच्चों का परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भेजने से पहले बच्चों की सारी जानकारी दोबारा जांच कर ले। विद्यालयों के पास बच्चों की सारी जानकारी होने के बाद भी आवेदन पत्र में माता-पिता के नाम में स्पेलिंग मिस्टेक या जन्मतिथि में मिस्टेक पाई जा रही है इसलिए सभी विद्यालयों को यह विशेष सूचना दी गई है कि सभी संस्थापक अपने 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का आवेदन पत्र भरने से पहले सारी जानकारी दोबारा चेक कर लें एवं छात्रों से जानकारी सही होने की पुष्टि कर लें।
छात्रों को परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के कारण किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े इसीलिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा छात्रों को एवं विद्यालय संस्थापकों को गलतियों को सुधारने का समय दिया जा रहा है। परीक्षा के तनाव में छात्र बेहद परेशान रहते हैं जिसके कारण यदि वे आवेदन पत्र भरते समय कोई गलती करते हैं तो यह जिम्मेदारी विद्यालय संस्थापक की होती है कि वह उस गलती का सुधार करें।
MP Board Form Correction News 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी सूचना के अनुसार 15 फरवरी से 25 मार्च तक होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 15 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र से जुड़ी सारी गलतियों में सुधार करना होगा। इसके साथ-साथ जिन छात्रों के आवेदन पत्रों में जन्मतिथि या फोटो में कोई गलती पाई गई है वह भी जल्द से जल्द इसमें सुधार कर लें। ऐसे छात्र जो 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं उनके किसी विषय में त्रुटि आ रही है तो वह विद्यालय संस्थापक से संपर्क कर जल्द से जल्द उसे भी सुधार सकते हैं। साथ ही कक्षा में प्रवेश लेने के प्रकार जैसे कि नियमित या अनियमित का चयन कर उसका भी बदलाव कर सकते हैं।
FAQs related to MP Board Form Correction 2023
MP Board Form Correction कब तक कर सकते हैं?
एमपी बोर्ड फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि 15 फरवरी 2023 है।
MP Board Practical Exams 2023 कब से शुरू होंगी?
MP Board Practical Exams 2023, 13 फरवरी 2023 से शुरू होंगी।
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | Click Here |