MP Board Form Correction Date 2023: मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल की MP Board 10th-12th Exam 2023 के लिए MP Board Form Correction Date 2023 को आगे बढ़ा दिया है। एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 के आवेदन पत्र में विषय संशोधन को 26 फरवरी 2023 तक कर सकते हैं। आवेदन पत्र में विषय संशोधन को तिथि पहले 18 फरवरी 2023 थी, जिसे बाद में बढ़ाकर अब कुछ दिन आगे कर दिया है। बता दें की परीक्षा केंद्र पर संशोधन की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा एमपी बोर्ड कक्षा नवमीं और ग्यारहवीं के जिन भी विद्यार्थियों के नाम प्रवेश सूची में शामिल नहीं हो पाए थे और जिन विद्यार्थियों का विषय संशोधन होना शेष है उन्हें जल्द से जल्द अंतिम तिथि के पहले यह कार्य पूर्ण कर लेना चाहिए। एमपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के MP Board 10th 12th Roll Number 2023 कुछ ही दिनों में जारी कर दिए जाएंगे।
MP Board Form Correction Date 2023
MP Board Exams 2023 में शामिल होने जा रहे सभी दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को यह सूचित किया जाता है की मंडल ने MP Board Form Correction Date 2023 को आगे बढ़ा दिया है। मंडल द्वारा आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार की अंतिम तारीख 18 फरवरी रखी गई थी लेकिन अब त्रुटि सुधार की तिथि बढ़ाकर 26 फरवरी 2023 कर दी गई है। अतः एमपी बोर्ड के विद्यार्थियों के पास MP Board Form Correction Date 2023 के तहत फॉर्म में सुधार करने का यह अंतिम अवसर है, जिसके पहले उन्हें अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करना है। MP Board 10th-12th Exam 2023 के लिए MP Board Exam Center List Release कर दी गई है। जिसके तहत प्रदेश के कई जिलों में सैकड़ों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थी अपनी बोर्ड परीक्षाएं देंगे। बोर्ड द्वारा संवेदनशील एवम अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
MP Board Exam Answer Copy Changes
MP Board 9th 11th Time Table Kab Aayega
MP Board Admit Card Latest News
MP Board Form Correction Date 2023 Overview
Topic | Details |
Article | MP Board Form Correction Date 2023 |
Category | MP Board Exams 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Class | 10th & 12th |
Year | 2023 |
Website | mpbse.nic.in |
‘Baate Kaam Ki’ MP Board
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की MP Board 10th 12th Exam 2023 आने वाली 1 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। इसके पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘Baate Kaam Ki’ MP Board श्रृंखला के वीडियो अपलोड किए हैं। इन वीडियो को तैयार करने में माध्यामिक शिक्षा मंडल की अतिरिक्त सचिव एस दाहिमा की अहम भूमिका रही है। इन वीडियो को इस इस प्रकार से तैयार किया गया है की इसका लाभ विद्यार्थियों के साथ, उनके अभिभावकों, शिक्षकों, एवम सभी आयु वर्ग के लोगों को मिलेगा। इन वीडियो को बनाए जाने का उद्देश्य विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों का संवर्धन करना और उनके अनुशासन और मनोबल को बढ़ाना है। जिसका लाभ विद्यार्थी के साथ आम लोग, सभी आयु वर्ग और व्यवसाय करने वाले लोग भी उठा सकते हैं।

MP Board Practical Exams 2023
एमपी बोर्ड के विद्यार्थी इस समय अपनी MP Board Practical Exams 2023 में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी और मंडल मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां करने में लगा हुआ है, जिसमें से कई महत्वपूर्ण कार्यों को मंडल द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। इस समय केवल एमपी बोर्ड के नियमित पढ़ने वाले विद्यार्थी अपनी प्रायोगिक परीक्षाएं उनके स्कूलों में दे रहे हैं। जबकि एमपी बोर्ड के ऐसे विद्यार्थी जो प्राइवेट फॉर्म भरकर पढ़ रहे हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं मंडल द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1 मार्च 2023 के बाद से आयोजित करवाई जाएंगे। जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है, की बच्चों के सैद्धांतिक परीक्षा के संपन्न होने के बाद या सैद्धांतिक परीक्षाओं के बीच में ही प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा।
MP Board Exams Cheating News
MP Board 10th-12th Exam 2023 के लिए मंडल द्वारा कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें MP Board Extra Answer Sheet, MP Board 10th Exam Paper Pattern Change जैसे निर्णय लिए गए हैं। अब मंडल ने परीक्षा के दौरान नकल करने वाले विद्यार्थियों और इसका सहयोग करने वाले लोगों के लिए MP Board Exams Cheating News
जारी की है। जिसके अंतर्गत एमपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल करने, किसी व्यक्ती द्वारा नकल करने, हथियार आदि परीक्षा केंद्र में ले जाना, किसी परीक्षार्थी को धमकी देने जैसी गतिविधि करते पाए जाने पर या इसमें शामिल होने पर आरोपी को 3 साल को सजा व 5 हजार रुपए का जुर्माना हो सकता है। इसके साथ ही ऐसे व्यक्ति से भविष्य में सरकारी सेवा भी नहीं ली जाएगी।
FAQs related to MP Board Form Correction Date 2023
एमपी बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं कब से शुरू होंगी?
एमपी बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से शुरू होंगी।
एमपी बोर्ड के आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि क्या है?
एमपी बोर्ड के आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी है।
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |