2019 का प्लान लागू करने पर विचार-विमर्श जारी
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के एग्जाम नए पैटर्न पर होंगे। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस बार यह परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी। 12वीं की परीक्षा जहां 17 फरवरी तो वहीं 18 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं होंगी।
इधर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते आंकड़ों ने बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में मंडल की पहली प्राथमिकता सभी सुरक्षा प्रबंधों के साथ समय पर परीक्षाएं कराना है। हालांकि यह परीक्षाएं अगर निर्धारित समय पर आयोजित होती हैं तो परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 18 लाख विद्यार्थियों को इस बार माशिमं के 2019 में तैयार किए गए प्लान का लाभ मिल सकता है।
- MP BOARD MODEL PAPER 2022 PDF
- MP BOARD TIME TABLE 2022
- MP BOARD BLUEPRINT 2022
- MP BOARD REDUCED SYLLABUS 2022
- MP BOARD QUESTION BANK 2022
सूत्रों की माने तो इस प्लान के तहत विद्यार्थियों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा मिलने के बाद विद्यार्थी किसी एक विषय की कॉपी फिर से चैक करा सकेंगे। हालांकि माशिमं की ओर से इस संबंध में कोई लिखित निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन माशिमं सूत्रों की मानें तो इस प्लान को इस बार लागू पर विचार हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि अभी तक बोर्ड के विद्यार्थी सिर्फ पुनर्गणना के लिए आवेदन कर पाते हैं। विद्यार्थी द्वारा याचिका लगाने के बाद ही बोर्ड की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन हो पाता है।
Board | MP Board |
Class | 10th & 12th |
Year | 2021-2022 |
Exam Date | 17-18 feb 2022 |
Medium | Hindi & English |
Revaluation | Expected but Not official letter |
Website | mpbse.nic.in |
2019 में तैयार किया था प्लान, कोरोना के कारण लागू नहीं
माशिमं ने यह प्लान 2019 में तैयार किया था। इसके लिए मंडल के अधिकारियों ने अन्य राज्यों में लागू व्यवस्था का आकलन भी किया था, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, लेकिन प्रदेश में फैले कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थियों को यह सुविधा नहीं मिल सकी।
बीते साल के मुकाबले बढ़ी स्टूडेंट की संख्या: एमपी बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस साल करीब 17 लाख 90 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछले संख्या 17 लाख 32 हजार 320 विद्यार्थी शामिल थे। यह संख्या सन 2020 के मुकाबले लगभग 58 हजार तक बढ़ी है। सन 2019 में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 19 लाख 39 हजार 308 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
10th 12th Pass Latest Jobs – Apply Now
| एमपी राज्य वन सेवा भर्ती – अंतिम तिथि, अप्लाइ
| For Vaccination Certificate – How to get Vaccination Certificate
| स्कूल कॉलेज बंद – आदेश , ओमीक्रॉन का खतरा
जनवरी के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड : माशिमं के अधिकारियों के मुताबिक जनवरी के प्रथम सप्ताह में छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। वहीं जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। छात्र मंडल की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा जारी होने वाले एडमिट कार्ड छात्र के संबंधित स्कूल में भी भेजे जाएंगे।
JOIN WHATSAPP GROUP | CLICK HERE |
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
PHYSICSHINDI HOME | CLICK HERE |