
MP Board Exam 2022 Update: मध्य प्रदेश में लग सकता है लॉकडाउन ( बोर्ड परीक्षा 2022 पर संकट )
MP Board Exam 2022 Update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुये सतर्कता के संकेत दिए है, तथा आपातकालीन बैठक बुलाई है। तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बचाने के लिए सजगता तथा सतर्कता की आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने अंदेशा जताया है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आ सकती है- तथा उन्होंने मास्क पहनने, सोशल डिसटेस्टिंग ओर 100% टीकाकरण करने पर जोर देने की बात काही है। तथा सीएम साहब ने बताया की ऐसे बंदोबस्त कीये जाए कि लोकडाउन की स्थिति फिर से न उत्पन्न हो जाए। तथा अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों से भी आग्रह किया है की वो सभी अपने अपने इलाकों में समय समय पर भ्रमण करते रहे तथा किसी भी विषम परिस्थिति के लिए तैयार रहे। तट जरूरत पड़ने पर आवश्यकता अनुसार कार्यवाही करें।
तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिसंबर अंत तक सभी को वैक्सीन लगवाने पर जोर देते हुये नजर आए, तथा प्रदेश भर में सभी अस्पतालों का समय समय पर निरीक्षण किया जाएगा जिससे उनकी तैयारी का पता लग सके।
एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 पर संकट
मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर दिया था की अगर किसी कारणवश बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन नहीं हो पाता है तो ऐसी विषम परिस्थिति में वार्षिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट त्रै मासिक परीक्षा 2021 तथा अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2021 तथा प्री बोर्ड परीक्षा 2022 के आधार पर फाइनल बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

कोविड-19 की तीसरी लहर का संकट बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से लगातार आपातकालीन बैठक बुलाई जा रही है। जिसको देखते हुए बोर्ड परीक्षा 2022 असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रही है। जिसकी तैयारी मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय ने पहले से ही कर ली है। तथा ऑफिशियल आदेश जारी कर दिए हैं, कि अगर किसी कारणवश बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन नहीं हो पाता है तो फाइनल परीक्षा 2022 का रिजल्ट बनाने का फार्मूला तैयार कर लिया गया है।
क्योंकि पिछले 2 वर्ष से लगातार बोर्ड को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट बनाने बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए इस बार बोर्ड ने पहले से यह कदम उठाया है और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट तय समय पर जारी कर दिया जाएगा।
MP Board Question Bank 2022 Download Link
- Class 9th Prashn Bank 2022
- Class 10th Prashn Bank 2022
- Class 11th Prashn Bank 2022
- Class 12th Prashn Bank 2022
प्री बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन असंभव
प्यारे छात्रों जैसा कि आपको पता ही होगा अभी आपकी अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन चल रहा है जो कि 8 दिसंबर 2021 को खत्म हो जाएगा। उसके तुरंत बाद जनवरी महीने के प्रथम सप्ताह में प्री बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन कराने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन कोविड-19 को देखते हुए अब प्री बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन मुश्किल लग रहा है। तथा बोर्ड की तरफ से प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। अतः यह माना जा रहा है कि प्री बोर्ड परीक्षाओं की जगह पर स्कूली स्तर पर टेस्ट कराए जाएंगे।
बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट कब आएगा
अभी तक बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है, हालांकि बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 17 फरवरी 2022 से बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। लेकिन अगर इसी तरीके से कोरोना वायरस का थर्ड वैरीअंट बढ़ता गया तो बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन निरस्त कर दिया जाएगा। तथा बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट तय समय पर जारी किया जाएगा। क्योंकि बोर्ड ने इस बार पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है। तथा किसी भी विषम परिस्थिति के लिए बोर्ड तैयार है। तो इसको देखते हुए बोर्ड परीक्षा 2022 का रिजल्ट अप्रैल महीने में घोषित किए जाने की संभावना है जो कि तय समय पर होगा।
एमपी बोर्ड की सभी खबरों के लिए physicshindi.com पर विज़िट करते रहिए।