एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 पर खतरा मंडराया | एमपी बोर्ड एग्जाम 2022 हो सकते है निरस्त | MP Board Exam 2022 Cancelled
बढ़ते हुए कोरोना केसेस को देखते हुए एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रही है। एमपी बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं- तथा प्राचार्य को बोला गया है- कि जल्द से जल्द तिमाही, छमाही परीक्षा के नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किए जाएं।
कोरोना की थर्ड वेव का डर स्कूलों को जारी किए निर्देश
एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं की वार्षिक परीक्षा फरवरी में कराने के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों और पिछले साल के अनुभवों को देखते हुए बोर्ड ने तिमाही और छमाही परीक्षा के नंबर ऑनलाइन मंगवाने के निर्देश सभी शासकीय स्कूलों के प्राचार्य को दे दिए हैं।

इसके पीछे बोर्ड का उद्देश्य यह है कि यदि कोरोना की थर्ड वेव के चलते बोर्ड परीक्षा नहीं आयोजित हो पाती है तो तिमाही परीक्षा तथा छमाही परीक्षा और प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर रिजल्ट बनाया जा सके। पिछले वर्ष मार्च में दूसरी लहरा आने पर कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई थी। लेकिन सरकारी स्कूलों के पास तिमाही परीक्षा छमाही परीक्षा और प्री बोर्ड एग्जाम के नंबर नहीं होने से कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट बनाने में बोर्ड को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
सभी स्कूलों के प्राचार्य को दिए निर्देश
एमपी बोर्ड ने सभी शासकीय तथा अशासकीय स्कूलों के प्राचार्य के लिए निर्देश जारी किए हैं कि कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक तिमाही परीक्षा पूर्व में करा ली गई है उसके नंबर 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट कर दिए जाएं। वर्तमान में छमाही परीक्षा चल रही है मंडल ने सभी प्राचार्य को निर्देश जारी करते हुए कहा कि तिमाही परीक्षा के नंबरों की ऑनलाइन प्रविष्टि की जाए इसके लिए मंडल ने 31 दिसंबर तक का समय दिया है।
Board | MPBSE 10th & 12th |
Exam | 2021-2022 |
Medium | Hindi & English |
Official Website | mpbse.nic.in |
Exam Date | 17 Feb 2022 |
माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव उमेश कुमार का बयान
स्कूलों से तिमाही और छमाही परीक्षा के नंबर मंगाना रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। यह नंबर एहतियात के तौर पर मंगाए गए हैं ताकि किसी विषम परिस्थिति में इसका इस्तेमाल किया जा सके।
ऐसे ही रेगुलर अपडेट के लिए आप हमारी वेबसाईट physicshindi.com पर विज़िट करते रहिए।