MP Board Copy Checking Security 2023: मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य इस समय चल रहा है। मध्य प्रदेश में 19 मार्च से ही कॉपियों का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। प्रदेशभर के सभी जिला मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की चेकिंग का काम जारी है पेपर लीक कांड के बाद अब कॉपियों की चेकिंग में मॉनिटरिंग (MP Board Copy Checking Security 2023) की जा रही है कड़ी सुरक्षा के बीच कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य हो रहा है।
पेपर लीक होने के बाद MP Board Copy Checking Security 2023 से की जा रही है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को अब बोर्ड ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एमपी बोर्ड में छात्र-छात्राओं से संबंधित सारी चीजें ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। जिनमें प्रतिलिपि अंकसूची प्रमाण पत्र अंकसूची प्रमाण पत्रों में संशोधन उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति (कॉपी की फोटोकॉपी), पुनर्गणना गणना के लिए छात्र-छात्राएं अब घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अब एमपीपीएससी ऐप पर भी छात्र-छात्राएं वे विजिट कर सकते हैं।
MP Board Copy Checking Security 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्रीकांत भनोट का कहना है, कि हर जिले में संवैधानिक संस्थाओं में MP Board Copy Checking Security 2023 के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एमपी बोर्ड स्थित मुख्यालय में बने कमांड कंट्रोल रूम से शिक्षकों की कॉपी जांचने की मॉनिटरिंग की जा रही है। मॉनिटरिंग (MP Board Copy Checking Security 2023) के दौरान इस बात का ध्यान रखा जा रहा है, कि शिक्षक तय मानकों के अनुसार कॉपियां जांच रहे हैं या नहीं शिक्षकों के कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान मोबाइल ले जाना भी प्रतिबंधित है कॉपियों की चेकिंग के दौरान स्ट्रांग रूम गलियारे क्लास रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरें 360 डिग्री में रोटेट हो सकते हैं।
MP Board Copy Checking Security 2023 Overview
Topic | Details |
Article | MP Board Copy Checking Security 2023 |
Category | MP Board Exam 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Class | 10th 12th |
Year | 2023 |
website | mpbse.nic.in |
MP Board 5th 8th Maths & Sanskrit Paper News
राज्य शिक्षा केंद्र की कक्षा पांचवी और आठवीं के गणित और संस्कृत के पेपर की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र ने किन्ही कारण के चलते दोनों विषय की परीक्षा के लिए संशोधित तिथि घोषित की जाएगी। विद्यार्थियों की परीक्षाओं का समापन 3 अप्रैल को किया जाना था लेकिन कक्षा आठवीं का संस्कृत का पेपर लीक हो जाने के कारण राज्य शिक्षा केंद्र में इन्हीं कारणों के चलते अंतिम पेपर को भी निरस्त कर दिया।
अभी तक निरस्त किए गए पेपर की तिथि घोषित नहीं की गई है बताया जा रहा है कि इस समय राज्य में कक्षा नवी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं आयोजित हो रही है ऐसे में कक्षा पांचवी और आठवीं के बचे हुए पेपर को करवाना संभव नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि कक्षा पांचवी और आठवीं के बचे हुए पेपर अब 15 अप्रैल के बाद करवाए जाएंगे। इसके कारण अब कक्षा पांचवी और आठवीं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

MP Board 10th 12th Exam Copy Check News
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद पेपर की कॉपियों की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य को और भी तेज कर दिया गया है। पेपर लीक होने की घटना के बाद मूल्यांकन केंद्र पर सुरक्षा बढ़ाते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसके द्वारा अधिकारी मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों पर ध्यान दे सकेंगे कि वे मूल्यांकन का कार्य ठीक प्रकार से कर रहे हैं, अथवा नहीं।
शिक्षकों को मूल्यांकन के समय ऐसे विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखना है जो 1 या 2 अंक से किसी विषय में विशेष स्थान प्राप्त करने से चूक रहे हो अथवा वे विद्यार्थी जिनके परीक्षा में 90% से अधिक अंक आ रहे हो या आज ने एक भी अंक नहीं मिल रहा हो। ऐसे विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन दोबारा से किया जाएगा। इसके साथ ही अगर मूल्यांकन करने पर किसी विद्यार्थी का एक भी अंक बढ़ता है, तो प्रति अंक के हिसाब से शिक्षकों को ₹100 जुर्माने के तौर पर देने होंगे।
MP Board Exam 2023 Result Date
कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मंडल के आदेश अनुसार दोनों ही कक्षाओं के तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 10 मई तक समाप्त किया जाना है। मूल्यांकन के बाद अंको को भी ऑनलाइन ही अपडेट किया जाएगा। अधिकारियों की माने तो मई माह तक मूल्यांकन से संबंधित सभी आवश्यक कामों को पूर्ण कर लेने के बाद जून माह का कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जा सकता है। बता दें कि इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं देरी से आयोजित की गई थी जिसके चलते परीक्षा परिणाम घोषित होने में स्वाभाविक समय से अधिक समय लग सकता है हालाकी मंडल के कार्य को देखते हुए कहा जा सकता है, कि मंडल कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट समय पर घोषित कर देगा।
FAQs related to MP Board Copy Checking Security 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।
कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट कब घोषित किया जाएगा?
कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जून माह में घोषित किया जा सकता है।
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |