MP Board Copy Checking Process 2023: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार आयोजित हो रही 10वीं 12वीं की परीक्षा से पहले परीक्षा की प्रणाली में काफी बदलाव किए हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही सूचना जाहिर की थी जिसमें उन्होंने परीक्षा में उपयोग होने वाली कॉपियों में बदलाव के बारे में बताया था। इसके अलावा अब तक मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा सभी विषयों के अंकों में भी बदलाव किया गया है। हाल ही में मध्य प्रदेश बोर्ड ने MP Board Copy Checking Process 2023 सूचना जाहिर की है।
MP Board Copy Checking Process 2023 में उन्होंने कॉपियों के मूल्यांकन से जुड़े बदलाव के बारे में बताया है। इस वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में कॉपियों का मूल्यांकन काफी सख्ती से किया जाएगा। जिसके कारण छात्रों को अब 90% या उससे अधिक अंक लाने में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष बोर्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा में टॉप करने में थोड़ी समस्या हो सकती है। तो चलिए जानते हैं MP Board Copy Checking Process 2023 के बारे में।
MP Board internal Assessment Update
MP Board Copy Checking Process 2023
इस वर्ष 13 फरवरी 2023 से दसवीं और बारहवीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की गई थी। मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल बोर्ड ने यह सूचना जाहिर की है कि परीक्षा के खत्म होते ही MP Board Copy Checking Process 2023 प्रारंभ कर दी जाएगी। इससे पहले की शिक्षा मंडल ने मूल्यांकन में बदलाव की सूचना जाहिर कर दी है। इस वर्ष मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने कॉपी मूल्यांकन पर काफी जोर दिया है और मूल्यांकन जल्दी और सही से हो सके इसके लिए उन्होंने शिक्षकों की टीम बनाई है।
शिक्षकों की यह टीम इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कर जल्द से जल्द 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इस साल 18 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं, और एक करोड़ से अधिक कॉपियां शिक्षकों को चेक करना होगी। मध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सभी शिक्षकों को यह निर्देश दिया गया है कि वह समय लेकर सही ढंग से कॉपियों का मूल्यांकन करें।
MP Board Copy Checking Process 2023 Overview
Topic | Details |
Article | MP Board Copy Checking Process 2023 |
Category | MP Board Exams 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Class | 10th 12th |
Year | 2023 |
Website | mpbse.nic.in |
Evaluation Process of MP Board Exam 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नई मूल्यांकन प्रक्रिया बनाई गई है। इस प्रक्रिया के अनुसार अगर किसी विद्यार्थी को परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त होंगे तो उनकी कॉपी को दोबारा मूल्यांकन के लिए भेजा जाएगा इसके अलावा ऐसे विद्यार्थी जिनको परीक्षा में कुछ भी अंक नहीं मिलेंगे उनकी कॉपी को भी दोबारा मूल आंगन के लिए भेजा जाएगा। इस नई मूल्यांकन प्रक्रिया से विद्यार्थियों को 90% अंक लाने में थोड़ी समस्या हो सकती है। विद्यार्थी जो परीक्षा में टॉप करने की इच्छा रखते हैं उन्हें अब थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कॉपी मूल्यांकन पर काफी जोर दिया है और सभी शिक्षकों को कठोर निर्देश दिए हैं कि कॉपियों का मूल्यांकन सही और सचेत ढंग से किया जाए।

MP Board Exam 2023 Result
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद से ही दसवीं और बारहवीं की कक्षाओं की परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन प्रारंभ कर दिया जाएगा और जल्द ही कॉपियों का मूल्यांकन कर अगले महीने अप्रैल तक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा सकता है हालांकि मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल की ऑफिशल वेबसाइट पर अभी तक रिजल्ट को लेकर कोई ऑफिशियल सूचना जाहिर नहीं की गई है। कॉपी मूल्यांकन के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शिक्षकों की टीम बनाई गई है, इस टीम को माध्यामिक शिक्षा मंडल ने कई तरह के निर्देश दिए हैं जिनका पालन करते हुए उन्हें जल्द से जल्द और सही ढंग से कॉपियों का मूल्यांकन करना होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी शिक्षकों को यह आदेश दिया है, कि कॉपी मूल्यांकन के वक्त कक्ष में मोबाइल का इस्तेमाल और मोबाइल अंदर ले जाना भी वर्जित होगा।
MP Board Copy Checking Process 2023 Highlights
- कॉपी के लिए आने वाले सभी शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आने जाने का खर्चा दिया जाएगा।
- इसके अलावा शिक्षकों को विशेष निर्देश दिया गया है कि एक शिक्षक एक दिन में 30 कॉपी या अधिक से अधिक 45 कॉपी चेक कर सकेगा।
- जो शिक्षक दसवीं कक्षा की कॉपी चेक कर रहे हैं, उन्हें प्रति कॉपी ₹12 दिए जाएंगे और जो शिक्षक 12वीं कक्षा की कॉपी चेक कर रहे हैं उन्हें प्रति कॉपी ₹13 दिए जाएंगे।
- माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कॉपी मूल्यांकन के लिए भोपाल समन्वय संस्था मॉडल टीटी स्कूल को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जहां कॉपियों के मूल्यांकन के वक्त 144 धारा लागू की जाएगी। इसके अलावा सभी शिक्षकों को समय पर आने का निर्देश दिया गया है कॉपी मूल्यांकन प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।
FAQs related to MP Board Copy Checking Process 2023
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।
एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए पासिंग मार्क्स क्या है?
एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |