MP Board Copy Check 2023: एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जल्द ही खत्म होने वाली हैं। कक्षा दसवीं की परीक्षाएं आज संपन्न हो चुकी हैं, जबकि कक्षा बारहवीं के कुछ विषय के पेपर होना अभी बाकी है। कक्षा दसवीं और बारहवीं दोनों ही परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन (MP Board Copy Check 2023) 19 मार्च से शुरू कर दिया गया था।
मंडल के अधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार 10 मई तक दोनों कक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य (MP Board Copy Check 2023) पूरा करना है। सभी केंद्रों को विद्यार्थियों के अंक भी पोर्टल पर अपलोड करना है। बताया जा रहा है कि जून के पहले सप्ताह तक (MP Board Exam Result 2023) रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। इंदौर जिले से कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 90000 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिसके लिए 150 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
MP Board 8th Class New Time Table
MP Board 12th Final Time Table 2023 Change
MP Board Copy Check 2023
कक्षा 10वीं और 12वीं के MP Board Copy Check 2023 मूल्यांकन का कार्य 19 मार्च से प्रारंभ कर दिया गया है, जो कि 31 मार्च तक चलेगा। जबकि दोनों कक्षाओं के दूसरे चरण के मूल्यांकन का कार्य 5 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। मंडल ने इंदौर जिले में मूल्यांकन (MP Board Copy Check 2023) के कार्य की जिम्मेदारी मालव कन्या विद्यालय को सौंपी है। लेकिन यहां अन्य जिले के विद्यार्थियों की कॉपियां मूल्यांकन के लिए आती है।
केंद्र में 500 से अधिक शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य से जोड़ा गया है। अधिकारियों के अनुसार जिले के विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन अन्य जिलों में चल रहा है। परीक्षाओं के खत्म होते ही कॉपियों के बंडल बनाकर केंद्र में भिजवाई जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास के मुताबिक अप्रैल-मई में मूल्यांकन खत्म होगा विद्यार्थियों के अंक में तुरंत पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे जिसके आधार पर ही रिजल्ट बनाया जाएगा।
MP Board Copy Check 2023 Overview
Topic | Details |
Article | MP Board Copy Check 2023 |
Category | MP Board Exam 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Class | 10th 12th |
Year | 2023 |
Official website | mpbse.nic.in |
MPBSE 10th 12th Copy Check News
माध्यमिक शिक्षा मंडल की (MP Board Class 10th 12th Exam 2023) परीक्षाओं का जल्द ही समापन होने वाला है। एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षा का आखिरी पेपर भी हो चुका है, जबकि कक्षा बारहवीं की परिक्षाएं 5 अप्रैल 2023 को खत्म हो जाएंगी। दोनों ही परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन (MP Board 10th 12th Answer Sheet check) के प्रथम चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से हो गई है।
मंडल के आदेश अनुसार दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा के मूल्यांकन का कार्य 10 मई तक पूरा करना है। मूल्यांकन के साथ ही मंडल ने परीक्षार्थियों के अंक भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जून माह में घोषित किया जा सकता है।

MP Board Exam 2023 Update
कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा है काफी सालों बाद एक बार फिर से बोर्ड पैटर्न पर आयोजित हो रही है। राज्य शिक्षा केंद्र दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा से लेकर मूल्यांकन कार्य और परिणाम से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है। राज्य शिक्षा केंद्र ने इस बार रिजल्ट के बाद होने वाली पुनमुल्यांकन व्यवस्था नहीं रखी है। ऐसे में उन विद्यार्थियों के लिए थोड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं, जो एक या दो अंक से किसी विषय में अटक सकते हैं।
हालांकि राज्य शिक्षा केंद्र ने विद्यार्थियों के सामने उनकी उत्तर पुस्तिकाओं को देखने की सुविधा रखी है मगर इसके लिए प्रक्रिया थोड़ी जटिल होगी। फिलहाल केंद्र कुछ नियमों में संशोधन करने का विचार कर रहा है। बता दें की 25 मार्च 2023 से कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है।
MP Board 5th 8th Exam News
कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाओं (MP Board 5th 8th Exam 2023) को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने बताया की 10 अप्रैल से विद्यार्थियों के उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम शुरू किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का कार्य 20 दिन में पूरा किया जाना है इसका रिजल्ट जारी होगा। अनउत्तीर्ण विद्यार्थियों के सामने पुनर्मूल्यांकन करवाने का प्रविधान नहीं है।
लेकिन पारदर्शिता के लिए परीक्षार्थियों को यह सुविधा दी है, कि अगर वह चाहे तो उत्तर पुस्तिका का अवलोकन कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ परीक्षा परिणाम आने के एक महीने के भीतर ही मिलेगा। इसके लिए नियंत्रण केंद्र प्रभारी को आवेदन करना होगा। आधार पर परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका देखने के लिए समय और तारीख मिलेगी।
FAQs related to MP Board Copy Check 2023
माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।
MP Board Exam Result 2023 कब घोषित किए जायेंगे?
MP Board Exam Result 2023 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घोषित किए जायेंगे।
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |