माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पहला चरण शनिवार से शुरु होगा। मण्डल ने ढाई लाख कॉपियां मूल्यांकन के लिए रीवा भेजी हैं। जिले की समन्वय संस्था शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक 1 में ये कापियां कड़ी सुरक्षा के बीच स्टॉग रूम में रखी गई हैं। मूल्यांकन अधिकारी सुधीर बांडा ने बताया कि 28 फरवरी तक की तिथि में जो पेपर हुए हैं, उनका मूल्यांकन पहले चरण में किया जाएगा। इस मूल्यांकन कार्य में लगभग 600 मूल्यांकनकर्ताओं को बुलाया गया है।मोबाइल रहेगा प्रतिबंधित:-परीक्षकों (मूल्यांकनकर्ताओं) के लिए मोबाइल पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद प्रत्येक दिवस अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि मूल्यांकन केन्द्र से की जाएगी।
मूल्यांकन के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। बिना प्रवेश पत्र की अनुमति नहीं रहेगी।रमेश मिश्रा बने सहायक मूल्यांकन अधिकारी:- पीके स्कूल में पदस्थ व्याख्याता रमेश कुमार मिश्रा को कलेक्टर द्वारा सहायक मूल्यांकन अधिकारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि उन्हें मूल्यांकन कार्य का लम्बा अनुभव है। इसी वजह से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।दोपहर 2 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य:-सहायक मूल्यांकन अधिकारी ने बताया कि जिस दिन परीक्षाएं होंगी उस दिन मूल्यांकन का कार्य दोपहर 2 बजे से शुरु होगा जबकि अन्य दिनों में सुबह 11 बजे से मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन दोपहर 3 बजे प्रेक्षक की उपस्थिति में मुख्य परीक्षकों का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने मूल्याकंनकर्ताओं से दोपहर 2 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है।
- MP Board 10th 2022 NEWS
- MP Board Exam 2022 copy checking news
- MP Board Answer Sheet 2022
- mp board admit card download

Table of Contents
बोर्ड परीक्षा :- मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी को अब तक नहीं मिली बैल्यूअर्स की सूची, हवा-हवाई हैं सभी तैयारियां:-
माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 5 मार्च से प्रारंभ होना था, मगर अभी तक न तो उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केन्द्र पहुंची हैं और न ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बैल्यूअर्स, हेड बैल्यूअर्स की सूची मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी को सौंपी गई है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारों का कहना है कि अगर मूल्यांकन कर्ताओं की सूची ही प्राप्त हो जाती तो 4 मार्च को सीटिंग प्लान तैयार कर लिया जाता।
देर रात आ सकती हैं कॉपियां:-
मंडल के समन्वयक संस्था के प्रभारी प्राचार्य सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं आई हैं। शुक्रवार देर रात तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। 5 मार्च को उत्तर पुस्तिकाओं की काउंटिंग के बाद ही मूल्यांकन का काम शुरू होगा। उधर जानकारों का यह भी कहना कि अगर मूल्यांकन शुरू भी होगा तो सिर्फ कोरम ही पूरा हो सकेगा। इस सम्बंध में जिला शिक्षा कार्यालय के परीक्षा विभाग से सम्पर्क करने की – कोशिश की गई, पर जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।इनका कहना है:-उत्तर पुस्तिकाएं देर रात पहुंचने की उम्मीद है। अभी तक बैल्यूअर्स एवं हेड बैल्यूअर्स की सूची जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त नहीं हुई है। कोशिश यही है कि 5 मार्च से ही मूल्यांकन प्रारंभ हो जाए। सुशील श्रीवास्तव,प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय व्यंकट क्रमांक 1
एमपी बोर्ड FAQ
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 कब आएगा?
एमपी बोर्ड 2022 के मई तक आ सकते हैं रिजल्ट।
एमपी दसवीं का रिजल्ट कब आएगा 2022?
एमपी बोर्ड में पहले दसवीं का रिजल्ट आता है फिर बारहवीं का रिजल्ट आता है।
10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
JOIN WHATSAPP GROUP | CLICK HERE |
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
PHYSICSHINDI HOME | CLICK HERE |