
MP Board 11th Physics Trimasik Question Paper 2023: मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा 11वी कक्षा की त्रैमासिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। त्रैमासिक परीक्षा कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है,और कक्षा 11वी में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी सब्जेक्ट वाइज पेपर की तलाश कर रहे हैं। जैसा कि सभी विद्यार्थी जानते होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देश अनुसार 12 तारीख को कक्षा 11वी के पेपर होना शुरु होंगे।
पेपर शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थी MP Board Class 11th Physics Paper 2023 की तलाश कर रहे हैं। जो भी विद्यार्थी पेपर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज हम MP Board Class 12 Physics Trimasik Paper 2023 प्रदान करेंगे। जिससे वे आगामी परीक्षा के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे। मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही त्रैमासिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में MP Board Class 11th Physics Paper 2023 का यह पेपर आपकी काफी सहायता कर सकता है।
MP Board Trimasik 12th Physics Question Paper
MP Board Trimasik Paper m ache marks kaise laaye
MP Board 11th Physics Trimasik Question Paper 2023
मध्य प्रदेश बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा कक्षा 9वी और 11वी की त्रैमासिक परीक्षाओं की सूचना जारी कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार ही इस साल समय पर त्रैमासिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। कक्षा ग्यारहवीं की त्रैमासिक परीक्षाओं को शुरू होने में काफी कम समय बचा है। सभी विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं लेकिन विद्यार्थी परीक्षा से पहले MP Board 11th Physics Trimasik Question Paper 2023 के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न चाहते हैं।
इस वर्ष आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षा से पहले यदि विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा का फिजिक्स का पेपर प्राप्त हो जाए तो उनके लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगा। तो चलिए आज किस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी किए गए 11th क्लास के ब्लूप्रिंट के अनुसार MP Board Trimasik 11th Physics Question Paper 2023 प्रदान करने के साथ-साथ फिजिक्स के पेपर के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न प्रदान करेंगे।
MP Board 11th Physics Trimasik Question Paper 2023 Overview
Article | MP Board 11th Physics Trimasik Question Paper 2023 |
Category | MP Board Exam Paper Details |
Class | 11th |
Paper | Physics |
Board | Madhya Pradesh Secondary Education board |
State | Madhya Pradesh |
Exam date | 12 September to 21 September |
Session | 2023–24 |
Year | 2023 |
MP Board 11th Trimasik Exam Date
मध्य प्रदेश बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर कुछ समय पहले त्रैमासिक बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी की गई जानकारी में इस वर्ष 2023 में आयोजित होने वाली कक्षा 9वी से 11वी तक की त्रैमासिक परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई है। इस वर्ष कक्षा नवी से 11वी तक की त्रैमासिक परीक्षाएं 12 सितंबर 2023 से 21 सितंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा को शुरू होने में काफी कम समय बचा है और कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी परीक्षा से पहले MP Board 11th Physics Trimasik Question Paper 2023 के पैटर्न और कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चन जानना चाहते हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि उन्हें परीक्षा से पहले MP Board 11th Physics Trimasik Question Paper 2023 प्राप्त होता है तो वह क्वेश्चन पेपर का आकलन कर परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हो सकते है।

MP Board 11th Physics Trimasik Question Paper 2023
त्रैमासिक परीक्षा 2023 -24
कक्षा -11वीं
विषय – भौतिक शास्त्र
समय : 03 घण्टे पूर्णांक: 70
निर्देश
(1) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।
(2) प्रश्न क्र. से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है, प्रत्येक प्रश्न में 1X7=7 अंक निर्धारित है।
(3) प्रश्न क्र. 5 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है, जिसकी शब्द सीमा 30 शब्द है।
(4) प्रश्न क्र. 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है, जिसकी शब्द सीमा 75 शब्द है।
(5) प्रश्न क्र. 17 , 4 अंक का है, जिसकी शब्द सीमा 75 शब्द है।
(6) प्रश्न क्र. 18 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है, जिसकी शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्र.1 सही विकल्प का चयन कीजिए (1X7=7)
(i) वेग समय-ग्राफ समय अक्ष के लम्बवत कब होगा?
(अ) एक समान गति में
(ब) तात्क्षणिक गति में
(स) विराम अवस्था में
(द) कभी नहीं
(ii) स्थिति समय ग्राफ का ढाल प्रदर्शित करता है
(अ) वेग
(ब) त्वरण
(स) मदन
(द) विस्थापन
(iii) घड़ी की सेकड सुई का कोणीय वेग होगा
(अ) 60π रेडियन/ सेकड
(ब) 30π रेडियन / सेकंड
(स) π/30 रेडियन / सेकंड
(द) 2π. रेडियन / सेकड
(iv)किसी प्रक्षेप्य द्वारा क्षैतिज में चली गई दूरी उसकी अधिकतम ऊँचाई की चार गुनी है. प्रक्षेपण कोण का मान होगा-
(अ) 90°
(ब) 60°
(स) 45°
(द) 30°
(v) संवेग परिवर्तन की दर बराबर होती है –
(अ) वेग के
(ब) त्वरण के
(स) बल के
(द) आवेग के
(vi) नाव से किसी सवार के किनारे पर कूदते समय क्रिया बल लगता है।
(अ) किनारे पर
(ब) नाव पर
(स) सवार पर
(द) किसी पर नहीं
(vii) किसी वस्तु के जडत्व का कारण है –
(अ) केवल द्रव्यमान
(ब) केवल वेग
(स) द्रव्यमान एवं वेग दोनों
(द) कोई नहीं
प्र. 2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए – (1X7=7)
(i) उर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकी गई वस्तु द्वारा क्षैतिज में चली गई दूरी…….होगी।
(ii)नियत वेग से गतिशील वस्तु का…… शून्य होता है।
(iii) प्रक्षेपण कोण A और 90°- A के लिए प्रक्षेप्य का…… समान रहता है।
(iv) महत्तम ऊँचाई प्राप्त करने के लिए प्रक्षेप्य कोण.. …होना चाहिए।
(v) यदि किसी निकाय पर कोई बाह्य बल न लगाया जाये तो उसका…………. नियत रहता है।
(vi) घर्षण द्वारा किया गया कार्य.. …होता है।
(vii)रॉकेट नोदन………. पर आधारित है।
प्र. 3 एक वाक्य/शब्द में उत्तर दीजिए – (1X7=7)
(i) शून्य संदिश किसे कहते हैं?
(ii) किसी सदिश A की दिशा में एकांक सदिश लिखिए।
(ii) एक वस्तु को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकने पर वह 8 सेकण्ड बाद पुनः हाथों में आ जाती है। अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचने में लगा समय बताइए ।
(iv) v-t ग्राफ के अंतर्गत आने वाला क्षेत्रफल क्या व्यक्त करता है?
(vi) संवेग का SI मात्रक लिखिए।
(v) पानी पर तैरते हुए m द्रव्यमान के एक कार्क पर नेट बल का मान कितना होगा?
(vii) यदि कोई मशीन 10 सेकेण्ड में 10 जूल कार्य करे, तो उसकी शक्ति कितने वाट होगी?
प्र.4 सही जोड़ी मिलाकर लिखिए। (1×7=7)
कालम (अ) कालम (ब)
(i) प्रकाश वर्ष की विमा (a) MºLºT¹
(ii) आवृत्ति की विमा (e)MºLºTº
(iii) पारसेक (c)10⁻¹⁰ मीटर
(iv) एगस्ट्राम (d) 3.8×10¹⁶ मीटर
(v) आपेक्षिक घनत्व (b) MºLTº
(vi) खगोलीय मात्रक (f) ML²T²
(vii) ऊर्जा का विमीय सूत्र (g)1.496×10¹¹ मीटर
प्र.5 सौर परिवार के सबसे निकट तारे का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में 4.29 वर्ष लगते हैं। पृथ्वी से इसकी दूरी km में ज्ञात कीजिए?
अथवा
किसी वर्नियर यंत्र के मुख्य स्केल के एक खाने का मान 1mm तथा वर्नियर पर खाना की संख्या 10 हो, तो इसका अल्पतमांक ज्ञात कीजिए?
प्र.6 विमीय विश्लेषण के उपयोग लिखिए?
अथवा
विमीय विश्लेषण की सीमाए बताइए?
प्र.7 दूरी अशून्य होने पर किसी वस्तु का विस्थापन शून्य कब होता है? एक उदाहरण दीजिए?(2)
अथवा
एक वस्तु को प्रारंभिक वेग 9.8m/s से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। अधिकतम ऊँचाई पर वस्तु का वेग तथा त्वरण ज्ञात कीजिए?
प्र. 8 किसी सदिश A को किसी XY समतल में वियोजित करके लिखिए?
अथवा
सदिशों के योग संबंधी त्रिभुज नियम लिखिए? (2
प्र. 9 वृत्तीय गति के लिये आवर्तकाल और आवृत्ति की परिभाषा एवं सूत्र लिखिए?
अथवा
कोणीय वेग किसे कहते है? इसका सूत्र लिखिए।
प्र10. न्यूटन का गति संबंधित तृतीय नियम लिखिए? (2)
अथवा
10 न्यूटन के गति के द्वितीय नियम को सूत्र के रूप में लिखिए?
प्र.11 मशीनों आदि में बॉल बेयरिंग का उपयोग क्यों किया जाता है?(2)
अथवा
क्रिकेट में खिलाडी कंच लेते समय अपने हाथों को पीछे की ओर क्यों खीचते हैं?
प्र.12 सदिशो के अदिश गुणो के कोई दो गुण लिखिए?
अथवा
कार्य ऊर्जा प्रमेय लिखिए
प्र.13: विमीय विश्लेषण द्वारा गति के समीकरण V² = U² + 2as की शुद्धता की जाँच कीजिए? (3)
अथवा
विमीय विश्लेषण द्वारा समीकरण T= 2π√(Vg ) की शुद्धता की जाँच कीजिए। जहां। T सरल लोलक का आवर्तकाल I= प्रभावकारी लंबाई,g= गुरुत्वीय त्वरण है?
प्र.14 एस.आई पद्धति की सभी मूल राशियां इनके मात्रक तथा संकेत लिखिए? (3)
अथवा
वायु में ध्वनि का वेग v वायु दाब p एवं घनत्व d पर निर्भर करता है। विमीय विधि से ध्वनि के वेग v के लिए सूत्र की स्थापना कीजिए?
प्र.10 kg की वस्तु पर 20 न्यूटन का बाल 2.5 सेकंड तक लगाया जाता है निम्नलिखित की गणना कीजिए-
अथवा
15 25m/s से गतिशील 60 kg के पिण्ड पर 50 न्यूटन का मदन बल लगाया जाता है । पिण्ड को रुकने में लगा समय ज्ञात कीजिए। (3)
(a)आवेग
(b)संवेग में परिवर्तन
(c)उत्पन्न त्वरण
प्र.16 संरक्षी बल असंरक्षी बल में कोई तीन अंतर लिखिए? (3)
अथवा
प्रत्यास्थ एवं अप्रत्यास्थ संघट्ट में कोई तीन अंतर लिखिए?
प्र. 17 वृत्तीय गति किसे कहते हैं? एक समान वृत्तीय गति के लिए अभिकेंद्री त्वरण ज्ञात कीजिए?(4)
अथवा
प्रक्षेप गति में किस कोण पर क्षैतिज परास ऊंचाई के बराबर होती है गणना कीजिए?
प्र. 18 गतिमान वस्तु के लिए अवरोधन दूरी किसे कहते हैं? सिद्ध कीजिए कि प्रारंभिक वेग को दुगना करने पर उसी मदन के लिए अवरोधन दूरी का मन 4 गुना हो जाता है? (5)
अथवा
एक समान त्वरित गति में v-t ग्राफ खींचकर गति के समीकरण प्राप्त कीजिए?
प्र. 19 सिद्ध कीजिए कि एक समान वृतीय गति में पिण्ड का आवर्तकाल उसकी आवृत्ति के व्युत्क्रम के बराबर होता है? (5)
अथवा
प्रक्षेप्य गति किसे कहते हैं? पृथ्वी सतह से 36 से किसी कोण पर फेके गए प्रक्षेप्य के लिए उड्डयन काल प्राप्त अधिकतम ऊंचाई एवं क्षैतिज परास के लिए सूत्र स्थापित कीजिए?
FAQ Related To MP Board 11th Physics Trimasik Question Paper 2023
How To Download MP Board Trimasik Model Paper?
मध्य प्रदेश बोर्ड के त्रैमासिक परीक्षा के सैंपल पेपर आपको मध्य प्रदेश बोर्ड के विषय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं?
MP Board Quarterly Exam Date 2023 क्या है?
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देश अनुसार इस वर्ष कक्षा 9वी से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं 12 सितंबर 2023 से 21 सितंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी।
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |