MP Board 5th 8th Time Table Update: MP Board 5th-8th Exam 2023 के लिए मंडल ने MP Board 5th 8th Time Table Update जारी किए है। जिसके अनुसार मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं 25 मार्च 2023 से आयोजित होंगी। MP Board 5th 8th Time Table Update के पहले कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा है 23 मार्च 2023 से शुरू होने वाली थी लेकिन क्योंकि उस दिन अवकाश होने के कारण परीक्षा समय सारणी में बदलाव किया गया है। ताश के दिन परीक्षाएं आयोजित करने को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही बताई जा रही है। दरअसल 23 मार्च को भगवान झूलेलाल जी की जयंती है, जिसे अवकाश के दिन के रूप में घोषित किया जा चुका है। लेकिन बावजूद इसके कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं उसी तिथि को घोषित कर दी गई थी जिसे अब बदलकर 25 मार्च 2023 कर दिया है।
MP Board 5th 8th Time Table Update
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा MP Board 5th 8th Time Table Update कर दिया गया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं 23 मार्च 2023 से शुरू होनी थी। लेकिन क्योंकि 23 मार्च को भगवान झूलेलाल की जयंती है तो इसे लेकर मीडिया ने आपत्ति जताई और लगातार इस विषय में खबरें छापी। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग का इस ओर ध्यान गया और MP Board 5th 8th Time Table Update हुए परीक्षा के आयोजन की तिथि 23 मार्च से बदलकर 25 मार्च 2023 कर दी है। परीक्षा तिथि में बदलाव के कारण अब कक्षा पांचवी और आठवीं के गणित का पेपर 3 अप्रैल को होगा। जबकि MP Board 5th 8th Time Table 2023 यथावत ही रहेगा। कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाओं के आयोजन हेतु प्रदेश के लगभग सभी स्कूलों ने परीक्षा संबंधी तैयारियों को लगभग पूर्ण कर लिया है, जबकि कई स्कूलों द्वारा यह अंतिम चरण तक पहुंच रही है।
MP Board Facility for Disabled
MP Board 10th 12th Centre Update
MP Board 5th 8th Time Table Update Overview
Topic | Details |
Article | MP Board 5th 8th Time Table Update |
Category | MP Board Exams 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Class | 10th & 12th |
Year | 2023 |
Website | mpbse.nic.in |
MP Board 5th-8th Pre Board Test
एमपी बोर्ड की कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं आयोजित करवाए जाने से पहले उनके MP Board 5th-8th Pre Board Test करवाए जाएंगे। यह निर्देश बच्चों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी करवाने हेतु लिया गया है। क्योंकि इस वर्ष बच्चे प्राइमरी बोर्ड की परीक्षा देंगे तो उन्हें इसकी तैयारी करवाई जाना बहुत आवश्यक है। पिछले वर्ष प्रदेश के केवल शासकीय स्कूलों के कक्षा पांचवी और आठवीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर पेपर दिए थे जबकि प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सामान्य तौर पर परीक्षा दी थी। लेकिन इस बार लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निर्देश जारी करते हुए यह बताया गया कि इस वर्ष से शासकीय स्कूलों के साथ अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर ही पेपर देंगे। इसकी तैयारी हेतु सभी स्कूलों में समस्त विषयों के तीन बार MP Board 5th-8th Pre Board Test आयोजित करवाए जाएंगे।

MP Board 5th 8th Time Table Update
MP Board 5th 8th Exam Pattern Change
मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कक्षा पांचवी और आठवीं का परीक्षा पैटर्न चेंज कर दिया गया है। बता दें कि यह बदलाव कोई नया नहीं है क्योंकि इससे पहले भी कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं बोर्ड ही हुआ करती थी। लेकिन आरटीआई के नियम के बाद यह पैटर्न चेंज कर बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करवाया जाना शुरू कर दिया गया था जो कि कई वर्षों तक चलता रहा। लेकिन इसे एक बार फिर से बदलकर पहले की ही तरह बोर्ड पैटर्न के अनुसार कर दिया गया है। हालांकि यह बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 10वीं और 12वीं के लेवल की नहीं होंगी लेकिन फिर भी इन्हें बोर्ड पैटर्न की तरह आयोजित करवाया जाएगा ताकि बच्चे बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहले से ही तैयार हो सकें। कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाओं के लिए उनके स्कूलों के नजदीक विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा जहां पर भी एग्जाम दे सकेंगे। इसके अलावा उनकी उत्तर पुस्तिकाएं भी जांच के लिए अन्य स्कूलों में भेजी जाएगी।
MP Board 5th 8th Updated New Time Table 2023
Class | 25/03/2023 | 27/03/2023 | 29/3/2023 | 31/3/2023 | 01/04/2023 | 03/04/2023 |
5th | प्रथम भाषा–विशिष्ट हिंदी/इंग्लिश/उर्दू/मराठी | पर्यावरण अध्ययन | द्वितीय भाषा–सामान्य हिंदी/अंग्रेजी | अतिरिक्त भाषा–सामान्य उर्दू/हिन्दी/अन्य | – | गणित
अथवा संगीत (दृष्टिबाधित परिक्षार्थी हेतु) |
8th | विज्ञान | सामाजिक विज्ञान | प्रथम भाषा–विशिष्ट हिंदी/इंग्लिश/उर्दू/मराठी | द्वितीय भाषा–सामान्य हिंदी/अंग्रेजी | तृतीय भाषा–संस्कृत/सामान्य(हिंदी/मराठी/पंजाबी/उर्दू/अन्य)
अथवा चित्रकला (मूकबधिर परिक्षार्थी हेतु) |
गणित
अथवा संगीत (दृष्टिबाधित परिक्षार्थी हेतु) |
MP Board 5th-8th Exam Rules
कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा के लिए विभाग द्वारा कुछ निर्देश जारी किए गए हैं, जो कि इस प्रकार है।
- इस वर्ष से प्रदेश के शासकीय स्कूलों के साथ अशासकीय स्कूलों के कक्षा पांचवी और आठवीं के विद्यार्थी भी बोर्ड पेपर पैटर्न के अनुसार ही परीक्षा देंगे।
- कक्षा पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले 3 बार समस्त विषयों के प्री-बोर्ड टेस्ट आयोजित करवाए जाएंगे।
- प्री-बोर्ड टेस्ट में बच्चों के प्रदर्शन अनुसार उन्हें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां करवाई जाए।
- कक्षा पांचवी आठवीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 9:00 बजे से कल 11:00 बजे तक चलेंगी।
FAQs related to MP Board 5th 8th Time Table Update
MP Board 5th-8th Pre Board Test के पेपर कहां तैयार किए जायेंगे?
MP Board 5th-8th Pre Board Test के पेपर विकासखंड स्तर पर तैयार किए जायेंगे।
एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं कब से हैं?
एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं 25 मार्च 2023 से हैं।
Downalod PDF | Click Here |
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |