MP Board 5th 8th Pattern 2023: चालू शिक्षा सत्र की ही तरह नए शिक्षा सत्र 2023-24 में भी एमपी बोर्ड की पांचवी आठवीं की वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न (MP Board 5th 8th Pattern 2023) पर ही आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेश के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय शामिल रहेंगे। इसके निर्देश एवं नए शिक्षा सत्र में पांचवी आठवीं के लिए तय किए गए सिलेबस एवं परीक्षा की गाइडलाइन को लेकर राज्य शिक्षा केंद्र में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि चालू शिक्षा सत्र में आधा शिक्षा सत्र निकल जाने के बाद अक्टूबर-नवंबर में पांचवी आठवीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न (MP Board 5th 8th Pattern 2023) पर आयोजित करने के आदेश राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी किए गए थे। जिसका निजी स्कूल संचालकों ने विरोध किया था और केंद्र के खिलाफ कोर्ट में अपील भी दायर की गई थी।
MP Board 5th 8th Pattern 2023
नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न (MP Board 5th 8th Pattern 2023) पर आयोजित करने को लेकर दिशा-निर्देश एवं गाइडलाइंस जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार नए शिक्षा सत्र में भी कक्षा पांचवी और आठवीं की वार्षिक परीक्षा (MP Board 5th 8th Pattern 2023) में सभी विषयों के पेपर 68 अंक के होंगे वार्षिक परीक्षा में 20 अंक अर्धवार्षिक परीक्षा एवं 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के दिए जाएंगे। बता दें कि इस वर्ष आयोजित हुई कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा के अभी दो पेपर होना बाकी है। जिसे लेकर राज्य शिक्षा केंद्र ने तिथि घोषित नहीं की है जिसका परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर राय हैं।
MP Board 5th 8th Pattern 2023 Overview
Topic | Details |
Article | MP Board 5th 8th Pattern 2023 |
Category | MP Board Exam 2023 |
Exam Date | 25th March |
Class | 5th 8th |
Website | rskmp.in |
MP Board 5th 8th Maths Paper
बोर्ड कक्षा पांचवी और आठवीं के संस्कृत गणित के पेपर अभी होना बाकी है लेकिन केंद्र की ओर से इन दोनों ही पेपरों की परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है। संस्कृत का पेपर होने के एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं 3 अप्रैल को होने वाला गणित का पेपर भी निरस्त कर दिया गया। राज्य शिक्षा केंद्र पेपर को निरस्त करने के पीछे कोई कारण भी स्पष्ट नहीं किया है। पेपर स्थगित हुए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन केंद्र ने इसे लेकर अब तक कोई अपडेट जारी नहीं की है।
जबकि परीक्षार्थी अपने पेपर की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। 3 अप्रैल को कक्षा पांचवी और आठवीं का अंतिम पेपर था इस दिन गणित विषय का पेपर था वहीं दिव्यांग बच्चों का 3 अप्रैल को संगीत का पेपर होना था लेकिन केंद्र द्वारा परीक्षा का अंतिम पेपर निरस्त कर दिया गया। बता दें की कक्षा पांचवी और आठवीं के पेपर 25 मार्च से शुरू हुए थे जिसमें शासकीय स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के बच्चे भी शामिल थे।

New Education Policy 2023
मध्यप्रदेश में इस वर्ष से नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी। जून माह में आने वाले बोर्ड के रिजल्ट्स में इसका असर देखने को मिलेगा। नई शिक्षा व्यव्स्था के तहत सैद्धांतिक विषयों के 75 अंक दिए जाएंगे। वहीं भौतिक विज्ञान, बायोलॉजी और रसायन विज्ञान जैसे विषयों में 15 अंक प्रायोगिक वर्क के दिए जाएंगे। इसी तरह अन्य विषयों में भी प्रोजेक्ट कार्य के 15 अंक दिए जाएंगे। इतना ही नहीं तिमाही और छमाही परीक्षा के भी ढाई-ढाई अंक वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोड़े जाएंगे।
वहीं अगर कोई बच्चा खेल, संगीत या पेंटिंग अथवा अन्य क्षेत्रों में भी कोई उच्च स्थान प्राप्त की है तो इसके भी 5 अंक उस विद्यार्थी के परिणाम में अलग से जोड़े जाएंगे। हायर सेकेंडरी में प्रायोगिक और सामान्य विषयों के लिए यह फार्मूला बिलकुल अलग है। इसमें सामान्य विषय में 80 अंक और प्रोजेक्ट वर्क के 20 अंक दिए जाएंगे। वहीं प्रायोगिक विषयों में सैद्धांतिक पेपर 70 अंक का रहेगा एवं प्रायोगिक परीक्षा के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।
3rd, 4th, 6th & 7th Exam 2023 Start
प्रदेश के शासकीय स्कूलों में इस समय कक्षा तीसरी चौथी पांचवी और सातवीं की वार्षिक आयोजित की जा रही है क्योंकि इन कक्षाओं के प्रश्नपत्र समय से प्रिंट नहीं हुए थे इसी कारण इन परीक्षाओं को देरी से आयोजित किया जा रहा है। कक्षाओं की परीक्षा 8 अप्रैल को शुरू हो गई थी, जिनका समापन जल्द ही किया जाएगा वहीं कक्षा नवी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं भी जल्द ही समाप्त होंगी। क्योंकि नया शैक्षणिक सत्र अपने स्वाभाविक समय से पहले ही देरी से आरंभ हो रहा है इसलिए इन कक्षाओं की परीक्षाएं जल्द ही समाप्त की जाएगी ताकि नया शैक्षणिक सत्र से जल्द से जल्द आरंभ किया जा सके।
FAQs related to MP Board 5th 8th Pattern 2023
राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाईट क्या है?
राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाईट rskmp.in है।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कब घोषित किए जाएंगे?
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जून माह तक घोषित किए जा सकते हैं।
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |