MP Board 5th 8th Maths & Sanskrit Paper News: राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा पांचवी और आठवीं की गणित और संस्कृत की परिक्षा आगे बढ़ाई गई है। MP Board 5th 8th Maths & Sanskrit Paper News के अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र ने इन विषयों की परिक्षा के लिए दोबारा तारीख निर्धारित करना है। मगर जिम्मेदारों ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। इस कारण दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक 15 अप्रैल के बाद इन विषयों की परीक्षा होगी। सोमवार को परीक्षा की नई तिथि तय करने के लिए बैठक बुलाई है। बता दें की महावीर जयंती की वजह से पांचवी और आठवीं कक्षा के संस्कृत विषय की परीक्षा राज्य शिक्षा केंद्र ने प्रश्नपत्र आउट होने की वजह से रद्द कर दी। MP Board 5th 8th Maths & Sanskrit Paper News में बताया की इन पेपर की तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है।
MP Board Copy Checking Security
MP Board 5th 8th Maths & Sanskrit Paper News
प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पहली से चौथी, छठी-सातवी, नौवीं और 11वी की वार्षिक परीक्षा संचालित हो रही है। इन्हें खत्म होने में दस दिन का समय और लगेगा। इस दौरान स्कूलों में गणित और संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र करवाना थोड़ा मुश्किल है। MP Board 5th 8th Maths & Sanskrit Paper News में जिला परियोजना समन्वयक अक्षय सिंह राठौर का कहना है की परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश राज्य शिक्षा केंद्र से निर्देश आना बाकी है।
अगले कुछ दिनों में परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। पांचवी और आठवीं कक्षा के गणित का प्रश्नपत्र होना है। इसमें देरी से विद्यार्थियों के परिणाम घोषित करने पर असर पड़ सकता है। वैसे इन दिनों जिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उनकी उत्तरपुस्तिका जांचने का काम चल रहा है। MP Board 5th 8th Maths & Sanskrit Paper News में अधिकारियों के अनुसार मई में परिणाम जारी किया जाएगा।
MP Board 5th 8th Maths & Sanskrit Paper News Overview
Topic | Details |
Article | MP Board 5th 8th Maths & Sanskrit Paper News |
Category | MP Board Exam 2023 |
Exam Date | 25th March |
Class | 5th 8th |
Website | rskmp.in |
MP Board 9th 11th Exam Update
कक्षा नवी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं 31 मार्च व 1 अप्रैल से शुरू हुई थी जिनका समापन अगले हफ्ते तक किया जाएगा। इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर 9वीं व 11वीं की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। शासकीय स्कूलों की 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा संचालित हो रही है जिन विषयों की परीक्षाएं समाप्त हो गई है। उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू किया जा रहा है। प्रदेश के हर एक जिले में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं अधिकारियों के अनुसार इस बार 9वी और 11वीं कक्षा की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन समन्वयक केंद्रों पर किया जाएगा। संकुल केंद्रों को मूल्यांकन केंद्र बनाया जा रहा है।
MP Board 5th 8th Exam News
राज्य शिक्षा केंद्र की परीक्षाओं के पहले ही दिन से गड़बड़ियां देखी जा रही थी। परीक्षा के पहले ही पेपर के दिन विद्यार्थियों को विशिष्ट हिंदी की जगह सामान्य हिंदी के परिचय तो कहीं पर्यावरण के पर्चे बांट दिए गए। हिंदी के पेपर में संस्कृत का प्रश्न भी पूछ लिया गया। केवल यही नहीं ऐसे ही पर्यावरण के पेपर के दिन बच्चों को गणित के पेपर बांट दिए गए जिले के कुछ केंद्रों पर पेपर जरूरत से ज्यादा अधिक थे तो कहीं पर पेपरों की कमी तक पड़ गई थी। पेपर की पूर्ति के लिए पर्चे की फोटोकॉपी करवानी पड़ेगी। जिसके चलते बच्चों को कई देर तक इंतजार करना पड़ा। प्रदेश के कुछ जिलों के परीक्षा केंद्रों पर तो यह हाल थे कि बच्चों को दरी पर बैठाकर पेपर दिलवाया जा रहा था कहीं पीने के लिए पानी नहीं था, तो कहीं शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी।
MP Board Copy Check Processing
प्रदेश में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को चेक करने का कार्य किया जा रहा है। दोनों कक्षाओं के बीच में ही 19 मार्च से मूल्यांकन के पहले चरण की शुरुआत कर दी गई थी जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 5 अप्रैल से की गई है। राज्य के सभी जिला मूल्यांकन केंद्रों पर पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य किया जा रहा है।
पेपर के दौरान पेपर लीक होने के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन में मॉनिटरिंग की जा रही है कि सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को आग बोर्ड ऑफिस जाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि एमपी बोर्ड में विद्यार्थी से संबंधित सारी चीजें ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी जिसमें प्रतिलिपि, अंक सूची प्रमाण पत्र, अंकसूची प्रमाण पत्रों में संशोधन उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति पुनर गणना के लिए छात्र छात्राएं अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
FAQs related to MP Board 5th 8th Maths & Sanskrit Paper News
राज्य शिक्षा केन्द्र की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
राज्य शिक्षा केन्द्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in है।
एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं और पांचवी के बचे हुए पेपर की तारीख कब घोषित की जाएगी?
जानकारी के मुताबिक एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं और पांचवी के बचे हुए पेपर की तारीख 15 अप्रैल के बाद घोषित की जाएगी।
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | www.physicshindi.com |