MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper 2023: बिल्कुल ऐसा आएगा फिजिक्स का पेपर, फटाफट डिलीट होने से पहले देख लो

MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper
MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper

MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper 2023: मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की MP  Board Quarterly Exam 2023 आयोजित की जा रही है। त्रैमासिक परीक्षा कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है, और कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी MP Board Trimasik Model Question Paper की तलाश कर रहे हैं। जैसा कि सभी विद्यार्थी जानते होंगे, मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देश अनुसार 12 तारीख को कक्षा 12वीं का MP Board Physics का पेपर होना है।

पेपर शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थी MP Board Class 12th Physics Paper 2023 की तलाश कर रहे हैं। जो भी विद्यार्थी को इस पेपर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज हम MP Board Class 12 Physics Trimasik Paper 2023 प्रदान करेंगे। जिससे वे आगामी परीक्षा के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे। मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही त्रैमासिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में MP Board Class 12th Physics Paper 2023 का यह पेपर आपकी काफी सहायता कर सकता है। 

MP Board Trimasik Paper m ache marks kaise laaye

MP Board 12th Private Form Status

MP Board 12th Private Form

Prashast Mobile App Checklist

MP Board 12th Private Form Status

Super 100 Application Form MP

Table of Contents

Join

MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper 2023

मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देश अनुसार बोर्ड कक्षाओं की त्रैमासिक परीक्षा अपने समय अनुसार आयोजित की जा रही हैं। जैसा कि सभी विद्यार्थी जानते हैं,सितंबर महीने से MP Board Class 12 Physics Trimasik Paper 2023 आयोजित होने वाली है। यानी कि विद्यार्थियों के पास अब परीक्षा की तैयारी के लिए काफी कम समय बचा है।

ऐसे में यदि विद्यार्थियों को क्वेश्चन पेपर का पैटर्न और कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चन प्राप्त हो जाए तो वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए 12th क्लास के ब्लूप्रिंट के अनुसार MP Board Trimasik 12th Physics Question Paper 2023 प्रदान करेंगे जिसे देखकर आप ही अंदाजा लगा सकते हैं, कि पेपर में MP Board Quarterly Exam Pattern 2023 किस प्रकार होगा।

MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper 2023 Overview

 

Article  MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper 2023
Category  MP Board Exam Paper Details  
Class 12th
Paper Physics 
Board  Madhya Pradesh Secondary Education board 
State Madhya Pradesh 
Exam date 12 September to 21 September
Session 2023–24

 

MP Board 12th Trimasik Exam Date

मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर त्रैमासिक परीक्षा की सूचना जारी कर दी गई है। मंडल द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार एमपी बोर्ड की त्रैमासिक परीक्षाएं 12 सितंबर 2023 से प्रारंभ की जाएगी। 12 सितंबर से कक्षा 9वी से 12वीं तक की बोर्ड परीक्षाएं 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की जानकारी प्राप्त होने के बाद से विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी को लेकर काफी चिंतित है। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी परीक्षा से पहले MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper 2023 पेपर की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।

विद्यार्थियों का मानना है, कि यदि उन्हें इस वर्ष त्रैमासिक परीक्षा में फिजिक्स का पेपर कैसा होगा? यह पता चल जाए तो वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों की इसी समस्या को दूर करने के लिए आज इस आर्टिकल में हम आपको MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper 2023 पेपर के पैटर्न के साथ पेपर के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे में बताएंगे। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान के पेपर की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य करें।

 

MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper
MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper

 

MP Board 12th Physics Trimasik Question Paper 2023

जो भी विद्यार्थी कक्षा 12वीं का फिजिक्स का पेपर ढूंढ रहे हैं,उन्हें नीचे हम फिजिक्स पेपर के पैटर्न के साथ कुछ महत्वपूर्ण क्वेश्चन प्रदान कर रहे हैं। इस वर्ष त्रैमासिक परीक्षा में 12वीं कक्षा का फिजिक्स का पेपर इस प्रकार होगा।

त्रैमासिक परीक्षा 2023- 24

कक्षा- 12वी

भौतिक शास्त्र – 210 (माध्यम हिंदी)

कुल प्रश्नों की संख्या : 19                                (समय: 3 घंटे)

कुल प्रष्ठो की संख्या :  06                           (पूर्णांक 70 अंक)

प्रश्न 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए-      (1×7= 7)

(i) ओमीय प्रतिरोध है? 

(क) ताँबे का तार।

(ख)प्रकाश उत्सर्जक डायोड 

(ग) ट्रान्जिस्टर

(घ) सन्धि डायोड

(ii)विद्युत् धारिता का S. I .मात्रक होता है?

(क)कूलॉम 

(ख) स्थैत फैरड

(ग) स्थैत कूलाम

(घ) फैरड

(iii) भँवर धाराओं का उपयोग किया जाता है?

(क) विद्युत्-अपघटन में

(ख) विद्युत्-लेपन में,

(ग) धारामापी को रुद्ध-दोलन बनाने में

(घ) धारामापी की सुग्राहिता बढ़ाने में।

(iv) धारा के चुम्बकीय प्रभाव को सबसे पहले देखा था?

(क) फ्लेमिंग ने

(ख) ओस्टैंड ने

(ग) फैराडे ने

(घ) ऐम्पियर ने

(v) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में बदलने की युक्ति है?

(क) A. C. डायनमो

(ख) D. C. मोटर

(ग) ट्रान्सफॉर्मर

(घ) स्टार्टर

(vi) एक समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता निर्भर नहीं करती?

(क)प्लेटों की आकृति पर

(ख) प्लेटों के आवेश 

(ग) प्लेटों के आकार पर 

(घ) प्लेटों के बीच की दूरी पर

(Vii) किसी चालक तार का प्रतिरोध ताप बढ़ाने पर?

(क) बढ़ता है

(ख) घटता है

(ग) इनमें से कोई नहीं।

(घ) अपरिवर्तित रहता है

प्रश्न. 2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।       (1×7=7)

(i) आदर्श प्रेरकत्व का ओमीय प्रतिरोध…… होता है

(ii) पृथ्वी का विभव……. माना जाता है

(iii) अर्द्ध-चालकों का प्रतिरोध ताप गुणांक ……..होता है

(iv) टेसला ……… का मात्रक होता है।

(v)चौक कुण्डली में बहने वाली धारा को … .. धारा कहते हैं।

(vi) विद्युत् विभव एक …….. राशि है।

(Vii) मीटर सेतु ……….के सिद्धान्त पर कार्य करता है।

प्रश्न 3 एक वाक्य/ शब्द में उत्तर दीजिए –           (1×7=7)

(क) किरचॉफ का कौन-सा नियम आवेश संरक्षण को दर्शाता है?

(ख) संधारित्र का एक उपयोग लिखिए।

(ग) हीटस्टोन सेतु कब सबसे अधिक सुग्राही होता है ?

(घ) संधारित्रों को समान्तर क्रम में कब जोड़ा जाता है? 

(ङ) धारामापी को वोल्टमीटर में कैसे परिवर्तित करते हैं ?

(च) अन्योन्य प्रेरण का एक उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 5. धारिता का मात्रक तथा विमीय सूत्र लिखिए।

अथवा

ओम का नियम लिखिए?

प्रश्न 6 सदिश रूप में बायो- सावर्ट का नियम लिखिए।

अथवा

स्वप्रेरण गुणांक (अथवा स्वप्रेरकत्व) की परिभाषा लिखिए।

प्रश्न 7 विद्युत् विभव कैसी राशि है ? इसका SI मात्रक व विमीय सूत्र लिखिए?

अथवा

चल कुण्डल धारामापी का उपयोग प्रत्यावर्ती धारा के मापन में नहीं होता क्यों?

प्रश्न 8 ऐम्पियर का परिपथीय नियम क्या है? (2)

अथवा

विद्युत् सेल किसे कहते हैं ?

प्रश्न 9 प्रत्यावर्ती धारा द्वारा विद्यत अपघटन क्यों नहीं किया जा सकता है? (2)

अथवा

चुम्बकीय फ्लक्स का SI मात्रक एवं विमीय सूत्र लिखिए?

प्रश्न 10 विद्युत् धारा से क्या तात्पर्य है ? समझाइए तथा इसका मात्रक भी लिखिए।

(2)

अथवा

संधारित्र की प्लेटों के बीच परावैद्युत भरने से धारिता क्यों बढ़ जाती है ?

प्रश्न 11 लेंज का नियम लिखिए?(2)

अथवा 

चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेशित कण की चाल नहीं बदलती हैं, क्यों ?

प्रश्न 12 किसी समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता को कैसे बढ़ाया जा सकता है?(2)

अथवा

प्रत्यावर्ती धारा का औसत मान उसका प्रभावी मान नहीं होता है। कारण दीजिए ?

प्रश्न 13 किरचॉफ के नियम लिखिए एवं समझाइए? (3)

अथवा

विद्युत् विभवान्तर की परिभाषा दीजिए। विद्युत् क्षेत्र की तीव्रता तथा विभवान्तर में सम्बन्ध स्थापित कीजिए।   

प्रश्न 14. फैराडे के विद्युत् चुम्बकीय प्रेरण के नियम समझाइए?

(3)

अथवा

बायो- सावर्ट नियम के गणितीय सूत्र की व्युत्पत्ति कीजिए?  

प्रश्न 15 संधारित्र किसे कहते हैं ? इसका सिद्धान्त समझाइए। किसी संधारित्र की धारिता की परिभाषा एवं मात्रक लिखिए? (3)

अथवा

प्रत्यावर्ती परिपथ (A.C.) के लिए सिद्ध कीजिए?

प्रश्न 16 शण्ट किसे कहते हैं ? शण्ट के मान हेतु आवश्यक व्यंजक स्थापित कीजिए  (3)

अथवा

विभवमापी एवं वोल्टमीटर में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 17 विद्युत वाहक बल और विभवान्तर में कोई चार अन्तर लिखिए।(4)

अथवा

स्वप्रेरण एवं अन्योन्य प्रेरण में अन्तर लिखिए।

प्रश्न 18 स्वप्रेरकत्व किसे कहते हैं ? स्व-प्रेरण गुणांक का मात्रक लिखिए किसी धारावाही कुण्डली में संचित ऊर्जा का व्यंजक ज्ञात कीजिए।

अथवा

मीटर सेतु का नामांकित चित्र बनाइए। यह किस सिद्धान्त पर कार्य करता है ? (4)

प्रश्न 19 L-C प्रत्यावर्ती परिपथ के लिए ज्ञात कीजिए

(i) धारा एवं विभवान्तर में कलान्तर,

(ii) परिणामी विभवान्तर,

(iii) परिपथ की प्रतिबाधा,

(iv) अनुनाद की आवृत्ति, 

(V) इस परिपथ में धारा अधिकतम कब होती है ?

अथवा

जनित्र किसे कहते हैं ? प्रत्यावर्ती धारा जनित्र का रेखाचित्र बनाकर कार्यविधि का वर्णन कीजिए। (4)

Join Whatsapp Group Click Here
PH Home Page physicshindi.com