MP Board 12th Hindi Annual Paper 2023: एमपी बोर्ड बारहवी की परिक्षाएं कल से शुरू होने जा रही हैं। विद्यार्थी अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए MP Board 12th Hindi Annual Paper 2023 को सॉल्व कर रहे हैं ताकि वे बोर्ड पेपर के पैटर्न के बारे में जान सकें। बोर्ड को प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी 2023 से शुरू हुए थे। इन प्रायोगिक परीक्षाओं को केवल नियमित विद्यार्थियों ने ही दिया था। जबकि प्राइवेट फॉर्म भरकर पढ़ने वाले स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षाएं 1 मार्च के बाद से शुरू की जायेंगी, जो उनके निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही होंगी। कल से बाहरवी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं जिसके लिए विद्यार्थी MP Board 12th Hindi Annual Paper 2023 की खोज कर रहे हैं ताकि वे अपने पेपर की तैयारी कर सकें। इस आर्टिकल में आप MP Board 12th Hindi Annual Model Paper 2023 के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
MP Board 12th Hindi Annual Paper 2023
MP Board 12th Hindi Annual Paper 2023 के माध्यम से विद्यार्थी अपने बोर्ड पेपर में आने वाले प्रश्न पत्र के पैटर्न से अवगत हो सकते है। बता दें की मंडल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर MP Board 12th Final Time Table 2023 Change कर संशोधित समय सारणी को जारी किया है। लेकिन टाइम टेबल में केवल तीन ही विषयों के पेपर की तारीख में बदलवा की गया ही जबकि अन्य सभी विषयों की परीक्षा तारीख पूर्व के अनुसार ही है। MP Board 12th Final Time Table 2023 में साइकोलॉजी, ड्रॉइंग एंड डिजाइनिंग और सोशियोलॉजी इन तीनों विषयों के पेपर की तारीख को ही चेंज किया गया है। यह तीनों पेपर 24 मार्च के दिन ही अयोजित किए जाने थे लेकिन संशोधन के बाद परीक्षा का समापन 5 अप्रैल को किया जायेगा।
MP Board Exam Answer Copy Changes
MP Board 12th Hindi Annual Paper 2023 overview
Topic | Details |
Article | MP Board 12th Hindi Annual Paper 2023 |
Category | MP Board Exams 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Class | 10th 12th |
Year | 2023 |
Website | mpbse.nic.in |

MP Board 12th Hindi Annual Model Paper 2023
हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा-2023
कक्षा-12वीं
विषय-हिंदी
समय:3 घंटा पूर्णांक:80
निर्देश:-
1.सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2.प्रश्न क्रमांक 1 से प्रश्न क्रमांक 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं।
3.प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिया गया है।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए- 1×6=6
- सिल्वर वेडिंग कहानी के नायक का नाम था-
(अ) यशोधर बाबू (ब) कृष्णानंद पांडे
(स) भूषण (द) चड्डा
उत्तर – (अ) यशोधर बाबू
- हिंदी कविता का जागरण काल किस युग को माना जाता है?
(अ) द्विवेदी युग (ब) भारतेंदु युग
(स) शुक्ल युग (द) प्रसाद युग
उत्तर – (ब) भारतेंदु युग
- ‘सूर्योदय हो गया’ में शब्द शक्ति है-
(अ)अभिधा (ब) लक्ष्णा
(स) व्यंजना (द) अमोघ
उत्तर – (स) व्यंजना
- ‘तुलसीदास’ के अनुसार पेट की आग को कौन बुझा सकता है?
(अ)बनिया (ब) किसान
(स)राम (द) मजदूर
उत्तर – (स)राम
- टीवी पर प्रसारित खबरों में सबसे महत्वपूर्ण है-
(अ) विजुअल (ब) नेट
(स) बाइट (द) उपरोक्त सभी
उत्तर – (द) उपरोक्त सभी
- शब्द शक्ति के भेद माने गए हैं-
(अ) दो (ब) तीन
(स) चार (द) छः
उत्तर – (ब) तीन
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- 1×7=7
1……हिंदी साहित्य का सर्वोत्कृष्ट महाकाव्य है।
उत्तर – रामचरितमानस
- जिन छंदों में मात्राओं की गणना की जाती है वे …. छंद कहलाते हैं।
उत्तर – मात्रिक छंद
- महादेवी वर्मा ने …. पत्रिका का निशुल्क संपादन किया।
उत्तर – चांद
- रेडियो को …. से संचालित माध्यम माना जाता है।
उत्तर – श्रोताओं
- महादेवी वर्मा को …. काव्य संग्रह के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला।
उत्तर – यामा
- ‘रवी पूर्व से निकलता है’ का शब्द रूप …. है।
उत्तर – रवि
- ‘फांसी’ जैनेंद्र कुमार का प्रसिद्ध …. है।
उत्तर – कहानी संग्रह
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए- 1×6=6
‘अ’ ‘ब’
1.रेडियो नाटक – शब्द
2.शेर के बच्चे – जुगुप्सा
का असल नाम
- दिन का पंथी – जल्दी जल्दी ढलता है
- तो – चांद सिंह
- सिल्वर वेडिंग – सीमित मात्र
- वीभत्स रस का – निपात
स्थाई भाव
उत्तर –
रेडियो नाटक – सीमित मात्रा
एलएलएलएल
शेर के बच्चे – चांद सिंह
का असल नाम
दिन का पंथी – जल्दी जल्दी ढलता है
तो – निपात
सिल्वर वेडिंग – यशोधर बाबू
वीभत्स रस का
स्थाई भाव – जुगुप्सा
प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर दीजिए- 1×7=7
- समाचार के अंतर्गत किसी घटना का नवीनतम और महत्वपूर्ण पहलू क्या है?
उत्तर – क्लाइमैक्स
- बिंब का शाब्दिक अर्थ बताइए।
उत्तर – मूर्त रूप प्रदान करना
- सिंधु घाटी सभ्यता में कौन से फल उगाए जाते थे?
उत्तर – अंगूर और खजूर
- किशनदा का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर – कृष्णानंद पांडे
- किस कवि की पहचान एक बिंम धर्मी कवि के रूप में है?
उत्तर – शमशेर बहादुर सिंह
- वे अव्यय जो किसी शब्द या पद के बाद लगाकर उसके अर्थ में विशेष बल देते हैं?
उत्तर – निपात
- शब्द – गुण कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर – तीन प्रकार के
प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए- 1×6=6
- सौंदलगेकर मास्टर कविता बहुत ही अच्छे ढंग से पढ़ाते थे।
उत्तर – सत्य
- भाषा विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, स्वयं विचार करने का साधन भी है।
उत्तर – सत्य
- कवि ने हारकर बात का कील की तरह ठोंक दिया।
उत्तर – सत्य
- ‘बंगुलों के पंख’ कविता में नभ में पतंगे छाई हुई हैं।
उत्तर – असत्य
- पत्नी – बच्चों को यशोधर बाबू का रोज मंदिर जाना अच्छा लगता था।
उत्तर – असत्य
- कहानी का नाट्य रूपांतरण असंभव है।
उत्तर – असत्य
प्रश्न 6. भक्तिकाल को हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग क्यों कहा गया है? 2
अथवा
प्रयोगवादी कविता की दो विशेषताएं लिखिए।
प्रश्न 7. कविता के संदर्भ में बिना मुरझाए महकने के मायने क्या होते हैं? 2
अथवा
शायर राखी के लच्छे को बिजली की चमक की तरह कहकर क्या भाव व्यंजित करना चाहता है।
प्रश्न 8. शुक्ल युग के गद्य की दो विशेषताएं लिखिए। 2
अथवा
नाटक और एकांकी में दो अंतर बताइए।
प्रश्न 9. भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी? 2
अथवा
लुट्टन पहलवान ने ऐसा क्यों कहा होगा कि मेरा गुरु कोई पहलवान नहीं, यही ढोल है।
प्रश्न 10. यशोधर बाबू की कहानी को दिशा देने में किशनदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आपके जीवन को दिशा देने में किसका महत्वपूर्ण योगदान रहा और कैसे? 2
अथवा
पुरातत्व के किन चिन्हों के आधार पर आप यह कह सकते हैं कि – “सिंधु सभ्यता ताकत से शासित होने की अपेक्षा समझ से अनुशासित सभ्यता थी।”
प्रश्न 11. कहानी में भाषा शैली का क्या महत्व होता है? 2
अथवा
ध्वनि और प्रकाश का नाटक में क्या महत्व होता है।
प्रश्न 12. शब्द – योग्म के प्रकारों के नाम लिखिए। 2
अथवा
रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं?
प्रश्न 13. व्यतिरेक अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 2
अथवा
कवित्त छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 14. महाकाव्य का परिचय दीजिए। 2
अथवा
शांत रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
प्रश्न 15. डॉ नगेंद्र ने बिंब को किन शब्दों में परिभाषित किया है? 2
अथवा
स्थाई भाव तथा संचारी भाव में अंतर बताइए।
प्रश्न 16. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ अथवा गोस्वामी तुलसीदास का काव्यगत परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए- 3
- दो रचनाएं
- भावपक्ष – कलापक्ष
- साहित्य में स्थान
प्रश्न 17. फणीश्वर नाथ रेणु अथवा महादेवी वर्मा का साहित्यिक परिचय निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर लिखिए। 3
प्रश्न 18. संक्षेपण की विशेषताएं बताइए। 3
अथवा
‘अभ्यास का महत्व’ पर एक लघु अनुच्छेद लिखिए।
प्रश्न 19. निम्नलिखित अपठित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- 3
तुम हो धरती के पुत्र न हिम्मत हारो,
श्रम की पूंजी से अपना काज संवारो।
श्रम की सीपी में ही वैभव पलता है,
तब स्वाभिमान का दीप स्वयं ही जलता है।
मिट जाता है दैन्य स्वयं क्षण में,
छा जाती है नव दीप्त धरा के कण में,
जागो,जागो श्रम से नाता तुम जोड़ो,
पथ चुनो कर्म का, आलस भाव तुम छोड़ो।।
प्रश्न – (1) कवि ने किस पूंजी से अपने बिगड़े कार्य संवारने की बात कही है।
(2) कवि ने किस भाव को त्यागने की बात कही है।
(3) प्रस्तुत पद्यांश का शीर्षक लिखिए।
अथवा
निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
वैदिक काल से ही हिमालय पहाड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि हिमालय के पहाड़ों का दृश्य अति सुंदर है। इसकी विशालता देखकर मन आनंद और कृतज्ञ हो जाता है। ऐसा लगता है कि यह विशाल सृष्टि ईश्वर की देन है। सारी सृष्टि के प्रति समभाव जागृत होता है। वस्तुत: यह दृष्टि कोरी कलात्मक या आध्यात्मिक नहीं है। भारतवर्ष में जलवायु का सामंजस्य हिमालय बैठाता है। उत्तरी भाग को पानी देने वाला है। यहां बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र तीर्थ हैं तथा पवित्र नदियां जो जीवन देती हैं।
प्रश्न – (1) गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
(2) किस काल से हिमालय को पवित्र माना जाता है।
(3) हिमालय को देखकर कौन – सा भाव जागृत होता है?
प्रश्न 20. निम्नलिखित पद्यांश की प्रसंग एवं संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए- 4
प्रात नभ था बहुत नीला शंख जैसे
भोर का नभ
राख से लीपा हुआ चौका
(अभी गीला पड़ा है)
बहुत काली सिल जरा से लाल केसर
कि जैसे धुल गई हो
स्लेट पर या लाल खड़िया चाक
मल दी हो किसी ने
अथवा
रक्षाबंधन की सुबह रस की पुतली
छाई है घटा गगन की हल्की हल्की
बिजली की तरह चमक रहे हैं लच्छे
भाई के हैं बांधती चमकती राखी
प्रश्न 21. निम्नलिखित गद्यांश की प्रसंग एवं संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए। 4
लेकिन क्या लोकवैभव की यह व्यंग-शक्ति उस चूरन वाले अकिचित्कर मनुष्य के आगे चूर-चूर होकर ही नहीं रह जाती? चूर-चूर क्यों, कहो पानी-पानी तो वह क्या बल है जो इस तीखे व्यंग्य ही अजेय नहीं रहता, बल्कि मानो उस व्यंग की क्रूरता को ही पिघला देता है? उस बत को नाम जो दो; पर वह निश्चित उस तल की वस्तु नहीं है जहां पर संसारी वैभव फलता-फूलता है। वह कुछ अपर जाति का तत्व है। लोग स्पिरिचुअल कहते हैं; आत्मिक, धार्मिक, नैतिक कहते हैं।
अथवा
जहां बैठकर यह लेख लिख रहा हूं उसके आगे-पीछे, दाएं-बाएं, शिरीष के अनेक पेड़ हैं। जेठ की जलती धूप में, जबकि धरित्री निर्धूम अग्निकुंड बनी गई थी, शिरीष नीचे से ऊपर तक फूलों से लद गया था। कम फूल इस प्रकार की गरमी में फूल सकने की हिम्मत करते हैं। कर्णिकार और आरग्वध (अमलतास) की बात मैं भूल नहीं रहा हूं।
प्रश्न 22. उत्तर पुस्तिका के पुनर्मुल्यांकन हेतु सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल को आवेदन पत्र लिखिए। 4
अथवा
अपने मित्र को छोटे भाई के जन्मदिवस पर आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखिए।
प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में निबंध लिखिए। 4
- स्वावलंबन
- समाचार पत्रों की उपयोगिता
- समय का सदुपयोग
FAQs related to MP Board 12th Hindi Annual Paper 2023
बोर्ड बारहवीं की परीक्षा कब खत्म होंगी?
बोर्ड बारहवीं की परीक्षा 5 अप्रैल 2023 को खत्म होंगी।
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए होते है?
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक चाहिए होते है।
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |