MP Board 10th Social Science Question Paper 2023: बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से शुरू हो गई हैं। परीक्षा की तैयारी करने के लिए बच्चे अपना रिविजन करने के लिए MP Board Important Questions की भी मदद ले रहे हैं। बता दें की दसवीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान का पेपर 7 मार्च को होने जा रहा है। जिसकी तैयारी हेतु MP Board 10th Social Science Question Paper 2023 की खोज कर रहे हैं ताकि वे अपने सोशल साइंस के पेपर की तैयारी कर सकें। वे सभी विद्यार्थी जो अपने सामाजिक विज्ञान की तैयारी के लिए MP Board 10th Social Science Important Questions 2023 जानना चाहते हैं, वे इस आर्टिकल में बताई गई MP Board 10th Social Science Question Paper 2023 Link के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board 10th Social Science Question Paper 2023
MP Board 10th Social Science Question Paper 2023 की तैयारी के लिए विद्यार्थी सामाजिक विज्ञान के MP Board 10th Social Science Model Paper 2023 को सॉल्व कर रहे हैं, ताकि वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। हम विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्रोतों से MP Board 10th Social Science Question Paper 2023 के लिए कुछ MP Board 10th Social Science Important Questions 2023 लेकर आए हैं, जिससे उन्हें सामाजिक विज्ञान के पेपर की तैयारी में मदद मिल सके। इसके अलावा आप आर्टिकल में बताए गए मॉडल पेपर की भी सहायता ले सकते हैं। जिससे आपको परीक्षा में आने वाले पेपर को समझने में आसानी हो सके।
MP Board 10th Social Science Question Paper 2023 Overview
Topic | Details |
Article | MP Board 10th Social Science Question Paper 2023 |
Category | MP Board Exam 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Class | 10th 12th |
Year | 2023 |
Website | mpbse.nic.in |
MP Board 10th Social Science Important Questions 2023
- राजनीतिक दलों के सामने क्या चुनौतियां हैं?
- लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं का वर्णन कीजिए?
- भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल क्यों है?
- दांडी यात्रा से आप क्या समझते हैं? संक्षेप में बताइए।
- महात्मा गांधी की “नमक यात्रा” का वर्णन कीजिए।
- एटीएम (ATM) क्या है? समझाइए।
- डिजिटल भारत क्या है समझाए एवं इसका उद्देश्य क्या है?
- वनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है?
- वन और वन्य जीव संरक्षण में सहयोगी रीति-रिवाजों पर एक निबंध लिखिए।
- मृदा निम्नीकरण से क्या आशय है?
- प्रारंभिक जीवन निर्वाह कृषि से आप क्या समझते हैं?
- विनिर्माण उद्योग क्या होता है?
- मोटे अनाज से आप क्या समझते हैं।
- “सूचना प्रौद्योगिकी” किसे कहते हैं?
- विनिर्माण उद्योग किसे कहते हैं?
- भारत में पहली रेलगाड़ी की शुरुआत कब और कहां से कहां तक की गई थी? भारतीय रेलमार्ग को कितने गेजों में बांटा जा सकता है?

MP Board class 10th Social Science Paper Annual Exam 2023
हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा-2023
कक्षा-10वीं
विषय-सामाजिक विज्ञान
समय:3 घंटे पूर्णांक:80
निर्देश (1) सभी प्रश्न अनिवार्य है।
(ii) प्रश्न-पत्र में दिये गये निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए- 1×6=6
(i) इनमें से किस राज्य में काली मृदा मुख्य रूप से पाई जाती है?
(अ) जम्मू और कश्मीर
(ब) राजस्थान
(स) महाराष्ट्र
(द) झारखण्ड
(ii) भारत में वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम कब पारित हुआ?
(अ) 1972
(ब) 1971
(स) 1970
(द) 1968
(iii) निम्नलिखित में से किस देश को सभ्यता का पालना कहा जाता है?
(अ) इटली
(ब) यूनान
(स) फ्रांस
(द) इंग्लैण्ड
(iv) औद्योगिक क्रान्ति सर्वप्रथम कहाँ प्रारम्भ हुई?
(अ) फ्रांस
(ब) इंग्लैण्ड
(स) इटली
(द) जर्मनी
(v) सिंहली को श्रीलंका में कब राजभाषा घोषित किया गया ?
(अ) 1980 में
(ब) 1975 में
(स) 1965 में
(द) 1956 में
(vi) भारत में सबसे कम साक्षरता दर कहाँ है?
(अ) ओडिशा
(ब) बिहार
(स) झारखण्ड
(द) छत्तीसगढ़
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए- 1×7=7
(i) वे संसाधन जो निर्जीव वस्तुओं से बने हैं,……संसाधन कहलाते हैं।
(ii) जल एक…… योग्य संसाधन है।
(iii) ‘कर्तन दहन प्रणाली’ को छत्तीसगढ़ में……. कहा जाता है।
(iv) असहयोग-खिलाफत आन्दोलन …….में शुरु हुआ।
(v) 1885 में यूरोप के ताकतवर देशों की……… में बैठक हुई।
(vi) भारत में…… सरकार ज्यादा शक्तिशाली है।
(vil) ……..क्षेत्रक के श्रमिक वस्तुओं का उत्पादन नहीं करते हैं।
प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाइए- 1×6=6
‘अ’ ‘ब’
(i) बक्सा टाइगर रिजर्व. (क) फ्रांस
(ii) सीमेन्ट उद्योग. (ख) रिचर्ड आर्कराइट
(iii) काण्डला (ग) 868 ई.
(iv) फ्रेडिक सरयू। (घ) पश्चिम बंगाल
(v) सूती कपड़ा मिल। (ङ) सिलिका
(vi) डायमण्ड सूत्र (च) गुजरात
प्रश्न 4. एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिए-
(i) एक टन इस्पात बनाने में कितनी मैंगनीज की आवश्यकता होती है ?
(ii) मार्टिन लूथर कौन था ?
(iii) श्रीलंका किस वर्ष में स्वतन्त्र राष्ट्र बना ?
(iv) सामाजिक विभाजनों का प्रमुख आधार क्या है ?
(v) 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में साक्षरता दर क्या है?
(vi) भारत में केन्द्रीय सरकार की तरफ से करेन्सी नोट कौन जारी करता है?
(vii) किन दशकों में भारत में उद्योगों का उदय हुआ ?
प्रश्न 5. सत्य / असत्य बताइए- 1×6=6
(i) महात्मा गाँधी जनवरी 1915 में भारत लौटे। इससे पहले वे इंग्लैण्ड में थे।
(ii) 2008 में नेपाल संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य बन गया।
(iii) सामूहिक हित एक सर्वव्यापी विचार है।
(iv) गरिमा और आजादी की चाह ही लोकतन्त्र का आधार है।
(v) क्षेत्रवाद राष्ट्रीय एकता का मूलाधार है।
(vi) हॉलमार्क, आभूषणों की गुणवत्ता बनाए रखने वाला प्रमाण है।
प्रश्न 6. पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाने चाहिए?
अथवा
मृदा अपरदन से क्या तात्पर्य है?
प्रश्न 7. रक्षित वन किन-किन राज्यों में हैं?
अथवा
पारिस्थितिक तन्त्र से क्या तात्पर्य है?
प्रश्न 8. भारत में उगाई जाने वाली मुख्य रेशेदार फसलें कौन-कौन सी हैं ?
अथवा
भारत की एक खाद्य फसल का नाम बताएँ और जहाँ यह पैदा की जाती है, उन क्षेत्रों का विवरण दें।
प्रश्न 9. ‘जॉबर’ कौन थे ?
अथवा
सेठ हुकुमचन्द कौन थे ?
प्रश्न 10. चैपबुक (गुटका) से क्या आशय है ?
अथवा
वेलम क्या है ?
प्रश्न 11. एफ्रो-अमरीकी कौन थे ?
अथवा
टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस में दो समानताएँ बताइए
प्रश्न 12. आप कैसे कह सकते हैं कि लोकतान्त्रिक सरकार वैध होती है ?
अथवा
लोकतन्त्र में सबसे बड़ी चिन्ता क्या होती है ?
प्रश्न 13. वस्तु विनिमय क्या है ?
अथवा
वे दूसरे स्त्रोत कौन से हैं, जिनसे छोटे किसान कर्ज ले सकते हैं ?
प्रश्न 14. बहुराष्ट्रीय कम्पनियों से आप क्या समझते हैं ?
अथवा
श्रम विभाजन क्या है ?
प्रश्न 15. एकाधिकार क्या है ?
अथवा
उपभोक्ता शोषण से क्या आशय है ?
प्रश्न 16. हमें खनिजों के संरक्षण की क्यों आवश्यकता है ?
अथवा
ताँबे की उपयोगिता का वर्णन कीजिए और उसके प्रमुख उत्पादक क्षेत्र बताइए।
प्रश्न 17. स्पष्ट कीजिए कि कृषि और उद्योग किस प्रकार साथ-साथ बढ़ रहे हैं ?
अथवा
सार्वजनिक उद्योग एवं निजी क्षेत्र के उद्योगों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 18. ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर क्यों हमले किए ?
अथवा
1840 के दशक के बाद रोजगार की स्थिति पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
प्रश्न 19. क्या दलीय व्यवस्था प्रजातन्त्र के लिए अनिवार्य है ?
अथवा
एकदलीय व्यवस्था को उदाहरण सहित समझाइए। क्या यह लोकतान्त्रिक विकल्प है
प्रश्न 20. भारत के मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए
- बोकारो कोयला उत्पादक क्षेत्र
- सोनीपत तेल शोधक कारखाना
- प्राकृतिक गैस उत्पादक क्षेत्र
- तारापुर अणु विद्युत् गृह
अथवा
भारत के मानचित्र पर निम्नांकित को दर्शाइए-
- लौह अयस्क क्षेत्र
- गुजरात का तापीय ऊर्जा केन्द्र
- कलपक्कम ऊर्जा संयन्त्र
- बरौनी रिफाइनरी
प्रश्न 21. नमक यात्रा की चर्चा करते हुए स्पष्ट करें कि यह उपनिवेशवाद के खिलाफ प्रतिरोध का एक असरदार प्रतीक था।
अथवा
भारत माता की छवि और जर्मेनिया की छवि की तुलना कीजिए।
प्रश्न 22. भारतीय प्रजातन्त्र की सफलता में बाधक प्रमुख तत्त्वों को लिखिए।
अथवा
क्षेत्रवाद का राष्ट्रीय एकता पर क्या प्रभाव पड़ता है ? लिखिए।
प्रश्न 23. उपभोक्ताओं के कुछ अधिकारों को बताएं और प्रत्येक अधिकार पर कुछ पंक्तियाँ लिखें।
अथवा
भारत में उपभोक्ता आन्दोलन की शुरूआत किन कारणों से हुई ? इसके विकास के बारे में पता लगाएँ ।
FAQs related to MP Board 10th Social Science Question Paper 2023
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।
एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स कितने हैं?
एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए 33% अंक लाना अनिवार्य है।
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |