MP Board 10th Exam 2023 News: 1 मार्च 2023 से MP Board कक्षा दसवीं की बोर्ड की परिक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के बाद MP Board 10th Exam 2023 News में बताया गया की बच्चों को हिंदी का पेपर बेहद सामान्य लगा और यह पिछले सालों से आने वाले प्रश्न पत्रों के पैटर्न से थोड़ा अलग था। इस बार के पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चंस अधिक थे।
इस बार की परीक्षाओं प्रश्न पत्रों को सीबीएसई की तर्ज पर चार सेट में तैयार किया जाएगा। इन 4 सेटों में क्रमशः ए,बी,सी और डी रहेंगे जिसमें प्रश्न एक जैसे ही रहेंगे लेकिन उनके क्रमों को बदल दिया जाएगा ताकि परीक्षा के दौरान नकल की संभावना कम हो सके। MP Board 10th Exam 2023 News के अनुसार बोर्ड परीक्षा में दी जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को 32 पेजों का कर दिया है जिससे विद्यार्थियों को अतिरिक्त पूरक पुस्तिका ना लेना पड़े।
MP Board Exams 2023 Nakal News
MP Board 12th Final Time Table 2023 Change
MP Board 10th Exam 2023 News
MP Board 10th Exam 2023 News में बताया गया की बोर्ड दसवीं कक्षा का हिन्दी पेपर सामान्य रहा जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न ज्यादा थे। MP Board 10th Exam 2023 News के अनुसार दसवीं बोर्ड के पहले पेपर के दौरान प्रदेश भर में 10 नकल प्रकरण बने जिसमें सागर जिले में नकल प्रकरण की संख्या सबसे अधिक 4 रही। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण पर रोक लगाने हेतु मंडल ने कई व्यवस्थाएं की हैं जिसमें उन्होंने उड़नदस्ता की टीम का गठन भी किया है.
साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के भी आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही मंडल मुख्यालय में इसका नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है जहां से बैठकर अधिकारी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। सत्र 2023 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के लगभग 1800000 से भी ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
MP Board 10th Exam 2023 News Overview
Topic | Details |
Article | MP Board 10th Exam 2023 News |
Category | MP Board Exams 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Class | 10th 12th |
Year | 2023 |
Website | mpbse.nic.in |
MP Board Exam Question Paper Set
एमपी बोर्ड परीक्षा की खबरों के मुताबिक इस वर्ष कक्षा दसवीं के विद्यार्थी सरलता से बोर्ड परीक्षाओं में पास हो सकेंगे। दसवीं का पेपर इस वर्ष से 75 अंको का होगा जिसमें 40% वस्तुनिष्ठ प्रश्न 40% विषय पर एक प्रश्न एवं 20% विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्न 30 अंक के रखे जाएंगे। वहीं आंतरिक मूल्यांकन के भी 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस तरह से विद्यार्थियों को शो अंक में से 55 अंक आसानी से प्राप्त हो सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड ने इस वर्ष परीक्षा में दी जाने वाली पूरक पुस्तिकाओं के संबंध में निर्देश जारी करते हुए बताया था, कि इस वर्ष से बच्चों को पूरक पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी बल्कि उत्तर पुस्तिकाओं के पेज को बढ़ा दिया जाएगा, जिससे बच्चों को पूरक पुस्तिका लेने की आवश्यकता नहीं होगी। बता दें कि पिछले वर्षों में परीक्षा में 20 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाती थी लेकिन इस वर्ष से यह पुस्तिका 32 पेजों की कर दी गई है।

MP Board 12th Exam Paper Pattern
MP Board 12th Exam में प्रायोगिक विषय का प्रश्नपत्र 70 अंकों का होगा एवं प्रैक्टिकल के 30 अंक रहेंगे जबकि सामान्य विषयों का प्रश्नपत्र 80 अंक का रखा जाएगा एवं आंतरिक मूल्यांकन के 20 अंक निर्धारित रहेंगे। इस बार की सभी बोर्ड परीक्षाओं के केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। वही मंडल मुख्यालय में मौजूद अधिकारी परीक्षा केंद्र पर नज़र रखेंगे। परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण को रोकने के लिए इस बार परीक्षा के पेपर को चार सेट में बनाया गया है। इन पेपर में प्रश्न समान ही रहेंगे लेकिन उनके क्रमों को बदल दिया गया है ताकि नकल की संभावना कम की जा सके। मंडल ने आदेश देते हुए यह भी कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष अपने परीक्षा केंद्रों पर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एक ही बेंच पर बैठने वाले 2 परीक्षार्थियों को समान सेट के पेपर बना दिए जाएं।
MP Board 12th Exam Paper Pattern
इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा के पेपर पैटर्न में बदलाव किया गया है ताकि बच्चे इसे आसानी से हल कर सके वहीं इस बार प्रश्नपत्र के अंकों में भी बदलाव किया गया है पिछले सालों तक दसवीं का पेपर 80 अंकों का होता था जिसमें 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के रखे जाते थे। लेकिन इस वर्ष किए गए बदलाव अनुसार दसवीं बोर्ड के सैद्धांतिक परीक्षा पेपर 75 अंकों के होंगे जबकि उनके आंतरिक मूल्यांकन के 25 अंक निर्धारित किए गए हैं इस तरह से परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 100 अंकों में से बनाया जाएगा बता दें कि केवल नियमित विद्यार्थियों का ही आंतरिक मूल्यांकन होगा जबकि स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए आंतरिक मूल्यांकन का प्रावधान नहीं रखा गया है।
FAQs related to MP Board 10th Exam 2023 News
एमपी बोर्ड दसवीं के पेपर कब खत्म होंगे?
एमपी बोर्ड दसवीं के पेपर 5 अप्रैल को ख़त्म होंगें।
एमपी बोर्ड दसवीं में का पेपर कितने मार्क्स का होगा?
एमपी बोर्ड दसवीं में का पेपर 75 मार्क्स का होगा।
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |