MP Board 10th 12th Paper Leak Update: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं के शुरुआती दिन से ही पेपर के लीक होने की खबरें आ रही हैं। इस मामले से जुड़ी MP Board 10th 12th Paper Leak Update में बताया गया है कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पेपर टेलीग्राम पर लीक होने के मामले में भोपाल साइबर।क्राइम 12 दिन के बाद भी कुछ खास पता नहीं लगा सकी है।
MP Board 10th 12th Paper Leak Update के तहत बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर मंडल ने अब छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में 1900000 से भी ज्यादा परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा के पहले पेपर के आयोजन के दिन ही पेपर के लीक होने की खबर मंडल तक पहुंचने लगी। जिसके बाद से यह क्रम लगातार जारी है एवं कई पेपर की लीक होने की खबर भी आ गई है जिसके बाद मामला क्राइम ब्रांच में पहुंच गया है, लेकिन अब तक पुलिस कुछ पता नहीं कर पाई है।
MP Board 12th Business Studies Question Paper
MP Board 12th Chemistry Question Paper
MP Board Examiner Randomisation News
MP Board 10th 12th Paper Leak Update
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 व 2 मार्च से शुरू हो गई थी। परीक्षा के पहले पेपर के बाद से ही सोशल मीडिया एवं मंडल तक परीक्षा के MP Board 10th 12th Paper Leak होने की खबर पहुंच गई। यह कोई पहला मामला नहीं है जब मंडल के पास इस तरह की खबर पहुंची हो 1 मार्च के बाद से अब तक मंडल के पास बोर्ड पेपर के लिए एक होने के कई मामले पहुंच चुके हैं। पहले तो मंडल ने पेपर लीक होने के मामले को पूरी तरह से नकार दिया उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पेपर फर्जी है।
लेकिन MP Board 10th 12th Paper Leak Update में बताया गया की इसके बाद भी कई बार पेपर लीक होते रहे और अब मामला भोपाल साइबर ब्रांच तक पहुंच गया है। लेकिन MP Board 10th 12th Paper Leak Update के अनुसार पुलिस के 12 दिन की छानबीन के बाद भी पेपर लीक होने को लेकर पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है और ना ही कुछ पता लगा पाई है।
MP Board 10th 12th Paper Leak Update Overview
Topic | Details |
Article | MP Board 10th 12th Paper Leak Update |
Category | MP Board Exam 2023 |
Place | India |
State | Madhya Pradesh |
Class | 10th 12th |
Year | 2023 |
Website | mpbse.nic.in |
MP Board 10th 12th Copy Check News
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं और दसवीं (MP Board 10th 12th Exam। 2023) की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन को लेकर मंडल ने निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो चरणों में किया जाएगा इसके पहले चरण में 15 मार्च 2023 तक हो चुके सभी पेपर की उत्तर पुस्तिकाऐं 19 मार्च से जांची जाएंगी। जबकि 15 मार्च से होने वाले पेपरों की कॉपियां 5 अप्रैल से चेक की जाएंगी।
इसके साथ ही मंडल ने निर्देश देते हुए यह भी कहा कि भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में विद्यार्थी द्वारा गलत प्रश्नों को हल करने के प्रयास में 4 से ज्यादा बोनस के अंक भी प्रदान किए जाएंगे। वहीं कमजोर एवं अच्छे दोनों ही तरह के विद्यार्थियों की कॉपी के मूल्यांकन के समय विशेष ध्यान रखा जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिला स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए भोपाल में मूल्यांकन केंद्र समन्वयक संस्था मॉडल स्कूल टीटी नगर में बनाया गया है।
MP Board Exam Copy Check New Rule
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की कॉपियों के जांचने (MP Board 10th 12th Exam 2023 Copy Check) को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने निर्देश देते हुए बताया है, कि मूल्यांकन करने वाले शिक्षक अच्छे और बिल्कुल कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दें। जिसमें ऐसे विद्यार्थी जिन्हें एक भी नंबर नहीं मिल रहा हो एवं ऐसे विद्यार्थी जिनके नंबर 90% से भी अधिक हों, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच दोबारा से की जाएं।
इसके साथ ही ऐसे विद्यार्थी जो एक या दो नंबर से किसी विषय में विशेष योग्यता या प्रथम श्रेणी की पात्रता से वंचित रह रहे हो उनके भी मूल्यांकन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें उत्तर पुस्तिका के पेज पर मिले अंकों को जोड़ने में विशेष सावधानी रखी जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाऐं दोबारा से चेक कर अंको को जोड़ने हेतु माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं।
FAQs related to MP Board 10th 12th Paper Leak Update
कक्षा दसवीं व बारहवी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कब से शुरू किया जाएगा?
कक्षा दसवीं व बारहवी की 15 मार्च तक हो चुके सभी पेपर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू किया जाएगा।
कक्षा बारहवीं का केमिस्ट्री विषय का पेपर कब है?
कक्षा बारहवीं का केमिस्ट्री विषय का पेपर 18 मार्च 2023 को है।
Official Website | mpbse.nic.in |
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | www.physicshindi.com |