मध्य प्रदेश में 5वीं एवं 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा को बोर्ड पैटर्न पर कराने का निर्णय लिया गया है परंतु 5वीं एवं 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने का कार्य आधा अधूरा है। पहले राज्य मंत्री ने 5वीं एवं 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को मार्च 2022 में कराने की घोषणा की थी लेकिन इसे आयोजित करने की तैयारी आधी-अधूरी थी और इसीलिए अब इस परीक्षा को अप्रैल माह में कराने का फैसला लिया गया है। समझने वाली बात यह है कि 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी ठीक से नहीं कर पा रहे तो ऐसी स्थिति में 5वीं एवं 8वीं कक्षा के छात्र -छात्राएं कैसे तैयारी कर पाएंगे जबकि उनकी क्लासेस भी देर से लगना शुरू हुई थीं।
एमपी में सरकारी स्कूलों में 5-8वीं की बोर्ड परीक्षा | Mp 5th 8th class board exam 2022
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री के निर्देश के बाद भी 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर कराने की तैयारियां आधी-अधूरी हैं। बावजूद सरकारी स्कूलों में ही 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर कराई जा रही हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र ने 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर मार्च में कराने की घोषणा की थी। लेकिन अब अप्रैल में परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है।
प्राइवेट स्कूलों में नहीं होगी बोर्ड परीक्षा
केवल सरकारी स्कूलों में ही बोर्ड पैटर्न पर 5-8वीं की परीक्षाएं होंगी। निजी स्कूलों को इससे मुक्त रखा गया है। इधर, सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का कहना है कि कोरोना के कारण इस साल भी पढ़ाई ठीक से नहीं हो सकी है। इसलिए बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा से रिजल्ट बिगड़ सकता है।

14 साल बाद आधे छात्र ही देंगे बोर्ड परीक्षा
प्रदेश में 5-8वीं की बोर्ड परीक्षा 2007-08 में बंद कर दी गई थी। आरटीई लागू होने के बाद पहली से 8वीं तक के छात्रों की परीक्षा बंद कर वार्षिक मूल्यांकन शुरू किया गया। आरटीई के तहत किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जा सकता था। इससे मूल्यांकन में सभी विद्यार्थियों को पास किया जाने लगा। केंद्र की अनुमति से मप्र शासन ने 2019 में आरटीई में संशोधन किया। इसके बाद 2019 में 5-8वीं में बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा ली गई, लेकिन कोविड के कारण दो पेपर नहीं हो पाए।
केपीएस तोमर जी का कहना है कि
कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए केवल सरकारी स्कूलों में 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर कराई जा रही हैं। प्राइवेट स्कूलों को शामिल नहीं किया है। यह परीक्षा अप्रैल में होनी है।
- MP BOARD MODEL PAPER 2022 PDF
- MP BOARD TIME TABLE 2022
- MP BOARD BLUEPRINT 2022
- MP BOARD REDUCED SYLLABUS 2022
- MP BOARD QUESTION BANK 2022
- Class 12 All Subject Notes Pdf Download
- 12th Model Paper 2022
- 10th 12th Half Yearly Exam
- 10th 12th Quarterly exam
- 12th Class Handwritten Notes PDF
महत्वपूर्ण जानकारियाँ —
“बोर्ड परीक्षा के लिए TIPS & TRICKS के लिए यहाँ पर क्लिक करें। ”
JOIN WHATSAPP GROUP | CLICK HERE |
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
PHYSICSHINDI HOME | CLICK HERE |