Happy Teacher’s Day Speech in Hindi 2023: यह स्पीच बोलोगे तो बजेगी, जोरदार तालियां

Happy Teacher's Day Speech in Hindi
Happy Teacher's Day Speech in Hindi

Happy Teacher’s Day Speech in Hindi 2023: भारत में हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया (Teachers Day Celebrate) जाता है। शिक्षक दिवस को मनाने का उद्देश्य अपने सभी शिक्षकों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित करना होता है। भारत के सभी स्कूलों में शिक्षक दिवस काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्कूल एवं कॉलेज में बच्चों द्वारा भाषण दिया जाता है और तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

शिक्षक दिवस उत्सव मनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा तरह-तरह की स्पीच तैयार की जाती है। अगर आप भी एक विद्यार्थी हैं और शिक्षक दिवस के लिए एक अच्छी स्पीच (Happy Teacher’s Day Speech in Hindi 2023) चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आप की काफी सहायता कर सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको टीचर्स डे के लिए बेस्ट स्पीच बताएंगे। अगर आप Happy Teacher’s Day Speech in Hindi 2023 को पढ़ना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

Teachers day Board Decoration Ideas

Janmashtami Quotes in Hindi for WhatsApp

Janmashtami Thoughts in Hindi

Table of Contents

Join

Happy Teacher’s Day Speech in Hindi 2023

भारत में हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस का यह उत्सव भारत के उपराष्ट्रपति डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष 5 सितंबर को सभी विद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अपने शिक्षकों को उनकी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

शिक्षक दिवस का त्योहार विद्यार्थियों को शिक्षकों के समर्पण से परिचित कराता है। एक शिक्षक ही बच्चों को ज्ञान देकर राष्ट्र निर्माण की नींव तैयार करता हैं। सभी विद्यार्थी अपने शिक्षक के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने के लिए शिक्षक दिवस के दिन स्पीच देते हैं। यदि आप भी शिक्षक दिवस के दिन अच्छी स्पीच (Happy Teacher’s Day Speech in Hindi 2023) देना चाहते हैं ,और एक अच्छी स्पीच की तलाश कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में आपको हम Happy Teacher’s Day Speech in Hindi 2023 की कुछ बेस्ट स्पीच बताएंगे। जिन्हें आप शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर बोल सकते हैं।

Happy Teacher’s Day Speech in Hindi 2023 Overview

 

Topic Details 
Article  Happy Teacher’s Day Speech in Hindi 2023
Category  Festival
Teacher’s day date 5 September 
Year  2023

 

Best Speech On Teacher’s day 2023 In Hindi 

आदरणीय प्रधान अध्यापक महोदय, माननीय शिक्षकगण एवं मेरे सभी सहपाठियों को मेरा नमस्कार। आज शिक्षक दिवस के दिन में आपके सामने कुछ शब्द कहना चाहूंगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं, 5 सितंबर के दिन हम सभी डॉक्टर राधा कृष्ण सर्वपल्ली के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। शिक्षक दिवस का यह उत्सव शिक्षकों के प्रति समर्पित होता है। एक इंसान की जीवन में ज्ञान सबसे जरूरी होता है और ज्ञान अर्जित करने के लिए व्यक्ति को शिक्षक पर आश्रित होना पड़ता है।

शिक्षकों को ही जीवन निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे अपना ज्ञान बच्चों को देकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने की सीख प्रदान करते हैं। शिक्षकों द्वारा दिया गया ज्ञान विद्यार्थियों को जीवन में सफल बनाता है। एक विद्यार्थी अपने जीवन में जो भी सफलता प्राप्त करता है,उसका श्रेय शिक्षक को ही जाता है। एक शिक्षक ही अपना कीमती समय और ज्ञान देकर एक छोटे अज्ञानी बच्चों को ज्ञानी इंसान बनाता है। हम सभी विद्यार्थियों को अपने शिक्षक के प्रति समर्पित रहना चाहिए हमेशा उन्हें उचित मान सम्मान देना चाहिए।

धन्यवाद!

 

Happy Teacher's Day Speech in Hindi
Happy Teacher’s Day Speech in Hindi

 

Speech On Teacher’s Day In Hindi

शिक्षक दिवस के इस उत्सव में मौजूद सभी शिक्षकों को मेरा नमस्कार। आज शिक्षक दिवस है,और हम सभी यहां अपने शिक्षकों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहन देने के लिए इकट्ठे हुए हैं। वैसे यह तो हम सभी जानते हैं, कि शिक्षकों द्वारा जो कार्य किया जाता है उन्हें उसके लिए जितना प्रोत्साहन और मान सम्मान दिया जाए कम है। शिक्षक हमारे जीवन के स्तंभ होते हैं, वे हमें सहारा देकर जीवन में आगे बढ़ाने योग्य बनाते हैं। भारतीय संस्कृति में शिक्षकों को भगवान का दर्जा दिया गया है ,क्योंकि जन्म के बाद से एक बालक जो भी ज्ञान अर्जित करता है वह अपने गुरु से ही करता है। शिक्षक हम सभी विद्यार्थियों को अपना कीमती ज्ञान प्रदान करते हैं,जिससे कि हम जीवन में आगे सफलता प्राप्त कर सकें।

आगे हम सभी में से कोई बड़ा डॉक्टर,इंजीनियर ,साइंटिस्ट बनेगा जिसका श्रेय हमारे शिक्षकों को जाता है ,क्योंकि इन्होंने बिना किसी स्वार्थ के हमें शिक्षा प्रदान की है। हर इंसान को समय रहते अपने शिक्षकों से ज्ञान अर्जित कर लेना चाहिए, जिससे उनके जीवन में आने वाली कई तरह की समस्याएं कम होने लगे। एक शिक्षक पूरी ईमानदारी के साथ विद्यार्थियों को जीवन संवारने वाला ज्ञान प्रदान करता है शायद इसीलिए ईश्वर को भगवान का दर्जा दिया गया है। अंत में इस श्लोक के साथ अपना भाषण खत्म करना चाहूंगा “गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः गुरुर साक्षात परब्रह्म:, तस्मै श्री गुरुवे नमः।” धन्यवाद!

 

Join Whatsapp Group Click Here
PH Home Page physicshindi.com

 

FAQ Related To Happy Teacher’s Day Speech in Hindi 2023

Teacher’s Day Kab Manaya Jata Hai?

टीचर्स डे 5 सितंबर को मनाया जाता है।

Teacher’s Day के लिए भाषण कैसे लिखें?

हमारे द्वारा ऊपर आर्टिकल में शिक्षक दिवस के ऊपर बेस्ट स्पीच बताई गई है।