सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तकनीकि रुप से मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे। इन मोबाइल पर अब आंगनबाडी कार्यकर्ता पूरा काम करेंगी और पूरा लेखा-जोखा और आंगनबाड़ी से जुड़ा रिकॉर्ड स्मार्ट फोन पर दर्ज किया जाएगा। पोषण आहार अभियान के तहत जिले की 3034 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाने हैं। इसके लिए 25 जनवरी तक टेंडर आमंत्रित किया गया है।
दो सौ रूपए मिलेगा डाटा
बताया जाता है कि इसमें दो सौ रूपए प्रति माह का डाटा मिलेगा। आंगनबाड़ी से जुड़ी जितनी भी गतिविधियां होंगी उसका मॉनीटिरिंग हो सकेगी। इसके अलावा इसी इन्ट्री के आधार पर यह आंकलन हो जाएगा कि ऑगनबाड़ी में गेंहू- चावल की आवश्यकता कितनी है। इनको कितने मानदेय की पत्रता बनती है। आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सर्विस के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अच्छा काम करने पर पांच सौ रूपए तक अतरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। नई व्यवस्था में आँगनबाड़ियों की व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा। ऑनलाइन मॉनीटरिंग हो सकेगी।
3034 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार देगी स्मार्टफोन

बच्चों की एंट्री से लेकर पूरा रिकॉर्ड होगा दर्ज
■बच्चों की एंट्री
■पोषण अभियान संबंधी जानकारी
■बच्चों की पूरी जानकारी
■वजन और एमपीआर की जानकारी
■ महिला बाल विकास अधिकारी
कार्यकर्ताओं को हाइटेक रुप से समृद्ध बनाने के लिए स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। जिसमें विभाग के ऐप इंस्टॉल रहेंगे। फोन पर सिर्फ विभागीय काम ही किया जा सकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मोबाइल के माध्यम से आंगनबाड़ियां तकनीकि रुप से सशक्त होंगी और उनका काम भी आसान हो जाएगा।
सौरव सिंह, डब्ल्यूसीडी महिला बाल विकास
- MP BOARD BLUEPRINT 2022 PDF
- MP BOARD REDUCED SYLLABUS 2022 PDF
- MP BOARD TIME TABLE 2022 PDF
- MP BOARD MODEL PAPER 2022
- MP BOARD PRASHN BANK 2022 PDF
सभी खबरों के लिए गूगल पर सर्च करें physicshindi.com