Birth Certificate Download 2024 : जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करें, जाने कैसे होता है डाउनलोड

Birth Certificate Download 2024 : जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। यह न केवल सरकारी कार्यों में बल्कि स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेते समय भी आवश्यक होता है। हम आज इस लेख में आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने या अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप भी जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से अंत तक पढ़ें, ताकि आप पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

Birth Certificate

आजकल जन्म प्रमाण पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जैसे आधार कार्ड हमारी पहचान का प्रमाण होता है, वैसे ही जन्म प्रमाण पत्र हमारी जन्म तिथि को प्रमाणित करता है। यह दस्तावेज सरकारी और गैर सरकारी कार्यों में उपयोगी होता है। जन्म के 21 दिन के भीतर किसी भी नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल द्वारा बनाया जाता है। यदि आपने यह प्रमाण पत्र 21 दिनों के अंदर नहीं बनवाया है, तो आप इसे ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीकों से घर बैठे बनवा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने अलग-अलग राज्यों के पोर्टल भी जारी किए हैं।

Join
Birth Certificate Download 2024
Birth Certificate Download 2024

Birth Certificate Documents

जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जैसे कि –

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • अस्पताल द्वारा जार प्रमाण पत्र
  • बच्चे का अस्पताल से संबंधित दस्तावेज
  • जन्म के समय की अस्पताल की रसीद
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Birth Certificate Apply Offline 2024

जन्म प्रमाण पत्र को आप ऑफलाइन तरीके से भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी तहसील, लोक सेवा केंद्र, नगर निगम या नगर पालिका में जाकर एक फॉर्म लेना होगा। अगर बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है, तो अस्पताल के कर्मचारी आपको फॉर्म भी देंगे। फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके कार्यालय में जमा करना होगा। जन्म के सभी रिकार्ड्स को सत्यापित करने के बाद, आपको 15 से 20 दिनों में जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा।

Birth Certificate Apply Online 2024

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों को पूरा करना होगा:

  • जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहां, ‘सामान्य जनता साइन अप’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपको अपना नया अकाउंट मोबाइल नंबर के माध्यम से बनाना होगा।
  • फिर आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में, आपको अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट करना होगा।

Birth Certificate Download 2024

दोस्तों, अगर आपने अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया है और उसे ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
  • वहां आपको कई विकल्प दिखाई देंगे जिनमें से आपको ‘डाउनलोड सर्टिफिकेट’ वाला विकल्प चुनना होगा।
  • उसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको जन्म घटना का पता लगाना होगा।
  • आपको या तो पंजीकरण संख्या या अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको कैप्चा कोड भरना होगा और ‘खोजें’ पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको बच्चे के माता-पिता का नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
  • इस OTP को भरकर आप जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं और इसे प्रिंट आउट या फाइल में सेव कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र हर व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो उनकी जन्म तिथि और वय की पहचान सिद्ध करने में मदद करता है। यदि आप इस लेख को पसंद करते हैं, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।