
Aadhar Pan Card Link Today: आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने के लिए काफी पहले से ही अपडेट दे दी गई थी। जिसके अनुसार सभी अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड आपस में लिंक करना अनिवार्य है। अगर आपने अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करवा लिया है तो यह आपके लिए अच्छा है लेकिन अगर आपका आधार और पैन अभी तक लिंक नहीं हुआ है तो इसे जल्द से जल्द लिंक अवध करवा लें।
दोनों ड्यूक्यूमेंट को आपस में लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है, ऐसे में अब लोगों के पास 8 दिन का समय शेष बचा है। इसलिए आपको आज ही अपने आधार और पैन कार्ड (Aadhar Pan Card Link Today) को लिंक करवा लेना चाहिए। अगर आप अंतिम तिथि तक भी अपना आधार और पैन लिंक (Adhar Card-Pan Card Link) नहीं करवाते हैं, तो आपका पैन कार्ड डिएक्टिव कर दिया जाएगा।
Aadhar Pan Card Link Today
अगर आप 31 मार्च से पहले अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं करवाते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा जिससे आपको काफी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी ऐसी किसी भी समस्या से बचने के लिए आपको आज ही (Aadhar Pan Card Link Today) अपने आधार और पैन को आपस में लिंक करवा लेना चाहिए।
आधार पैन कार्ड लिंक करवाने के लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे ही मोबाइल के जरिए अपना आधार और पैन कार्ड लिंक करवा सकते हैं। अगर आपने अभी तक इन्हें लिंक नहीं करवाया है तो आज ही आपको इस काम को कर लेना चाहिए। आधार कार्ड पैन कार्ड लिंक करने की पूरी प्रक्रिया हमने आज के आर्टिकल में बताई है, जिसके द्वारा आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं।
Aadhar Pan Card Link Today Overview
Topic | Details |
Article | Aadhar Pan Card Link Today |
Category | Adhar Card Update |
Place | India |
Last Date | 31 March |
Year | 2023 |
Official website | incometaxindiaefiling.gov.in |
Adhar Card-Pan Card Link 2023
अगर आप अपना आधार और पैन लिंक नहीं करते हैं, तो आज से आठ दिनों के बाद ही आपका अनलिंक पैन कार्ड डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। दोनों ही डॉक्यूमेंट को आपस में लिंक करने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड में आपका नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, नाम को स्पेलिंग आदि डेटा एक जैसा और सही होना चाहिए। अगर इन दोनों के डेटा में भिन्नता पाई जाती है या इनका डेटा गलत होता है, तो इसके लिए आपको आपके आधार कार्ड में सुधार करवाने की आवश्यकता है।
इसके लिए आपको आधार कार्ड अपडेट करवाना होगा। बता दें की सरकार ने आधार और पैन कार्ड को लिंक करने के लिए 1000 रुपए लेट फीस के साथ डेडलाइन 31 मार्च 2023 तय की है। आयकर विभाग के जानकार एवं सीए राजेश जैन ने बताया है की जिनके आधार कार्ड और पैन कार्ड का डेटा सही है और मैच कर रहा है तो वे स्वयं ही इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर आधार और पैन लिंक करवा सकते है।

How To Aadhar Card Update
अगर आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है, तो आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधारकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आधार कार्ड को डिटेल डालकर एवं जो भी डिटेल आप सुधारना चाहते हैं जैसे अपना नाम, नाम की स्पेलिंग, जन्म तिथि आदि को डालिए। इस प्रकार से आप ऑनलाइन भी आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं या आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी आप आधार कार्ड में सुधार करवा सकते हैं। आपको बता दें की 15 मार्च से लेकर 14 जून के बीच आप फ्री में ऑनलाइन आधार अपडेट कर सकते हैं।
How to Link Aadhar Pan Card
आधार को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब एक होम पेज ओपन होगा। यहां आपको क्विक लिंक्स सेक्शन में लिंक आधार के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक नई विंडो ओपन होगी यहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर पैन कार्ड और मोबाइल नंबर भरना है।
- इसके बाद आपको I Validate My Adhaar Details के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दर्ज करना है।
- अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं तो आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर आपको यहां “आधार सेवाएं” मेनू से “आधार लिंकिंग स्थिति” पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और “स्थिति प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड के साथ अपना पैन कार्ड नंबर डालना है।
- अंत में “गेट लिंकिंग स्टेटस” पर क्लिक कर आप देख सकते हैं, की आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं।
Adhar Card-Pan Link for Taxpayers
जो लोग टैक्स पेयर्स हैं वे एसएमएस के माध्यम से अपने आधार कार्ड नंबर को पैन के साथ जोड़ सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर एसएमएस भेजना होगा। इसके लिए एसएमएस में जाकर UIDPAN<स्पेस><12 नंबरों का आधार कार्ड><स्पेस><10 अंकों का पैन कार्ड नंबर> टाइप कर एसएमएस सेंड करना है।
FAQs related to Aadhar Pan Card Link Today
आधार पैन कार्ड लिंक करने की अंतिम तिथि क्या है?
आधार पैन कार्ड लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
आधार को पैन कार्ड से लिंक कैसे करें?
आधार को पैन कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया ऊपर आर्टिकल में बताई गई है।
Join Whatsapp Group | Click Here |
PH Home Page | physicshindi.com |