mp board 12th Chemistry imp Question 2022 pdf download | कक्षा 12 रसायन विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न 2022 पीडीएफ़

12th Chemistry imp Question 2022 pdf
12th Chemistry imp Question 2022 pdf

mp board 12th Chemistry imp Question 2022 pdf download | कक्षा 12 रसायन विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न 2022 पीडीएफ़

 12th Chemistry imp Question 2022 pdf
12th Chemistry imp Question 2022 pdf

                   

                        पाठ 3  ( विद्युत रसायन )

 

1. किसी भी इलेक्ट्रोड का इलेक्ट्रोड विभव निर्भर करता है-
(अ) धातु की प्रकृति पर          (ब) विलयन की मोलरता पर
(स) विलयन के ताप पर          (द) इन सभी पर

Join

2. किसी इलेक्ट्रोड का इलेक्ट्रोड विभव निर्भर नहीं करता है-

(अ) धातु की प्रकृति एवं इसके आयनों पर     (ब) विलयन में उपस्थित इसके आयनों पर
(स) दाब पर                                             (द) ताप पर

3. कौन-सा आक्साइड हाइड्रोजन द्वारा अपचयित होगा-
(अ) Na2O     (ब) MgO    (स) Al2O3        (द) AgO

 

4. A, B और C तत्वों का मानक अपचयन विभव क्रमशः +0.68 volt, 2.50 volt और 0.50 volt है, उनकी अपचयन शक्ति का क्रम है-

(अ) A>B>C         (ब)  A>C>B        (स) C>B>A         (द) B>C>A

 

5. CuSO4 को एल्युमिनियम की बोतल में नहीं रखा जाता है-

(अ) काॅपर (Cu) उपचयित हो जाता है       (ब) Cu2+ उपचयित हो जाता है
(स)Al अपचयित हो जाता है                    (द) CuSO4 का विघटन हो जाता है

6. नि.लि. चार रंगहीन लवणों के विलयन पृथक-पृथक परखनलियों में रखे गए तथा प्रत्येक में ताँबे की पट्टी डुबाई गई, कौन-सा विलयन अन्त में नीला हो जाता है?

(अ) Zn(NO3)       (ब)  Cd(NO3)      (स)  AgNO3         (द)  Pb(NO3)2

7. तनुता बढ़ाने पर विशिष्ट चालकता –
(अ) सेमी-2 ओम-1                          (ब) घटती है
(स) बढ़ती है                              (द)स्थिर रहती है

 

8. विशिष्ट चालकता की इकाई है-

(अ) सेमी-2 ओम-1                          (ब) सेमी ओम-1 तुल्यांक1
(स) सेमी-1 ओम-1                      (द) सेमी-2 ओम

    अति लघु उत्तरीय प्रश्न तथा लघु उत्तरीय प्रश्न ( 12th Chemistry imp Question 2022 pdf )

 

प्रश्न 1. नेन्सर्ट समीकरण की व्याख्या कीजिए।
उत्तर – किसी इलेक्ट्रोड क्रिया

M(s) ⇔ Mn+(oq) + ne

के लिए नेन्सर्ट समीकरण निमानलिखित है

E =    E0+ (2.303RT/nF) log[Mn+]

जहाँ, 

E     = इलेक्ट्रोड विभव,

E0    =      मानक इलेक्ट्रोड विभव
n    =     इलेक्ट्रोड अभिक्रिया में भाग लेने वाले इलेक्ट्रोड की संख्या
R    =    गैस स्थिरांक
T    =     परम ताप
F    =     फैराडे।

 

प्रश्न 2. कारण सहित समझाइए कि निम्नलिखित अभिक्रिया सम्भव है अथवा नहीं?

Fe(s) + H2SO4 (oq)    → FeSO4  + H2

उत्तर – अभिक्रिया Fe(s) + H2SO4 (oq)    → FeSO4  + H2 में  Fe (जो विद्युत चालक रासायनिक श्रेणी में हाइड्रोजन से नीचे स्थिर है) के परमाणु इलेक्ट्राॅन देने में सक्षम है। अतः Fe अम्ल H2SO4 में से H2 विस्थापित कर देगा। इसलिए यह अभिक्रिया संभव है अर्थात् Fe का मानक इलेक्ट्रोड विभव (E0) H  के मानक इलेक्ट्रोड विभव (E0) से उच्च ऋणात्मक है।

 

प्रश्न 3. क्या कारण है कि गलित कैल्शियम हाइड्राइड का विद्युत अपघटन करने पर हाइड्रोजन ऐनोड पर मुक्त होती है।
उत्तर – गतिल कैल्शियम हाइड्राइड में हाइड्रोजन ऋणावेशित होती है अर्थात् हाड्राइड आयन के रूप में उपस्थित होती है

Ca2 + [H]2

इस कारण विद्युत अपघटन करने पर हाइड्रोजन ऐनोड पर मुक्त होती है।

 

प्रश्न 4. मानक इलेक्ट्रोड विभव की परिभाषा एवं नेन्सर्ट समीकरण लिखिए।
उत्तर – 250C ताप पर जब किसी धातु को उसके किसी लवण के 1 मोलर विलियन में डाला जाता है तो विलयन में धातु एवं धातु आयनों के मध्य उत्पन्न विभावन्तर को उस धातु का मानक इलेक्ट्रोड विभव कहते हैं। इसको E0 से व्यक्त करते हैं। इसका मात्रक वोल्ट होता है।

M(s) → Mn+(oq)   +  ne– (औक्सीकरण)

Mn+(oq)   +  ne–  → M(s) (अपचयन)

 

आप यहाँ पर 12th Chemistry imp Question 2022 pdf इनको पढ़ रहे हो।

कक्षा 12 सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्नों के नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें–

 

प्रश्न 6. चालकता को परिभाषित कीजिए तथा चालकता एवं प्रतिरोध के मध्य सम्बंध बताइए।
उत्तर –  चालकता – प्रतिरोधकता के व्युत्क्रम को चालकता या विशिष्ट चालकता कहते हैं। दूसरे शबदों में ऐसे दो इलेक्ट्रोड जिनके अनुप्रस्थ परिच्छेद का क्षेत्रफल एक वर्ग सेमी की दूरी पर स्थित हो, के बीच रखे विद्युत अपघट्य के विलयन की चालकता उसकी विशिष्ट चालकता कहलाती है।
इसका मात्रक ओम-1 सेमी-1 या म्हो-1सेमी-1 या सीमेन्स सेमी-1 होता है।
इसको Κ (koopa) से व्यक्त करते हैं। इसका मान निम्न  सूत्र की सहायता से व्यक्त या ज्ञात करते हैं-

K = C × 1/A

जहाँ C = चालकता ,  1/A = सेल नियताँक है।

 

प्रश्न 7. कोलराऊश के नियम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर – कोलराऊश का नियम –

दुर्बल विद्युत अपघट्यों की मोलर चालकता की गणना करने के लिए कोलराऊश ने एक नियम प्रतिपादित किया जिसे कोलराऊश का नियम कहते हैं। इसके अनुसार अनन्त तनुता पर मोलर चालकता किसी विद्युत अपघट्य की उसके सभी धनायनों एवं ऋणायनों की आयनिक मोलर चालकता का योग होती है।

प्रश्न 8. विद्युत रासायनिक श्रेणी क्या है? इसके दो उपयोग लिखिए।
उत्तर – धात्विक व अधात्विक तत्वों को उनके मानक इलेक्ट्रोड विभव के क्रम में रखने से एक श्रेणी प्राप्त होती है जिसे विद्युत रासानिक श्रेणी कहते हैं। यदि तत्वों के मानक इलेक्ट्रोड विभव मानक अपचयन विभव के बढ़ते क्रम मे लिखे जाएँ तो श्रेणी में अधिक धनात्मक अपचयन विभव के तत्वों को ऊपर तथा अधिक ऋणात्मक अपचयन विभव के तत्वों को नीचे की ओर स्थान प्राप्त होगा। इस प्रकार विद्युत रासायनिक श्रेणी में तत्वों को मानक अपयन विभव के आधार पर व्यवस्थित किया गया है जिसमें सबसे ऊपर तत्व फ्लुओरीन स्थित है जिसका मानक अपचयन विभव +2.87 वोल्ट है और सबसे नीचे तत्व लीथियम है, जिसका मानक अपचयन विभव -3.05 वोल्ट है। श्रेणी में ऊपर से नीचे जाने पर तत्वों की इलेक्ट्राॅन त्याग करने की प्रवृत्ति अर्थात् आक्सीजन होने की प्रवृत्ति बढ़ती है। तथा आयनों को इलेक्ट्राॅन ग्रहण करके अपचयित होने की प्रवृत्ति घटती है। इस श्रेणी में तत्व हाड्रोजन का मानक अपचयन विभव शून्य माना गया है। इसके ऊपर तथा नीचे रखे गये तत्वों के गुणों में भिन्नताएँ होती हैं।

 

12th Chemistry imp Question 2022 pdf इन प्रश्नों को पढ़ करके आप बोर्ड परीक्षा में आसानी से पास हो सकत हो।

कक्षा 12 सभी विषयों के नोट्स पाने के लिए नीचे दिए हुए लिंक्स् पर क्लिक करें–

 

प्रश्न 9. pH का मान 10 वाले विलयन के सम्पर्क में स्थित हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड के विभव की गणना कीजिए।
उत्तर – हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड के लिए

H+   +   e–     →    1/2 H2

नेन्स्र्ट समीकरण से

EH+  +.  1/2 H2   = E+ H+ 1/2 H2 –  (0.0591/n)log 1/ [H+]

          = 0 –  (0.0591/1)log 1/ [10-10]

                       [∵ pH = 10, H+ = 1× 10-pH  = 10-10 M]

                            = 0.0591 × 10

0.591 volt

 

प्रश्न 10. यध्यपि विधयुत रासायनिक श्रेणी में अल्युमिनियम हाइड्रोजन से नीचे है। किन्तु यह वायु ओर जल में स्थायी है। क्यों?

उत्तर – यध्यपि विधयुत रासायनिक श्रेणी में अल्युमिनियम हाइड्रोजन से नीचे है, किन्तु यह वायु ओर जल में स्थायी है। क्यूंकी विधयुत रासायनिक श्रेणी में धातुओं की रासायनिक सक्रियता नीचे से ऊपर जाने पर घटती है। इस कारण अल्युमिनियम धातु Li, K, Ba आदि धातुओं की अपेक्षा कम क्रियाशील होती है। 

FAQ

[WPSM_AC id=837]

 

कक्षा 12 रसायन विज्ञान के सम्पूर्ण पाठों के महत्वपूर्ण प्रश्न 2022 बोर्ड परीक्षा के लिए 

 

पाठ संख्या पाठ का नाम डाउनलोड लिंक 
01.ठोस अवस्था Click Here
02.विलियनClick Here
03.विधयुत रसायन Click Here
04.रासायनिक बलगतिकी Click Here
05.प्रष्ट रसायन Click Here
06.तत्वों के निष्कर्षण के सिद्धान्त एवं प्रक्रम Click Here
07.p- ब्लाक के तत्वClick Here
08.d और f – ब्लाक के तत्व Click Here
09.उपसहसंयोजन यौगिक Click Here
10.हैलोएल्केन्स और हैलोएरीन्स Click Here
11.ऐल्कोहाल, फिनाल और ईथर Click Here
12. एल्डिहाइड, कीटोन, कार्बोक्सिलिक अम्ल Click Here
13. नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक Click Here
14. जैव अणु Click Here
15. बहुलक Click Here
16. रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन शास्त्र Click Here

 

प्यारे छात्रों आज के इस पोस्ट में आपको 12th Chemistry imp Question 2022 pdf  के बारे में बताया गया है जो की आपके लिए बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिसको आप पढ़कर के अपने बोर्ड इग्ज़ैम में अच्छा स्कोर आसानी से कर सकते हो। यहाँ पर आपको बोर्ड परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ओर सम्पूर्ण नोट्स तथा रोजाना टेस्ट उपलब्ध करवाए जाते है, तो आपसे आग्रह है की आप इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससे अधिक से अधिक छात्रों के पास यह पोस्ट पहुच सके तथा कमजोर से भी कमजोर छात्र अच्छे अंक ला सके। 12th Chemistry imp Question 2022 pdf  आप डाउनलोड करके आप इनके प्रिन्ट निकाल सकते हो।

12th Chemistry imp Question 2022 pdf

12th Chemistry imp Question 2022 pdf

12th Chemistry imp Question 2022 pdf

About Touseef 3657 Articles
Tauseef was born in Deharadoon, Uttarakhand. He began writing in 2021, and has contributed to the educational and finance content. He lives in Nainitaal.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*